मैं प्रियंका की तुलना में दीपिका के ज्यादा करीब हूँ : जैकलीन


कुछ दिनों पहले हुईं सोनम कपूर की शादी में जैकलीन पूरी तरह एन्जॉय करती हुईं दिखीं थी. और ऐसा हो भी क्यू नहीं सोनम और जैकलीन अच्छी दोस्त जो हैं. शादी में उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो गया था.दिसंबर और नवंबर के महीने में दो बड़ी शादियां होने वाली हैं. नवंबर में दीपिका और रणवीर शादी कर रहे हैं वहीं दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड और मंगेतर निक जोनस से शादी करने जा रहीं हैं.हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में जैकलीन से मुलाक़ात हुई ज़ब हमने उनसे पूछा कि वे दोनों में से किस शादी को लेकर उत्सुक हैं तो वे बोलीं कि 'वेडिंग सेरेमनी में बहुत मजा आता है. ये न्यूज़ बहुत ही अच्छी है. मैं दीपिका के साथ काम कर चुकी हूँ इसलिए उनके ज्यादा करीब हूँ. प्रियंका से कुछ इवेंट्स में ही मिली हूँ'.
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today





