‘किक 2’ हुई लेट ?


इस साल की शुरूआत में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस अभिनीत 'किक' के सीक्वल की घोषणा हुई थी। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने कहा था कि फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी और क्रिसमस तक रिलीज होगी। अगर खबरों पर यकीन किया जाए तो फिल्म लेट हो चुकी है।सूत्रों के अनुसार, 'टीम ने अभी तक फिल्म पर काम शुरू नहीं किया है। स्क्रिप्ट पर बार-बार काम किया जा रहा है। इसलिए संभावना है कि ये सीक्वल लेट हो जाएगी और 2019 में जब इसको रिलीज करने का प्लान किया गया है तब रिलीज नहीं हो सकेगी। सलमान ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि उन्होंने फिल्म पर काम शुरू नहीं किया है क्योंकि स्क्रिप्ट अभी भी लिखी जा रही है। अब वे कि दबंग 3 पर काम करना शुरू करेंगे'।जब जैकलीन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'अब तक फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है'। पहली फिल्म को औसत रिव्यूज मिले थे, लेकिन यह बड़ी हिट साबित हुई थी। यह फिल्म तेलुगु फिल्म की रीमेक थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today





