कोल इंडिया की एक और कंपनी का आएगा ipo, मोदी सरकार ने दी मंजूरी - كوكو هندية

ryan

العودة   ryan > مواضيع منقولة من مواقع اخرى > موقع اجنبي > كوكو هندية

 
 
أدوات الموضوع انواع عرض الموضوع
  #1  
قديم 05-16-2026, 11:09 AM
ahlam1399 ahlam1399 غير متواجد حالياً
Administrator
 
تاريخ التسجيل: Sep 2012
المشاركات: 3,727,761
افتراضي कोल इंडिया की एक और कंपनी का आएगा ipo, मोदी सरकार ने दी मंजूरी

कोल इंडिया की एक और

कोल इंडिया की एक और कंपनी का आएगा ipo, मोदी सरकार ने दी मंजूरीMay 16, 2026 09:40 am ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की शेयर बाजार में लिस्टिंग होने वाली है। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड की बात करें तो कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। AI Quick ReadMahanadi Coalfields ipo: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की शेयर बाजार में लिस्टिंग होने वाली है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लिस्टिंग और विनिवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे कोयला उत्पादक कंपनी के लिए इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए शेयर बाजार में उतरने का रास्ता खुल गया है।बता दें कि निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) और कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को सामने रखा था। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड की बात करें तो कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह भारत की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनियों में से एक है और इसका ज्यादातर काम ओडिशा में होता है। यह लिस्टिंग केंद्र सरकार की एक और बड़ी विनिवेश पहल होगी, जिसके जरिए वह सरकारी कंपनियों में पूंजी बाजार की भागीदारी को बढ़ाना चाहती है।कोल इंडिया को मिली मंजूरीकोल इंडिया लिमिटेड को IPO के हिस्से के तौर पर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए और बाद में अतिरिक्त चरणों में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ​​में अपनी हिस्सेदारी कम करने की अनुमति मिल गई है। इस मंजूरी से महानदी कोलफील्ड्स को IPO के दौरान इक्विटी शेयर जारी करके और बाद में फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO), क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) या सेबी (सेबी) द्वारा मंजूर किए गए अन्य तरीकों से नई पूंजी जुटाने की भी अनुमति मिल गई है।ये भी पढ़ें:147% बढ़ा टाटा की कंपनी का मुनाफा, अब हर शेयर पर डिविडेंड का मिलेगा तोहफाये भी पढ़ें:30 रुपये तक जा सकता है कंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर, कर्ज कम होने से ब्रोकरेज गदगदसरकार ने कहा कि विनिवेश और पूंजी जुटाने की ये प्रक्रियाएं एक साथ या अलग-अलग की जा सकती हैं और ये कई चरणों में हो सकती हैं। इसके तहत महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 25% तक कम की जा सकेगी।कोल इंडिया की पहले भी कंपनी हुई थी लिस्टआपको बता दें कि कोल इंडिया की सहायक कंपनियों में से एक सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI), मार्च 2026 में आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसका आईपीओ 1,841.45 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू था और यह पूरी तरह से 10.71 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल था। यह पब्लिक इश्यू 172 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके शेयर अभी NSE पर 232.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इस बीच, कोल इंडिया के शेयर 462.20 रुपये पर बंद हुए, जो गुरुवार की क्लोजिंग कीमत से 8.15 रुपये या 1.79% अधिक थे।ये भी पढ़ें:एक डील और रॉकेट बना गेमिंग कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज का अनुमान- ₹400 तक जाएगा भावकोल इंडिया की बात करें तो देश के घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में उसका उत्पादन 1.7 प्रतिशत घटकर 76.81 करोड़ टन रहा जो 2024-25 में 78.11 करोड़ टन था। वहीं, मार्च महीने में उत्पादन 8.58 करोड़ टन से घटकर 8.45 करोड़ टन रह गया।3 आईपीओ रेस मेंSEBI ने ऑटोमोटिव लाइटिंग बनाने वाली कंपनी नियोलाइट ZKW लाइटिंग्स, शराब इंपोर्टर और डिस्ट्रीब्यूटर एस्प्री स्पिरिट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन SS Retail के प्रस्तावित पब्लिक ऑफरिंग को मंजूरी दे दी है। इससे इन कंपनियों के लिए प्राइमरी मार्केट में उतरने का रास्ता खुल गया है। इन तीनों में से, नियोलाइट ZKW लाइटिंग्स ने नए इश्यू और ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के कॉम्बिनेशन के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। एस्प्री स्पिरिट्स के प्रस्तावित IPO में 140 करोड़ रुपये तक का एक नया इश्यू शामिल है। इसके साथ ही मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 50 लाख इक्विटी शेयरों तक का ऑफर-फॉर-सेल भी है। SS रिटेल की बात करें तो IPO के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस इश्यू में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 200 करोड़ रुपये तक का OFS शामिल होगा।लेखक के बारे मेंDeepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें div.tagsblk {margin-bottom: 18px; position: relative; margin-right: 4px;} .trendingTopicSeperator:after { content: ""; display: block; position: absolute; top: 0px; right: 0px; bottom: 0px; left: auto; margin: auto; width: 40px; background-image: linear-gradient(90deg, transparent 0%, #ffffff 92%); height: 100%; } .trendingTopicSeperator { border-right: solid 1px #d2d2d2; border-color: #61616180; max-width: calc(74% - 5px); position: relative; margin-right: 10px; } div.tagsblk{ margin-bottom: 0px; display: flex; a{ background-color: #fff; border-radius: 2px; color: rgba(34, 34, 34, 0.60); font-size: 14px; padding: 0 3px; margin-right: 11px; display: flex; line-height: 22px; border: 1px solid rgba(0, 0, 0, 0.12); cursor: pointer; } &.dark { a { background-color: #1a1a1a; color: #cecece; } } .moreTags{ display: none; } } div.tagsblk a {font-size: 12px;} div.tagsblk a:hover { background-color: #c4132a; border: 1px solid #c4132a; color: white; cursor: pointer; } Business News .linearText { display: flex; align-items: center; position: relative; } .linearTextContent { max-width: 100%; overflow: hidden; text-overflow: ellipsis; white-space: nowrap; } .trendShowHideLabel { display: block; min-width: 18px; width: 18px; height: 18px; position: relative; cursor: pointer; } .trendShowHideLabel::after { content: ""; display: block; position: absolute; top: -2px; right: 0px; bottom: 0px; left: 0px; margin: auto; height: 6px; width: 6px; border-style: solid; border-color: #212121; border-width: 0px 1px 1px 0px; -webkit-transform: rotate(45deg); -moz-transform: rotate(45deg); -o-transform: rotate(45deg); transform: rotate(45deg); } जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,

المصدر: https://www.livehindustan.com/business/mahanadi-coalfields-gets-modi-govt-nod-for-ipo-coal-india-to-dilute-up-to-25-percent-stake-check-detail-201778861321423.html

كلمات البحث

العاب ، برامج ، سيارات ، هاكات ، استايلات


رد مع اقتباس
 


تعليمات المشاركة
لا تستطيع إضافة مواضيع جديدة
لا تستطيع الرد على المواضيع
لا تستطيع إرفاق ملفات
لا تستطيع تعديل مشاركاتك

BB code is متاحة
كود [IMG] متاحة
كود HTML معطلة

الانتقال السريع


الساعة الآن 12:49 AM


Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By Almuhajir
This Forum used Arshfny Mod by islam servant