أرشيف الوسم: Surya Grahan 2025

Surya Grahan 2025 Live Streaming Date, Timings: थोड़ी देर में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, घर बैठे ऐसे देखें अद्भुत Solar Eclipse

Surya Grahan 2025 Date, Time, Visibility in India: एक सूर्य ग्रहण, एक शानदार खगोलीय घटना है जिसे सूर्य ग्रहण के रूप में भी जाना जाता है। आज यानी 29 मार्च, 2025 को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, आंशिक रूप से या पूरी तरह से सूर्य के प्रकाश को अवरुद्ध करता है।

आज लगने वाला Solar Eclipse, एक आंशिक ग्रहण होगा, जिसका मतलब है कि चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को कवर करेगा। इसे double sunrise eclipse भी कहा जा रहा है, यह एक दुर्लभ घटना है जहां सूर्य दो बार उगता हुआ दिखाई देता है।

आज है साल का पहला सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा LIVE UPDATES

आज लगने वाला सूर्य ग्रहण दुनियाभर के कई हिस्सों में दिखेगा, लेकिन भारत में नजर नहीं आएगा। यह ग्रहण यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, कनाडा, ग्रीनलैंड और आइसलैंड में दिखेगा।

कैसे देखें आंशिक सूर्य ग्रहण: How to watch Partial Solar eclipse

अगर आप आज लगने वाले सूर्य ग्रहण को देखना चाहते हैं तो लेकिन आप जहां हैं, वहीं ग्रहण नहीं लग रहा है तो कोई बात नहीं। आप अपने घर से ही विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सूर्य ग्रहण को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

आज दोपहर इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कितने बजे से होगी शुरुआत, ऐसे देखें लाइव

अगर आप ऐसे इलाके में हैं जहां सूर्य ग्रहण को सीधे देखना संभव नहीं है जैसे कि भारत, तो टेंशन की बात नहीं है। आप घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए आंशिक सूर्य ग्रहण के अद्भुत नजारे को देख पाएंगे।

timeanddate.com अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण 2024 को लाइव स्ट्रीम करेगा।

भारतीय समयानुसार, आंशिक सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2:20:43 बजे शुरू होगा, शाम 4:17:27 बजे अपने अधिकतम ग्रहण तक पहुंचेगा और शाम 6:13:45 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का पूरा कार्यक्रम करीब चार घंटे तक चलेगा।

बता दें कि कुछ जगहों पर यह सूर्य ग्रहण, सूर्योदय के साथ ही शुरु होगा, इसलिए यह दो सूर्योदय का भ्रम पैदा करेगा। जैसे ही सूर्य उगना शुरू होगा, ग्रहण पहले से ही शुरू हो जाएगा। ग्रहण समाप्त होने तक, सूर्य फिर से उगता हुआ प्रतीत होगा, जिससे यह दोहरी सूर्योदय (Double Sunrise) की घटना बन जाएगी।

Timeanddate.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, आंशिक सूर्य ग्रहण 814 मिलियन से अधिक लोगों को दिखाई देगा, जो वैश्विक आबादी का 9.94 प्रतिशत है। हालांकि, लगभग 44,800 व्यक्तियों को ही चरम पर ग्रहण (eclipse at its peak) देखने का अवसर मिलेगा।

Surya Grahan Safety Tips: सीधे नंगी आंखों से सूर्य को ना देखें

यदि आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ग्रहण देखने का मौका मिल रहा है, तो याद रखें कि ग्रहण के दौरान सीधे सूर्य की ओर न देखें, क्योंकि यह आपकी दृष्टि यानी विजन को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।

हमेशा सुरक्षात्मक गियर का उपयोग करें, जैसे कि सूर्य ग्रहण चश्मा या हाथ में पकड़ने वाला सौर दर्शक जिसमें हानिकारक किरणों को रोकने के लिए डिज़ाइन की गई एक पतली फिल्म होती है।

आपको बता दें कि सूर्य और चंद्र ग्रहण एक-दूसरे का बारीकी से अनुसरण करते हैं, आमतौर पर एक-दूसरे के दो सप्ताह के भीतर घटित होते हैं। इस बार, सूर्य ग्रहण 13-14 मार्च को हुए चंद्र ग्रहण के बाद लग रहा है। इसका रिवर्स सिनेरियो भी संभव है, जहां चंद्र ग्रहण के बाद सूर्य ग्रहण होता है।

Surya Grahan (Solar Eclipse) march 2025 Live Streaming Date and Time Online in India: आज लगने वाले आंशिक सूर्य ग्रहण को आप घर बैठे लाइव देख सकेंगे।

हमें फॉलो करें

Surya grahan, Surya grahn 2025, Solar Eclipse 2025
surya grahan 2025: घर बैठे ऐसे देखें सूर्य ग्रहण 2025

विषयfirst solar eclipseSolar eclipsesurya grahansurya grahan kab haisurya grahan kab lagegasurya grahan timesurya grahan today

+ 3 और
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा Science समाचार (Science News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
पहले प्रकाशित: 29-03-2025 10:56 पर है

। भारत में 2025 की तारीख (टी) सूर्य ग्राहन 2025 भारत (टी) सूर्य ग्राहन 2025 तारीख

Source link

Surya Grahan 29 March 2025 In India Date Timings Sutak Kaal Time Solar Eclipse Effects On Rashi Daan Upay – Amar Ujala Hindi News Live

08:30 AM, 29-Mar-2025

Surya Grahan Ke Prakar: कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण 

  • पूर्ण सूर्य ग्रहण:जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है और कुछ समय के लिए दिन में अंधकार छा जाता है।
  • आंशिक सूर्य ग्रहण: जब चंद्रमा सूर्य का केवल एक हिस्सा ढकता है, जिससे सूर्य का कुछ भाग ही दिखाई देता है।
  • वलयाकार सूर्य ग्रहण: जब चंद्रमा सूर्य के केंद्र को ढक लेता है लेकिन किनारे प्रकाशित रहते हैं, जिससे सूर्य एक चमकती अंगूठी (रिंग ऑफ फायर) की तरह दिखता है।
  • संकर सूर्य ग्रहण: यह दुर्लभ ग्रहण होता है, जिसमें पृथ्वी के अलग-अलग स्थानों से पूर्ण और वलयाकार ग्रहण दोनों दिखाई दे सकते हैं।

08:22 AM, 29-Mar-2025

Surya Grahan 2025 Live: कब और क्यों लगता है सूर्य ग्रहण? 

पृथ्वी के सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है और इसकी पृथ्वी परिक्रमा करती है। धरती की तरह चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है। हालांकि, चांद धरती की भी चक्कर लगाता है। कई बार चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को रोक देता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ रोचक बाते हैं और यह कब और कहां दिखाई देगा। 

08:12 AM, 29-Mar-2025

Why Puja is Prohibited During Surya Grahan: सूर्य ग्रहण के दौरान क्यों नहीं की जाती पूजा 

  • ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से पूजा-पाठ निष्फल माना जाता है।
  • सूतक काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं, इसलिए मंदिरों के द्वार बंद रहते हैं।
  • ग्रहण के दौरान भोजन दूषित हो सकता है, इसलिए इसे तुलसी डालकर सुरक्षित किया जाता है।
  • वैज्ञानिक रूप से देखें तो गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण की किरणें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं।

07:47 AM, 29-Mar-2025

Shanishcahri Amavasya and Surya Grahan:शनिश्चरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण का विशेष संयोग

इस बार शनिश्चरी अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण संयोग माना जा रहा है। शनिश्चरी अमावस्या वह तिथि होती है, जब अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है। इस दिन भगवान शनि की पूजा करने और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। जब इसी दिन सूर्य ग्रहण भी घटित हो, तो इसका प्रभाव और अधिक शक्तिशाली हो जाता है। शनिश्चरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण का एक साथ आना दर्शाता है कि यह समय आत्मचिंतन, तप और दान-पुण्य के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है। इस दौरान कुछ राशियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह संयोग व्यक्तिगत और वैश्विक स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आ सकता है। 

शनिश्चरी अमवस्या पर सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, भूलकर भी न करें ये काम, अन्यथा हो सकती है परेशानी

07:39 AM, 29-Mar-2025

Solar Eclipse 2025 Do’s And Dont: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए? 

  • सूतक काल शुरू होने से पहले ही दूध, दही, पानी और अन्य खाद्य पदार्थों में तुलसी या कुशा डाल दें, ताकि वह दूषित न हों।
  • इस अवधि में मूर्तियों का स्पर्श नहीं करना चाहिए, लेकिन धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया जा सकता है।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
  • ग्रहण में मंत्र जाप करने से नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।
  • इस समय तर्पण, श्राद्ध, जप, हवन और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।
  • ग्रहण समाप्त होने पर मंदिर की सफाई करें और पूजा-अर्चना के बाद दान करें।

Surya Grahan 2025 Rules: साल के पहले सूर्य ग्रहण पर गलती से भी न करें ये काम, दूर रहेंगे बुरे प्रभाव

07:17 AM, 29-Mar-2025

Solar Eclipse 2025 Do’s And Don’ts: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें 

  • ग्रहण के समय मंदिरों में मूर्तियों को स्पर्श करने से बचें।
  • ग्रहण काल में भोजन पकाना और खाना उचित नहीं माना जाता। हालांकि, छोटे बच्चों, बीमार और बुजुर्गों के लिए इस नियम में ढील दी जा सकती है।
  • ग्रहण काल के दौरान शरीर पर तेल मालिश नहीं करनी चाहिए। 
  • साथ ही नाखून काटने और बाल कटवाने से भी बचना चाहिए।
  • इसके अलावा कैंची, सुई-धागे और धारदार वस्तुओं का उपयोग न करें।

Surya Grahan 2025 Rules: साल के पहले सूर्य ग्रहण पर गलती से भी न करें ये काम, दूर रहेंगे बुरे प्रभाव

07:07 AM, 29-Mar-2025

Surya Grahan Jyotishiya Prabhav:सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव

सूर्य ग्रहण मीन राशि में शनि के गोचर के साथ हो रहा है, जिससे मीन, कन्या, धनु और मिथुन राशि पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान मानसिक तनाव, ऊर्जा परिवर्तन, करियर में उतार-चढ़ाव और आत्मचिंतन की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। आध्यात्मिक साधना, मंत्र जाप और दान लाभकारी होंगे, जबकि नए कार्यों और बड़े फैसलों से बचने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के प्रभाव से राजनीति, अर्थव्यवस्था और मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

Surya Grahan 2025: साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर हो सकता है असर, रहें सतर्क

06:45 AM, 29-Mar-2025

Lucky Rashi On Surya Grahan:  सूर्य ग्रहण किस राशि को देगा शुभ परिणाम 

सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव मकर राशि वालों पर पड़ेगा। इस राशि वालों का ग्रहण के प्रभाव से अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी।

06:43 AM, 29-Mar-2025

How Many Surya Grahan in 2025: साल 2025 में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे 

साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 29 मार्च को लग रहा है और दूसरा 21 सितंबर को लगेगा।

06:39 AM, 29-Mar-2025

Surya Grahan Mantra Jaap: सूर्य ग्रहण के दौरान करें इस मंत्र का जाप 

सूर्य ग्रहण के दौरान, ऊँ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्य: श्रीं मंत्र का जाप कर सकते हैं। ये भगवान सूर्य का मूलमंत्र माना जाता है। इसके साथ ही ॐ सूर्याय नमः या फिर ॐ आदित्याय च सोमाय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।  

Source link

Surya Grahan 2025 Live Streaming: आज दोपहर इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कितने बजे से होगी शुरुआत, ऐसे देखें लाइव

Surya Grahan 2025 Live Streaming: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण अब से कुछ घंटों बाद लगेगा। जी हां, आज लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse 2025) दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा। आखिरकार वो दिन आ गया है जिसका वैज्ञानिकों को लंबे वक्त से इंतजार था। इससे पहले साल 2024 में 2 अक्टूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण (annular solar Eclipse) लगा था। लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था। आज यानी 29 मार्च 2025 को लग रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन आप घर बैठे इस ग्रहण को लाइव देख सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं आज लगने वाले वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) से जुड़ी हर अपडेट..

Surya Grahan 2025 Live Updates

लाइव अपडेट
07:11 (है)
29 मार्च 2025

कितने बजे लगेगा ग्रहण

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) अमेरिकी समयानुसार, सुबह 4.50 बजे शुरू होगी और 6 बजकर 47 मिनट पर यह पीक यानी अपने चरम पर होगा। और सुबह 8.43 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दिन में दोपहर 2 बजकर 20 बजे शुरू होगा और शाम 4.17 बजे अपने चरम पर होगा।

07:06 (है)
29 मार्च 2025

सूर्य ग्रहण लाइव स्ट्रीमिंग

अगर आप ऐसे इलाके में हैं जहां सूर्य ग्रहण को सीधे देखना संभव नहीं है जैसे कि भारत, तो टेंशन की बात नहीं है। आप घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए आंशिक सूर्य ग्रहण के अद्भुत नजारे को देख पाएंगे।

timeanddate.com अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण 2024 को लाइव स्ट्रीम करेगा।

06:58 (है)
29 मार्च 2025

Surya Grahan 2025 Live Streaming: दोपहर में होगा शुरु

भारतीय समयानुसार आज लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा।

06:56 (है)
29 मार्च 2025

Surya Grahan 2025 Live Streaming: आज लग रहा है सूर्य ग्रहण

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

रहना

Solar Eclipse Time In India, Surya Grahan 2025 Live Streaming: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 29 मार्च 2025 को लग रहा है। क्या भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा? जानें घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग देखने का तरीका, यहां पढ़ें हर अपडेट…

अद्यतन:

हमें फॉलो करें

Surya Grahan 2025 date time, Surya Grahan kab lagega, Surya Grahan time in india, Surya Grahan Live Streaming
Surya Grahan Live Streaming: सूर्य ग्रहण लाइव स्ट्रीमिंग देखने का तरीका

Surya Grahan 2025 Live Streaming: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण अब से कुछ घंटों बाद लगेगा। जी हां, आज लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse 2025) दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा। आखिरकार वो दिन आ गया है जिसका वैज्ञानिकों को लंबे वक्त से इंतजार था। इससे पहले साल 2024 में 2 अक्टूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण (annular solar Eclipse) लगा था। लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था। आज यानी 29 मार्च 2025 को लग रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन आप घर बैठे इस ग्रहण को लाइव देख सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं आज लगने वाले वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) से जुड़ी हर अपडेट..

Surya Grahan 2025 Live Updates

लाइव अपडेट
07:11 (है)
29 मार्च 2025

कितने बजे लगेगा ग्रहण

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) अमेरिकी समयानुसार, सुबह 4.50 बजे शुरू होगी और 6 बजकर 47 मिनट पर यह पीक यानी अपने चरम पर होगा। और सुबह 8.43 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दिन में दोपहर 2 बजकर 20 बजे शुरू होगा और शाम 4.17 बजे अपने चरम पर होगा।

07:06 (है)
29 मार्च 2025

सूर्य ग्रहण लाइव स्ट्रीमिंग

अगर आप ऐसे इलाके में हैं जहां सूर्य ग्रहण को सीधे देखना संभव नहीं है जैसे कि भारत, तो टेंशन की बात नहीं है। आप घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए आंशिक सूर्य ग्रहण के अद्भुत नजारे को देख पाएंगे।

timeanddate.com अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण 2024 को लाइव स्ट्रीम करेगा।

06:58 (है)
29 मार्च 2025

Surya Grahan 2025 Live Streaming: दोपहर में होगा शुरु

भारतीय समयानुसार आज लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा।

06:56 (है)
29 मार्च 2025

Surya Grahan 2025 Live Streaming: आज लग रहा है सूर्य ग्रहण

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

विषयfirst solar eclipselive streamingSolar eclipsesurya grahansurya grahan kab haisurya grahan kab lagegasurya grahan timesurya grahan today

+ 4 और
पहले प्रकाशित: 29-03-2025 06:52 पर है

Source link

क्या वाकई ग्रहण और भूकंप के बीच है कोई कनेक्शन? सूर्य ग्रहण से पहले फिर कांपी धरती, मच गई तबाही

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 29 मार्च को लग रहा है। लेकिन साल के पहले सूर्य ग्रहण (First Solar Eclipse 2025) से पहले धरती हिल गई है। जी हां, म्यांमार और थाइलैंड से लेकर भारत और बांग्लादेश तक भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। म्यांमार और थाइलैंड के बड़े शहरों में भयानक तबाही हुई है और हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इससे पहले भी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के आसपास धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते रहे हैं। लेकिन क्या वाकई ग्रहण और भूकंप का कोई कनेक्शन होता है? क्या भूकंपीय और खगोलीय घटना में कोई संबंध है?

कई बार ऐसा संयोग बना है कि ग्रहण के 40 दिन पहले या बाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले साल 8 अप्रैल 2024 को लगे पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) से पहले भी अमेरिका के ईस्ट कोस्ट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भी ये सवाल उठे थे कि क्या चंद्रमा की स्थिति का भूकंपीय घटना से कोई संबंध होता है?

Live: कल है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां दिखेगा, क्या भारत में होगा क्या असर?

पुराने समय में और भारतीय ज्योतिष शास्त्र में भी ऐसा माना जाता है कि तारे और ग्रह अपनी जगह पर स्थिर रहते हैं और इनकी स्थिति में होने वाले किसी भी बदलाव से पृथ्वी पर असर पड़ता है। चंद्र और सूर्य ग्रहण को कई बार प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप और सुनामी के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। सोशल मीडिया पर आपको कई ऐसे पोस्ट मिल जाएंगे, जिनमें सूर्य, चंद्रमा और दूसरे ग्रह की पोजिशन के आधार पर भूंकपीय घटना और ज्वालामुखी फटने तक को लेकर अनुमान लगाए जाते रहे हैं।

भूकंप से थर्राया म्यांमार, झटकों से कांपा बैंकॉक, गिरीं इमारतें, सड़कों पर मची अफरा-तफरी, तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल

कब आता है भूकंप

कई सदियों तक वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के टेक्टोनिक एक्टिविटी पर चंद्रमा के प्रभाव के बारे में अनुमान लगाए। ब्रिटिश जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप तब आते हैं जब किसी फॉल्ट पर तनाव फॉल्ट टूटने की महत्वपूर्ण सीमा से अधिक हो जाता है। सिद्धांत रूप में, यह संभव है कि गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के परिणामस्वरूप होने वाला अपलिफ्ट उन सामान्य स्ट्रेस को कम कर सकता है जो फॉल्ट को एक साथ रखते हैं।

2016 में पब्लिश एक रिसर्च में भूकंप और ज्वार पर चंद्रमा के प्रभाव के बीच संभावित संबंध का पता चलता है। चिली, कैलिफ़ोर्निया और जापान में बड़े भूकंपों की फ्रीक्वेंसी का अध्ययन करते हुए, लेखकों ने देखा है कि अमावस्या या पूर्णिमा के दौरान 5 से अधिक तीव्रता वाले भूकंप आने की अधिक संभावना होती है, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। और अब 29 मार्च 2025 को आए भूकंप से ठीक एक दिन पहले म्यांमार और थाइलैंड में आए भूकंप ने इस संभावना को और मजबूत कर दिया है।

प्रभाव, जैसा कि शोधकर्ता भी स्वीकार करते हैं, बेहद कमजोर है और केवल शैलौ फॉल्ट पर ही अधिक प्रभावी होता है। उनकी गणना के आधार पर, बढ़े हुए टाइड स्ट्रेड के समय होने वाले 10,000 भूकंपों में से केवल एक को चंद्रमा की स्थिति से जोड़ा जा सकता है।

थाइलैंड-म्यांमार में आए भूकंप का सूर्य ग्रहण से कनेक्शन- Grok ने दिया क्या जवाब

Aaj, 28 March 2025 ko Myanmar aur Bangkok mein aaye भूकंप का 29 March 2025 ko hone wale surya grahan (solar eclipse) से कोई सीधा वैज्ञानिक संबंध नहीं है। ये दोनों घटनाएँ अलग-अलग प्राकृतिक प्रक्रियाओं का परिणाम हैं। चलिए इसे समझते हैं।

भूकंप आज सुबह Myanmar के Sagaing क्षेत्र में 7.7 तीव्रता का था, जिसके झटके Bangkok तक महसूस हुए। यह Sagaing Fault के कारण हुआ, जो एक टेक्टोनिक प्लेट सीमा है, जहाँ Burma और Sunda प्लेट्स एक-दूसरे के खिलाफ खिसकती हैं। यह एक भूगर्भीय घटना है, जो पृथ्वी की सतह के नीचे तनाव के रिलीज होने से होती है। USGS के अनुसार, इसका केंद्र Mandalay से 17.2 किमी दूर था और गहराई सिर्फ 10 किमी थी, जिससे इसका प्रभाव व्यापक हुआ।
दूसरी ओर, कल 29 March 2025 को होने वाला surya grahan एक खगोलीय घटना है। यह तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आता है, जिससे सूर्य का प्रकाश आंशिक या पूर्ण रूप से ढक जाता है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो उत्तरी अमेरिका, यूरोप, और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। यह Saros series 149 का हिस्सा है और इसका पृथ्वी की टेक्टोनिक गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है।

कुछ लोग मानते हैं कि ग्रहण के दौरान ग्रहों की स्थिति से gravitational pull में बदलाव भूकंप को ट्रिगर कर सकता है। सच यह है कि सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा का gravitational प्रभाव थोड़ा बढ़ता है, लेकिन यह बदलाव इतना मामूली होता है (लगभग 0.0000005% पृथ्वी के कुल गुरुत्वाकर्षण का) कि यह टेक्टोनिक प्लेट्स पर कोई खास असर नहीं डालता। वैज्ञानिक अध्ययनों, जैसे 2016 के Geophysical Research Letters में प्रकाशित एक रिसर्च में, ग्रहण और भूकंप के बीच कोई सांख्यिकीय संबंध नहीं पाया गया।

हालांकि, आज का भूकंप और कल का ग्रहण समय के करीब होने से संयोगवश चर्चा हो सकती है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे जोड़ रहे होंगे, लेकिन यह महज एक संयोग है। Myanmar में भूकंप आम हैं—यहाँ Sagaing Fault के कारण पहले भी 1931, 1946, और 2012 में बड़े भूकंप आ चुके हैं। दूसरी ओर, ग्रहण हर साल कहीं न कहीं होता ही है।

निष्कर्ष: इन दोनों का कोई कारणात्मक संबंध नहीं है। भूकंप आज की टेक्टोनिक गतिविधि का नतीजा है, और ग्रहण कल की खगोलीय स्थिति का। प्रकृति में संयोग होते रहते हैं, लेकिन विज्ञान इनके बीच कोई लिंक नहीं देखता।

तो Grok के मुताबिक, थाइलैंड, म्यांमार, चीन और बांग्लादेश में आए भूकंप के पीछे ग्रहण वजह नहीं है। संयोगवश जरूर ऐसा हो सकता है।

Earthquake and solar eclipse connection: क्या वाकई ग्रहण से पहले और बाद में आता है भूकंप? जानें क्या है इन दोनों घटनाओं में कनेक्शन…

हमें फॉलो करें

भूकंप, सूर्य ग्राहन, भूकंप आज
क्या ग्रहण से पहले आता है भूकंप? जानें क्या है सच्चाई…

विषयभूकंप

+ 1 और
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा Science समाचार (Science News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
पहले प्रकाशित: 28-03-2025 16:51 पर है

(टैगस्टोट्रांसलेट) भूकंप (टी) बैंकॉक में भूकंप (टी) म्यांमार में भूकंप (टी) सौर ग्रहण (टी) सौर ग्रहण 2025 (टी) सूर्य ग्राहन (टी) सूर्य ग्राहन 2025 (टी) सूर्या ग्रन काब हई

Source link

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा, नोट कर लें तारीख, समय और देखने का तरीका

Solar Eclipse Time | Surya Grahan 2025 In India: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है। बता दें कि साल 2025 में लगने वाले कुल दो सूर्य ग्रहण में यह पहला होगा। इसी महीने लगने वाला यह Solar Eclipse एक आंशिक ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा। हालांकि, हाल ही में होली पर लगे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) की तरह ही यह ग्रहण भी दुनिया के कुछ चुनिंदा हिस्सों में ही दिखाई देगा। आज हम आपको बता रहे हैं कि साल का पहला सूर्य ग्रहण कब शुरु होगा, कब खत्म होगा। साथ ही जानिए सूर्य ग्रहण देखने का सुरक्षित तरीका क्या है।

कहां-कहां दिखाई देखा पहला सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। हालांकि, उत्तरी अमेरिका में दर्शकों को Solar Eclipse देखने का सबसे अच्छा अनुभव मिलेगा, क्योंकि यह सूर्योदय के ठीक आसपास होगा। लेकिन, सूर्य ग्रहण भारत के किसी भी हिस्से से दिखाई नहीं देगा।

क्या सुनीता विलियम्स इंडियन हैं? कहां है उनका गांव? जानें माता-पिता, हस्बैंड और करियर की हर डिटेल

कब होता है आंशिक सूर्य ग्रहण: Why is it called a partial solar eclipse?

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है तो इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। हालाकि, इस मामले में, चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ही कवर करेगा, इसलिए इसे “आंशिक सूर्य ग्रहण” कहा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि सूर्य ग्रहण के बाद हमेशा लगभग दो सप्ताह बाद चंद्र ग्रहण होता है, या इसके विपरीत।

Chandra Grahan 2025: होली पर लगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, आसमान में अद्भुत नजारा नहीं देख पाए तो यहां देखें
Indian Standard Time (IST) के अनुसार, सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2:20:43 बजे शुरू होगा, अधिकतम ग्रहण शाम 4:17:27 बजे होगा। ग्रहण शाम 6:16:45 बजे समाप्त होगा, जो कुल मिलाकर लगभग चार घंटे तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण सेफ्टी टिप्स

चंद्र ग्रहण के विपरीत, जिसे नग्न आंखों से देखना सुरक्षित है, सूर्य ग्रहण को सीधे देखने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे रेटिना में जलन हो सकती है और आंखों की स्थायी क्षति हो सकती है। सूर्य ग्रहण देखते समय हमेशा आंखों की उचित सुरक्षा का उपयोग करें।

उचित सौर फिल्टर के बिना कैमरे, स्मार्टफोन या दूरबीन के जरिए ग्रहण देखने से डिवाइस को नुकसान हो सकता है और आपके विज़न को ख़तरा हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आपके पास सुरक्षित देखने के लिए सही उपकरण हैं।

इस ग्रहण को NASA के अलावा अन्य लैबोरेटरीज के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Surya Grahan 2025 Date And Time | Surya Grahan Kab Hai: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब है? किस दिन लग रहा है Fist Solar Eclipse, जानें समय व तारीख…

अद्यतन:

हमें फॉलो करें

Surya Grahan 2025, Surya Grahan 2025 Mantra, Surya Grahan 2025 Remedies,Solar Eclipse, Solar Eclipse 2025, Solar Eclipse Date, Solar Eclipse Time, Surya Grahan 2025 Date and Time, Solar Eclipse March 2025, First Solar Eclipse of 2025, Surya Grahan Visibility in India 2025
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण 2025 के मंत्र

Solar Eclipse Time | Surya Grahan 2025 In India: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है। बता दें कि साल 2025 में लगने वाले कुल दो सूर्य ग्रहण में यह पहला होगा। इसी महीने लगने वाला यह Solar Eclipse एक आंशिक ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा। हालांकि, हाल ही में होली पर लगे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) की तरह ही यह ग्रहण भी दुनिया के कुछ चुनिंदा हिस्सों में ही दिखाई देगा। आज हम आपको बता रहे हैं कि साल का पहला सूर्य ग्रहण कब शुरु होगा, कब खत्म होगा। साथ ही जानिए सूर्य ग्रहण देखने का सुरक्षित तरीका क्या है।

कहां-कहां दिखाई देखा पहला सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। हालांकि, उत्तरी अमेरिका में दर्शकों को Solar Eclipse देखने का सबसे अच्छा अनुभव मिलेगा, क्योंकि यह सूर्योदय के ठीक आसपास होगा। लेकिन, सूर्य ग्रहण भारत के किसी भी हिस्से से दिखाई नहीं देगा।

क्या सुनीता विलियम्स इंडियन हैं? कहां है उनका गांव? जानें माता-पिता, हस्बैंड और करियर की हर डिटेल

कब होता है आंशिक सूर्य ग्रहण: Why is it called a partial solar eclipse?

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है तो इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। हालाकि, इस मामले में, चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ही कवर करेगा, इसलिए इसे “आंशिक सूर्य ग्रहण” कहा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि सूर्य ग्रहण के बाद हमेशा लगभग दो सप्ताह बाद चंद्र ग्रहण होता है, या इसके विपरीत।

Chandra Grahan 2025: होली पर लगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, आसमान में अद्भुत नजारा नहीं देख पाए तो यहां देखें
Indian Standard Time (IST) के अनुसार, सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2:20:43 बजे शुरू होगा, अधिकतम ग्रहण शाम 4:17:27 बजे होगा। ग्रहण शाम 6:16:45 बजे समाप्त होगा, जो कुल मिलाकर लगभग चार घंटे तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण सेफ्टी टिप्स

चंद्र ग्रहण के विपरीत, जिसे नग्न आंखों से देखना सुरक्षित है, सूर्य ग्रहण को सीधे देखने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे रेटिना में जलन हो सकती है और आंखों की स्थायी क्षति हो सकती है। सूर्य ग्रहण देखते समय हमेशा आंखों की उचित सुरक्षा का उपयोग करें।

उचित सौर फिल्टर के बिना कैमरे, स्मार्टफोन या दूरबीन के जरिए ग्रहण देखने से डिवाइस को नुकसान हो सकता है और आपके विज़न को ख़तरा हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आपके पास सुरक्षित देखने के लिए सही उपकरण हैं।

इस ग्रहण को NASA के अलावा अन्य लैबोरेटरीज के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

विषयfirst solar eclipseSolar eclipsesurya grahansurya grahan kab haisurya grahan kab lagegasurya grahan time

+ 2 और
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा Science समाचार (Science News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
पहले प्रकाशित: 18-03-2025 08:02 पर है

Source link

Surya Grahan 2025: दोपहर 2.20 पर शुरु होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में दिखेगा, तारीख व समय की हर डिटेल

Solar Eclipse Date, Surya Grahan 2025 Timing In India: एक बार स्पेस से जुड़ी चीजों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए खास मौका आने वाला है। हाल ही में होली के मौके पर 14 मार्च को साल 2025 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगा था। और अब इसी महीने के आखिर में साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। जी हां, पृथ्वी और सूर्य के बीच जब चंद्रमा गुजरेगा तो दिन में धरती पर अंधेरा छा जाएगा। 29 मार्च 2025 को लग रहे सूर्य ग्रहण में महज 5 दिन बाकी रह गए हैं। आपको बताते हैं इस आंशिक सूर्य ग्रहण (Parital Solar Eclipse) के समय व तारीख के बारे में सबकुछ…

क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण (What is Partial Solar eclipse)

बता दें कि आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है और धरती के कुछ हिस्सों पर उसकी छाया पड़ती है जिसके चलते सूर्य की रोशनी नहीं आ पाती। इस स्थिति में चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता और एक सूर्य के कुछ हिस्से की रोशनी पृथ्वी पर आती है। इस खगोलीय स्थिति को वैज्ञानिकों ने आंशिक सूर्य ग्रहण का नाम दिया है। आसमान में दिखने वाले इस दुर्लभ नजारे का दुनियाभर के खगोलविदों को बेसब्री से इंतजार है और उनके लिए इस आकाशीय घटना को समझने का यह शानदार मौका होगा।

JioHotstar Free: एकदम फ्री देखें IPL मैच, नहीं देना है कोई पैसा, इन रिचार्ज में जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मुफ्त

कब होता है सूर्य ग्रहण?

गौर करने वाली बात है कि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सूर्य ग्रहण की घटना केवल अमावस्या के दिन ही होती है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण नजदीक है और 29 मार्च को लगेगा वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा।

Spacecraft Time Journey: ड्रैगन से लगे 17 घंटे, रूसी सोयुज लेता है सिर्फ 3 घंटे; सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी में इतना फर्क क्यों?

सूर्य ग्रहण किस समय लग रहा है?

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के अनुसार, आंशिक सूर्य ग्रहण अमेरिकी समय के मुताबिक सुबह 4.50 बजे शुरु होगी और 6 बजकर 47 मिनट पर यह पीक यानी अपने चरम पर होगा। और सुबह 8.43 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दिन में दोपहर 2 बजकर 20 बजे शुरु होगा और शाम 4.17 बजे अपने चरम पर होगा।

नासा के मुताबिक, कुछ जगहों पर ग्रहण के दौरान सूर्य का 93 प्रतिशत तक हिस्सा ढकने की उम्मीद है यानी इन जगहों पर दिन में अंधेरा छा जाएगा।

क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप अटलांटिक सूर्यग्रहण को एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में नजर आएगा। बता दें कि भारत में दिखाई ना देने के चलते, हिंदू पंचांग के मुताबिक, माने जाने वाला सूतक काल भी देश में मान्य नहीं होगा।

भले ही ग्रहण भारत में दिखाई ना दे, लेकिन हर बार की तरह भारतीय इसे ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे। NASA के यूट्यूब चैनल पर सूर्यग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग (Surya Grahan Live Streaming) होगी। इसके अलावा कई अन्य लैबोरेटरीज भी इस ग्रहण को लाइव स्ट्रीम करेंगी।

Solar Eclipse 29 March 2025, Surya Grahan Kab Hai : साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार को लग रहा है। जानें समय, तारीख और देखने का तरीका…

अद्यतन:

हमें फॉलो करें

सूर्या ग्राहन, सोलर एक्लिप्स 2025, सोलर एक्लिप्स
Surya Grahan 2025 Date, Time: सूर्य ग्रहण 2025 का समय व तारीख

Solar Eclipse Date, Surya Grahan 2025 Timing In India: एक बार स्पेस से जुड़ी चीजों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए खास मौका आने वाला है। हाल ही में होली के मौके पर 14 मार्च को साल 2025 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगा था। और अब इसी महीने के आखिर में साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। जी हां, पृथ्वी और सूर्य के बीच जब चंद्रमा गुजरेगा तो दिन में धरती पर अंधेरा छा जाएगा। 29 मार्च 2025 को लग रहे सूर्य ग्रहण में महज 5 दिन बाकी रह गए हैं। आपको बताते हैं इस आंशिक सूर्य ग्रहण (Parital Solar Eclipse) के समय व तारीख के बारे में सबकुछ…

क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण (What is Partial Solar eclipse)

बता दें कि आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है और धरती के कुछ हिस्सों पर उसकी छाया पड़ती है जिसके चलते सूर्य की रोशनी नहीं आ पाती। इस स्थिति में चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता और एक सूर्य के कुछ हिस्से की रोशनी पृथ्वी पर आती है। इस खगोलीय स्थिति को वैज्ञानिकों ने आंशिक सूर्य ग्रहण का नाम दिया है। आसमान में दिखने वाले इस दुर्लभ नजारे का दुनियाभर के खगोलविदों को बेसब्री से इंतजार है और उनके लिए इस आकाशीय घटना को समझने का यह शानदार मौका होगा।

JioHotstar Free: एकदम फ्री देखें IPL मैच, नहीं देना है कोई पैसा, इन रिचार्ज में जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मुफ्त

कब होता है सूर्य ग्रहण?

गौर करने वाली बात है कि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सूर्य ग्रहण की घटना केवल अमावस्या के दिन ही होती है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण नजदीक है और 29 मार्च को लगेगा वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा।

Spacecraft Time Journey: ड्रैगन से लगे 17 घंटे, रूसी सोयुज लेता है सिर्फ 3 घंटे; सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी में इतना फर्क क्यों?

सूर्य ग्रहण किस समय लग रहा है?

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के अनुसार, आंशिक सूर्य ग्रहण अमेरिकी समय के मुताबिक सुबह 4.50 बजे शुरु होगी और 6 बजकर 47 मिनट पर यह पीक यानी अपने चरम पर होगा। और सुबह 8.43 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दिन में दोपहर 2 बजकर 20 बजे शुरु होगा और शाम 4.17 बजे अपने चरम पर होगा।

नासा के मुताबिक, कुछ जगहों पर ग्रहण के दौरान सूर्य का 93 प्रतिशत तक हिस्सा ढकने की उम्मीद है यानी इन जगहों पर दिन में अंधेरा छा जाएगा।

क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप अटलांटिक सूर्यग्रहण को एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में नजर आएगा। बता दें कि भारत में दिखाई ना देने के चलते, हिंदू पंचांग के मुताबिक, माने जाने वाला सूतक काल भी देश में मान्य नहीं होगा।

भले ही ग्रहण भारत में दिखाई ना दे, लेकिन हर बार की तरह भारतीय इसे ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे। NASA के यूट्यूब चैनल पर सूर्यग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग (Surya Grahan Live Streaming) होगी। इसके अलावा कई अन्य लैबोरेटरीज भी इस ग्रहण को लाइव स्ट्रीम करेंगी।

विषयfirst solar eclipsesolarSolar eclipsesurya grahansurya grahan kab haisurya grahan kab lagegasurya grahan time

+ 3 और
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा Science समाचार (Science News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
पहले प्रकाशित: 24-03-2025 11:58 पर है

Source link