08:30 AM, 29-Mar-2025
Surya Grahan Ke Prakar: कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण
- पूर्ण सूर्य ग्रहण:जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है और कुछ समय के लिए दिन में अंधकार छा जाता है।
- आंशिक सूर्य ग्रहण: जब चंद्रमा सूर्य का केवल एक हिस्सा ढकता है, जिससे सूर्य का कुछ भाग ही दिखाई देता है।
- वलयाकार सूर्य ग्रहण: जब चंद्रमा सूर्य के केंद्र को ढक लेता है लेकिन किनारे प्रकाशित रहते हैं, जिससे सूर्य एक चमकती अंगूठी (रिंग ऑफ फायर) की तरह दिखता है।
- संकर सूर्य ग्रहण: यह दुर्लभ ग्रहण होता है, जिसमें पृथ्वी के अलग-अलग स्थानों से पूर्ण और वलयाकार ग्रहण दोनों दिखाई दे सकते हैं।
08:22 AM, 29-Mar-2025
Surya Grahan 2025 Live: कब और क्यों लगता है सूर्य ग्रहण?
पृथ्वी के सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है और इसकी पृथ्वी परिक्रमा करती है। धरती की तरह चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है। हालांकि, चांद धरती की भी चक्कर लगाता है। कई बार चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को रोक देता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ रोचक बाते हैं और यह कब और कहां दिखाई देगा।
08:12 AM, 29-Mar-2025
Why Puja is Prohibited During Surya Grahan: सूर्य ग्रहण के दौरान क्यों नहीं की जाती पूजा
- ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से पूजा-पाठ निष्फल माना जाता है।
- सूतक काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं, इसलिए मंदिरों के द्वार बंद रहते हैं।
- ग्रहण के दौरान भोजन दूषित हो सकता है, इसलिए इसे तुलसी डालकर सुरक्षित किया जाता है।
- वैज्ञानिक रूप से देखें तो गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण की किरणें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं।
07:47 AM, 29-Mar-2025
Shanishcahri Amavasya and Surya Grahan:शनिश्चरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण का विशेष संयोग
इस बार शनिश्चरी अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण संयोग माना जा रहा है। शनिश्चरी अमावस्या वह तिथि होती है, जब अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है। इस दिन भगवान शनि की पूजा करने और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। जब इसी दिन सूर्य ग्रहण भी घटित हो, तो इसका प्रभाव और अधिक शक्तिशाली हो जाता है। शनिश्चरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण का एक साथ आना दर्शाता है कि यह समय आत्मचिंतन, तप और दान-पुण्य के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है। इस दौरान कुछ राशियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह संयोग व्यक्तिगत और वैश्विक स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आ सकता है।
शनिश्चरी अमवस्या पर सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, भूलकर भी न करें ये काम, अन्यथा हो सकती है परेशानी
07:39 AM, 29-Mar-2025
Solar Eclipse 2025 Do’s And Dont: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?
- सूतक काल शुरू होने से पहले ही दूध, दही, पानी और अन्य खाद्य पदार्थों में तुलसी या कुशा डाल दें, ताकि वह दूषित न हों।
- इस अवधि में मूर्तियों का स्पर्श नहीं करना चाहिए, लेकिन धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया जा सकता है।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
- ग्रहण में मंत्र जाप करने से नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।
- इस समय तर्पण, श्राद्ध, जप, हवन और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।
- ग्रहण समाप्त होने पर मंदिर की सफाई करें और पूजा-अर्चना के बाद दान करें।
Surya Grahan 2025 Rules: साल के पहले सूर्य ग्रहण पर गलती से भी न करें ये काम, दूर रहेंगे बुरे प्रभाव
07:17 AM, 29-Mar-2025
Solar Eclipse 2025 Do’s And Don’ts: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें
- ग्रहण के समय मंदिरों में मूर्तियों को स्पर्श करने से बचें।
- ग्रहण काल में भोजन पकाना और खाना उचित नहीं माना जाता। हालांकि, छोटे बच्चों, बीमार और बुजुर्गों के लिए इस नियम में ढील दी जा सकती है।
- ग्रहण काल के दौरान शरीर पर तेल मालिश नहीं करनी चाहिए।
- साथ ही नाखून काटने और बाल कटवाने से भी बचना चाहिए।
- इसके अलावा कैंची, सुई-धागे और धारदार वस्तुओं का उपयोग न करें।
Surya Grahan 2025 Rules: साल के पहले सूर्य ग्रहण पर गलती से भी न करें ये काम, दूर रहेंगे बुरे प्रभाव
07:07 AM, 29-Mar-2025
Surya Grahan Jyotishiya Prabhav:सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव
सूर्य ग्रहण मीन राशि में शनि के गोचर के साथ हो रहा है, जिससे मीन, कन्या, धनु और मिथुन राशि पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान मानसिक तनाव, ऊर्जा परिवर्तन, करियर में उतार-चढ़ाव और आत्मचिंतन की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। आध्यात्मिक साधना, मंत्र जाप और दान लाभकारी होंगे, जबकि नए कार्यों और बड़े फैसलों से बचने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के प्रभाव से राजनीति, अर्थव्यवस्था और मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Surya Grahan 2025: साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर हो सकता है असर, रहें सतर्क
06:45 AM, 29-Mar-2025
Lucky Rashi On Surya Grahan: सूर्य ग्रहण किस राशि को देगा शुभ परिणाम
सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव मकर राशि वालों पर पड़ेगा। इस राशि वालों का ग्रहण के प्रभाव से अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी।
06:43 AM, 29-Mar-2025
How Many Surya Grahan in 2025: साल 2025 में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे
साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 29 मार्च को लग रहा है और दूसरा 21 सितंबर को लगेगा।
06:39 AM, 29-Mar-2025
Surya Grahan Mantra Jaap: सूर्य ग्रहण के दौरान करें इस मंत्र का जाप
सूर्य ग्रहण के दौरान, ऊँ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्य: श्रीं मंत्र का जाप कर सकते हैं। ये भगवान सूर्य का मूलमंत्र माना जाता है। इसके साथ ही ॐ सूर्याय नमः या फिर ॐ आदित्याय च सोमाय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।