147% बढ़ा टाटा की कंपनी का मुनाफा, अब हर शेयर पर डिविडेंड का मिलेगा तोहफाMay 15, 2026 08:53 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान तिमाही में टाटा स्टील का नेट प्रॉफिट 2965 करोड़ रुपये था जो एक साल पहले के 1,201 करोड़ रुपये की तुलना में 147 प्रतिशत अधिक है। टाटा स्टील ने एक रुपये फेस वैल्यू के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर चार रुपये के डिविडेंड की भी घोषणा की है। AI Quick ReadTata Steel result: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2965 करोड़ रुपये था जो एक साल पहले के 1,201 करोड़ रुपये की तुलना में 147 प्रतिशत अधिक है। तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 12.5 प्रतिशत बढ़कर 63,270 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय कारोबार से कंपनी का तिमाही नेट प्रॉफिट 4,660 करोड़ रुपये और परिचालन राजस्व 38,448 करोड़ रुपये रहा।टाटा स्टील नीदरलैंड का परिचालन राजस्व 17016 करोड़ रुपये और मुनाफा 624 करोड़ रुपये रहा। ब्रिटेन में कंपनी का राजस्व घटकर 5,774 करोड़ रुपये रहा गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 6,001 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उसे वहां 591 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।ये भी पढ़ें:30 रुपये तक जा सकता है कंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर, कर्ज कम होने से ब्रोकरेज गदगदये भी पढ़ें:फ्लिपकार्ट IPO की लॉन्चिंग में होगी देरी, वॉलमार्ट ने कंपनी को दिया नया टास्कपूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का राजस्व 2,32,140 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के 2,18,543 करोड़ रुपये से 6.22 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान मुनाफा 3.43 गुना होकर 10,886 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। साल के दौरान इनवेंट्री में बदलाव से कंपनी को 990 करोड़ का नुकसान हुआ जिसमें मुख्यतः ब्रिटेन में इनवेंट्री में बदलाव का योगदान है।डिविडेंड का ऐलानटाटा स्टील ने एक रुपये फेस वैल्यू के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर चार रुपये के डिविडेंड की भी घोषणा की है। डिविडेंड का वितरण 12 जून की शेयरहोल्डिंग के आधार पर किया जाएगा। कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। यह बैठक गुरुवार, 2 जुलाई, 2026 को होनी निर्धारित है। यदि AGM में शेयरधारकों द्वारा इस डिविडेंड को मंजूरी दे दी जाती है तो इसका भुगतान सोमवार, 6 जुलाई, 2026 से किया जाएगा।ये भी पढ़ें:जेट फ्यूल पर घटा टैक्स, एयरलाइन कंपनियों को मिलेगी राहतक्या कहा कंपनी के एमडी ने?टाटा स्टील के सीईओ यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक टी.वी.
नरेंद्रन ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 जियो पॉलिटिक्स अनिश्चितताओं, सप्लाई चेन और आयात शुल्क संबंधी बाधाओं के कारण चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद परिचालन में अनुशासन और लागत कम करने के प्रयासों के परिणाम देखने को मिले।शेयर का परफॉर्मेंसटाटा स्टील के शेयर की बात करें तो यह शुक्रवार को 216.80 रुपये पर बंद हुआ। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 2 पर्सेंट गिरकर बंद हुआ। इंट्रा-डे में शेयर 224.40 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 149.70 रुपये है। बता दें कि बीते दिनों ब्रोकरेज एचएसबीसी ने शेयर के लिए 250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था।लेखक के बारे मेंDeepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें div.tagsblk {margin-bottom: 18px; position: relative; margin-right: 4px;} .trendingTopicSeperator:after { content: ""; display: block; position: absolute; top: 0px; right: 0px; bottom: 0px; left: auto; margin: auto; width: 40px; background-image: linear-gradient(90deg, transparent 0%, #ffffff 92%); height: 100%; } .trendingTopicSeperator { border-right: solid 1px #d2d2d2; border-color: #61616180; max-width: calc(74% - 5px); position: relative; margin-right: 10px; } div.tagsblk{ margin-bottom: 0px; display: flex; a{ background-color: #fff; border-radius: 2px; color: rgba(34, 34, 34, 0.60); font-size: 14px; padding: 0 3px; margin-right: 11px; display: flex; line-height: 22px; border: 1px solid rgba(0, 0, 0, 0.12); cursor: pointer; } &.dark { a { background-color: #1a1a1a; color: #cecece; } } .moreTags{ display: none; } } div.tagsblk a {font-size: 12px;} div.tagsblk a:hover { background-color: #c4132a; border: 1px solid #c4132a; color: white; cursor: pointer; } Business News .linearText { display: flex; align-items: center; position: relative; } .linearTextContent { max-width: 100%; overflow: hidden; text-overflow: ellipsis; white-space: nowrap; } .trendShowHideLabel { display: block; min-width: 18px; width: 18px; height: 18px; position: relative; cursor: pointer; } .trendShowHideLabel::after { content: ""; display: block; position: absolute; top: -2px; right: 0px; bottom: 0px; left: 0px; margin: auto; height: 6px; width: 6px; border-style: solid; border-color: #212121; border-width: 0px 1px 1px 0px; -webkit-transform: rotate(45deg); -moz-transform: rotate(45deg); -o-transform: rotate(45deg); transform: rotate(45deg); } जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,