![]() |
|
#1
|
|||
|
|||
![]() पूरी दुनिया में महामारी बन चुका कोरोना वायरस का कहर हर उद्योग पर इसका असर साफ नजर आ रहा है। दुनिया भर में कई सारे लोग इसकी चपेट में आ गए है। वहीं इसके प्रभाव से भारत भी प्रभावित हो चुका है। भारत में करीब 100 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। कई देश ने कड़ी सुरक्षा का प्रबंध भी किया है। कई जगहों पर मेडिकल इमर्जेंसी भी घोषित किया जा चुका है। कई देशों की सरकार इसको लेकर काफी ज्यादा चिंता में है। वहीं दूसरी तरफ इससे अन्य उद्योगों की तहर फिल्म इंडस्ट्री पर इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब खबरें आ रही है कि फिल्म इंडस्ट्री पर इस पर फिल्म बनाने का विचार कर रही हैं। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार, बाजीराव मस्žतानी, तनु वेड्स मनु रिटर्न्žस और बदलापुर जैसी शानदार फिल्मों को निर्माण करने वाली कपंनी इरोज इंटरनैशनल कोरोना वायरस पर फिल्म बनाने का विचार कर रही है। सिर्फ इतना ही नहीं कपंनी ने फिल्म का नाम भी सोच लिया है और इस नाम को रजिस्टर भी करवा लिया है। जिसका नाम ‘कोरोना प्यार है’ होने वाला है। ये फिल्म COVID-19 पर रजिस्žटर हुई पहली फžिल्žम है। इस फिल्म का नाम ऋतिक रोशन और अमीषा पाटेल की सुपरहिट फिल्म कहो ना प्यार है से मिलता जुलता है। जो साल 2000 में रिलीज हुई थी। कहो ना प्यार है उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। अब दर्शकों को कोरोना प्यार है नाम की फिल्म देखने को मिलेगी। हालांकि इस फिल्म में कलाकार कौन होंगे इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्म बन रही है ये बात सच है। जिसकी जानकारी खुद प्रोड्यूसर क्रिशिका लुल्ला ने दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है। जब सबकुछ नॉर्मल हो जाएगा तो इस पर बात किया जाएगा। इसके अलावा प्रॉडक्žशन हाउस इंडियन मोशन पिक्žचर प्रड्यूसर्स असोसिएशन ने भी फžिल्žम रजिस्žटर कराई है। इसका नाम ‘डेडली कोरोना’ रखा गया है।
??????? ??????: कोरोना वायरस पर बनने वाली है फिल्म टाइटल ह || ??????: ahlam1399 || ??????: اسم منتداك
|
| الكلمات الدلالية (Tags) |
| काम, कोरोना, जल्द, टाइटल, पर, फिल्म, बनने, रजिस्टर, वायरस, वाली, शुरू, हुआ, है, होगा |
|
|