![]() |
|
#1
|
|||
|
|||
![]() यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں ग र जन क à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। गुरुजनों के धन से चमका राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूलMay 16, 2026 10:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई Hardoi News - हरदोई के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुमई को आधुनिक रूप दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कायाकल्प कार्यों का शुभारम्भ किया। शिक्षकों ने निजी साधनों से चार लाख रुपये एकत्रित किए। अब निर्धन व मेधावी छात्र वातानुकूलित कक्षों में शिक्षा प्राप्त करेंगे। यह विद्यालय पूरे उत्तर प्रदेश के लिए मानक स्थापित कर रहा है। हरदोई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुमई को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। कायाकल्प के तहत हुए अभूतपूर्व कार्यों का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने शिलापट्ट अनावरण के साथ किया। विद्यालय के शिक्षकों ने सेवाभाव के तहत निजी वेतन व साधनों से लगभग चार लाख रुपये एकत्रित किए। इससे दीवारों का रंग-रोगन, आकर्षक पीवीसी पैनलिंग, छत का सुदृढ़ीकरण और खिड़कियों का रखरखाव किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन व मेधावी छात्र अब पूर्णतः वातानुकूलित कक्षों में बैठकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। डीआईओएस ने कहा कि सुमई स्कूल ने पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक मानक तय किया है।शिक्षकों द्वारा अपनी गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा बच्चों के भविष्य पर निवेश करना यह दर्शाता है कि गुरु आज भी राष्ट्र निर्माण में सर्वोपरि हैं। प्रशासन को इस विद्यालय परिवार पर गर्व है। डॉ. मà¥پखà¥چय बà¤؟ंदà¥پ
à¤ھूरी जानकारी अभय जैन जिला समन्वयक ने कहा अब यह स्कूल सामूहिक जिम्मेदारी का एक मॉडल है। प्रमोद यादव प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सिकरोहरी ने कहा कि शिक्षकों द्वारा अपनी जेब से लाखों खर्च करना वंदनीय है। सुधाकर बाजपेई वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में कई विद्यालय देखे, लेकिन जो जीवंतता और समर्पण सुमई के शिक्षकों ने दिखाया है, वह अद्वितीय है।रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के वरिष्ठ सहायक अध्यापक राज किशोर राठौर ने कहा कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुमई के शिक्षकों ने जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह पूरे जनपद के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रणेता विनय मिश्रा ने कहा कि हमारा सपना था कि जब गाँव का बच्चा स्कूल आए, तो उसे यह मलाल न रहे कि उसके पिता के पास पैसे नहीं हैं इसलिए वह सुविधाओं से वंचित है। यह एसी और चकाचक दीवारें उन बच्चों के आत्मविश्वास की नींव हैं। विद्यालय के हाईस्कूल परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त मेधावियों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। कक्षा 10 के उत्कृष्ठ छात्र/छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। संयोजक विनय मिश्रा ने जिला प्रशासन के सहयोग और अभिभावकों के अटूट विश्वास के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव बाजपेई, धर्मेंद्र कुमार, उमाकांत, संतोष गुप्ता, विनोद मौर्य, आशीष दीक्षित, हिमांशु ,पुष्पेंद्र ,राघवेंद्र सà¥چरोत: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/hardoi/story-modern-transformation-of-sumai-school-inspiring-community-support-and-enhanced-learning-environment-201778905870960.html ??????? ??????: गुरुजनों के धन से चमका राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल || ??????: ahlam1399 || ??????: اسم منتداك
|
![]() |
|
|