इन 7 गानों के राग से जुड़ा है एक सीक्रेटMay 12, 2026 08:05 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान कभी आपने सोचा कि कोई गाना सुनकर दिलोदिमाग पर अजीब सा असर क्यों होता है या ब्रेकअप में दुखभरे गाने सुनने के लिए क्यों ना कहा जाता है?
कुछ राग हमारे मूड पर सीधा असर करते हैं। यहां जानते हैं ऐसे ही गानों के बारे में। म्यूजिक लवर्स अक्सर शिकायत करते हैं कि आजकल पहले जैसे गाने नहीं बनते। वहीं पुराने गानों की मेलोडी अभी भी लोगों के दिल को छूती है। पहले जब गाने बनते थे तो संगीतकार रागों का बहुत सोच-समझकर इस्तेमाल करते थे। उन्हें पता था कि कहां कौन सा राग कैसा भाव पैदा करेगा। इसी तरह फिल्मों के बैकग्राउंड म्यूजिक में भी बीट्स पर मिनट का ध्यान रखा जाता है। यहां बॉलीवुड के 7 एवरग्रीन क्लासिक गाने हैं। इनमें राग शिवरंजनी का इस्तेमाल हुआ है। इस राग के बारे में जानने के बाद आपको इन गानों को देखने और सुनने का भाव एकदम बदल जाएगा।क्या है राग शिवरंजनीराग शिवरंजनी बॉलीवुड के कई संगीतकारों का पसंदीदा रहा है। उन्हें जब गाने की धुन से लोगों की रूह तक के तार हिलाने होते थे तो वे इस राग का इस्तेमाल करते थे। इस राग में सरगम के 5 ही सुर इस्तेमाल होते हैं। ये सुर हैं- सा, रे, ग, प, ध। इसमें म और नी वर्जित होते हैं। कोमल ग और कोमल ध सुर हैं जो मीठा दर्द पैदा करता है। इस राग को गाने का समय रात्रि का दूसरा पहर है। इसमें करुण, श्रृंगार और भक्ति प्रमुख रस हैं। इस राग में गाए गाने मधुर विरह, इमोशनल और आध्यात्मिक शांति देते हैं। यहां देखें राग शिवरंजनी वाले 7 गाने।मेरे नैना सावन भादोंइस गाने को संगीत आरडी बर्मन ने दिया है। किशोर कुमार की दिल छूने वाली आवाज है। इस गाने में जो तड़प है, वह सीधे दिल के तार छेड़ती है। इसका फीमेल वर्जन लता मंगेशकर ने गाया है। इसे सुनकर भी एक मीठी उदासी दिल को घेरती है।जाने कहां गए वो दिनइस गाने पर मायूस राज कपूर को देखकर हर कोई उनके दिल का दर्द महसूस करता है। गाने को शंकर-जयकिशन ने संगीत दिया है।बहारों फूल बरसाओयह गाना शादियों का फेवरिट है। इसमें भी राग शिवरंजनी है और मोहम्मद रफी की शानदार आवाज है।आवाज देके हमें तुम बुलाओआवाज देके हमें तुम बुलाओ गाने का म्यूजिक भी शंकर-जयकिशन ने दिया है। इसे मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने गाया है।दिल के झरोखे में तुझको बैठाकरइस गाने में राग शिवरंजनी इस्तेमाल हुआ है और फास्ट टेम्पो के साथ इसमें भी प्यार और विरह का फील साथ में आता है।
à¤ھूरी जानकारी
इन 7 गानों के राग से जुड़ा है एक सीक्रेटMay 12, 2026 08:05 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान कभी आपने सोचा कि कोई गाना सुनकर दिलोदिमाग पर अजीब सा असर क्यों होता है या ब्रेकअप में दुखभरे गाने सुनने के लिए क्यों ना कहा जाता है? कुछ राग हमारे मूड पर सीधा असर करते हैं। यहां जानते हैं ऐसे ही गानों के बारे में। म्यूजिक लवर्स अक्सर शिकायत करते हैं कि आजकल पहले जैसे गाने नहीं बनते। वहीं पुराने गानों की मेलोडी अभी भी लोगों के दिल को छूती है। पहले जब गाने बनते थे तो संगीतकार रागों का बहुत सोच-समझकर इस्तेमाल करते थे। उन्हें पता था कि कहां कौन सा राग कैसा भाव पैदा करेगा। इसी तरह फिल्मों के बैकग्राउंड म्यूजिक में भी बीट्स पर मिनट का ध्यान रखा जाता है। यहां बॉलीवुड के 7 एवरग्रीन क्लासिक गाने हैं। इनमें राग शिवरंजनी का इस्तेमाल हुआ है। इस राग के बारे में जानने के बाद आपको इन गानों को देखने और सुनने का भाव एकदम बदल जाएगा।क्या है राग शिवरंजनीराग शिवरंजनी बॉलीवुड के कई संगीतकारों का पसंदीदा रहा है। उन्हें जब गाने की धुन से लोगों की रूह तक के तार हिलाने होते थे तो वे इस राग का इस्तेमाल करते थे। इस राग में सरगम के 5 ही सुर इस्तेमाल होते हैं। ये सुर हैं- सा, रे, ग, प, ध। इसमें म और नी वर्जित होते हैं। कोमल ग और कोमल ध सुर हैं जो मीठा दर्द पैदा करता है। इस राग को गाने का समय रात्रि का दूसरा पहर है। इसमें करुण, श्रृंगार और भक्ति प्रमुख रस हैं। इस राग में गाए गाने मधुर विरह, इमोशनल और आध्यात्मिक शांति देते हैं। यहां देखें राग शिवरंजनी वाले 7 गाने।मेरे नैना सावन भादोंइस गाने को संगीत आरडी बर्मन ने दिया है। किशोर कुमार की दिल छूने वाली आवाज है। इस गाने में जो तड़प है, वह सीधे दिल के तार छेड़ती है। इसका फीमेल वर्जन लता मंगेशकर ने गाया है। इसे सुनकर भी एक मीठी उदासी दिल को घेरती है।जाने कहां गए वो दिनइस गाने पर मायूस राज कपूर को देखकर हर कोई उनके दिल का दर्द महसूस करता है। गाने को शंकर-जयकिशन ने संगीत दिया है।बहारों फूल बरसाओयह गाना शादियों का फेवरिट है। इसमें भी राग शिवरंजनी है और मोहम्मद रफी की शानदार आवाज है।आवाज देके हमें तुम बुलाओआवाज देके हमें तुम बुलाओ गाने का म्यूजिक भी शंकर-जयकिशन ने दिया है। इसे मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने गाया है।दिल के झरोखे में तुझको बैठाकरइस गाने में राग शिवरंजनी इस्तेमाल हुआ है और फास्ट टेम्पो के साथ इसमें भी प्यार और विरह का फील साथ में आता है।