Bangladesh Hadi Funeral Highlights: उस्मान हादी की पार्टी ने यूनुस को दिया अल्टीमेटम, 24 घंटों में क्या होन…

Bangladesh Hadi Funeral Highlights: उस्मान हादी की पार्टी ने यूनुस को दिया अल्टीमेटम, 24 घंटों में क्या होन…

Bangladesh Hadi Funeral Highlights: बांग्लादेश में छात्र नेता और इनकिलाब मंचो के संयोजक शरीफ उस्मान हादी को शनिवार को अंतिम विदाई दी गई. ढाका के माणिक मिया एवेन्यू स्थित जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में उनकी नमाज ए जनाजा संपन्न हुई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए. सुबह से ही लोग छोटे-छोटे समूहों में संसद भवन के सामने जुटने लगे थे और जनाजे के दौरान न्याय की मांग करते हुए नारे भी लगाए गए. कई लोग राष्ट्रीय ध्वज ओढ़े नजर आए. परिवार की इच्छा के अनुसार हादी को ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफन किया गया. जनाजे से पहले राजधानी में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. संसद भवन और आसपास के इलाकों में पुलिस, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती रही. दो दिनों तक चले हिंसक प्रदर्शनों के बाद शनिवार को ढाका में अपेक्षाकृत शांति देखी गई. हादी की मौत पर देशभर में राजकीय शोक मनाया गया. राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहे और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रार्थनाएं की गईं. शरीफ उस्मान हादी को 12 दिसंबर को ढाका के बिजयनगर इलाके में रिक्शा से जाते समय गोली मारी गई थी. इलाज के लिए उन्हें पहले ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फिर एवरेकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर 15 दिसंबर को उन्हें एयर एंबुलेंस से सिंगापुर ले जाया गया, जहां 18 दिसंबर की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर ढाका लाया गया था. हादी की मौत के बाद बांग्लादेश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन, आगजनी और हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं. मीडिया संस्थानों, सरकारी प्रतिष्ठानों और राजनीतिक नेताओं के घरों को निशाना बनाया गया. हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की और कई जगहों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए. इस बीच मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या और लक्ष्मीपुर में BNP नेता के घर में आगजनी जैसी घटनाओं ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया. December 21, 202500:22 IST हादी की पार्टी ने क्यों दिया अल्टीमेटम? इंकलाब मंच ने सरकार को हादी के हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.यह अल्टीमेटम शनिवार दोपहर को ढाका के शाहबाग चौराहे पर हजारों लोगों के इकट्ठा होने के बाद दिया गया. इंकलाब मंच के प्रवक्ता और जुलाई के जन आंदोलन के मुख्य नेताओं में से एक शरीफ उस्मान हादी की जनाजे की नमाज के बाद चेतावनी दी है. शनिवार दोपहर को उस्मान हादी को दफनाने के बाद, संगठन के सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर शाहबाग चौराहे पर पहुंचे और कहा कि अगर रविवार शाम 5:15 बजे तक शरीफ उस्मान हादी के हत्यारों की गिरफ्तारी के बारे में सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आता है, तो वे शाहबाग में फिर से धरना देंगे.
December 20, 202522:26 IST मयमनसिंह में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 10 गिरफ्तार मयमनसिंह, 20 दिसंबर 2025: कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मयमनसिंह के बलुका में सनातन हिंदू युवक दीपू चंद्र दास (27) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार किए गए लोगों में से सात को रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने और तीन को पुलिस ने पकड़ा है.
आरएबी द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं: 1. मोहम्मद लिमन सरकार (19), 2. मोहम्मद तारिक हुसैन (19), 3. मोहम्मद मानिक मियां (20), 4. इरशाद अली (39), 5. निजुम उद्दीन (20), 6. आलमगीर हुसैन (38) और 7. मोहम्मद मिराज हुसैन अकॉन (46).
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं: 1. मोहम्मद अजमोल हसन सगीर (26), 2. मोहम्मद शाहिन मियां (19) और 3. मोहम्मद नजमुल.
आरएबी और पुलिस ने उपर्युक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया.
December 20, 202521:23 IST सड़कों पर घसीटे बांग्लादेश-पाकिस्तान के झंडे, ग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ दरभंगा में प्रदर्शन दरभंगा में आज विश्व हिंदू परिषद एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार और हाल ही में दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने दारू भट्टी चौक से लोहिया चौक तक विरोध मार्च निकाला और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के झंडे को सड़क पर घसीटते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, लेकिन वहां की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.
विहिप कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से मांग की कि वह अपनी चुप्पी तोड़े और बांग्लादेश सरकार को इस मुद्दे पर कड़ा और माकूल जवाब दे। साथ ही बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस पहल करने की मांग की गई. प्रदर्शनकारियों ने भारतीय हिंदुओं से भी जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि यदि समय रहते एकजुट होकर आवाज नहीं उठाई गई, तो भविष्य में बांग्लादेश जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है.
December 20, 202520:27 IST बांग्लादेश पर भारत सरकार पैनी नजर रखे है : बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बांग्लादेश में हिंदुओं को मारा जा रहा है जिस पर बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है लेकिन भारत की सरकार पैनी नजर रखी है और उस पर लगातार वहां के अधिकारियों से और वहां के जो काम चलाऊ सरकार है संपर्क में है और उनको अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर आप किसी भी हिंदू हमारे भाई बंधु या फिर किसी प्रकार के धर्म स्थल पर किसी प्रकार की घटना हो रही है तो उसको रोकिए . शक्ति करने का काम करिए. कुछ लोगो की गिरफ्तारी हुई है और यह दुर्भाग्य की बात है बांग्लादेश के सरकार को निश्चित तौर पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. अंतर्राष्ट्रीय पैमाने का मामला है और हमको लगता है की मजबूती से भारत की सरकार भी देख रही है. उनका भी ऊंचायुक्त भारत में है उनके ऊपर किसी भी तरीके का कार्रवाई बाहर से मे हो सके इसके लिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है और बांग्लादेश में भी भारतीय उच्च आयुक्त की सुरक्षा बढ़ाई गई है.
December 20, 202518:53 IST बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने दिल्ली को दिया आश्वासन बांग्लादेश में भीषण हिंसा और सड़कों पर गूंजते भारत विरोधी नारों के बीच सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने दिल्ली को बड़ी राहत देने की कोशिश की है; उन्होंने भारतीय सेना प्रमुख से सीधे संपर्क कर यह पुख्ता आश्वासन दिया है कि पड़ोसी मुल्क में मौजूद तमाम भारतीय संपत्तियां और रणनीतिक हित पूरी तरह सुरक्षित हैं. हालांकि, एक तरफ सेना प्रमुख भारत को प्रतिबद्धता का भरोसा दिला रहे हैं, तो दूसरी तरफ ढाका की गलियों में कट्टरपंथियों का बढ़ता प्रभाव और अवामी लीग के खिलाफ जारी ‘टॉर्चर’ इस आश्वासन पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है कि क्या जनरल मुनीर की तरह बांग्लादेशी सेना भी दोहरी चाल चल रही है.
December 20, 202517:45 IST उस्मान हादी के जनाजे पर एंटी इंडिया स्लोगन चीखते दिखे कट्टरपंथी ढाका में मारे गए ‘इन्कलाब मंच’ के प्रवक्ता उस्मान हादी का जनाजा कट्टरपंथियों का प्रोपेगैंडा बन गया. एक इंसान की मौत तो इन लोगों ने भारत विरोध स्लोगन चीखने के लिए इस्तेमाल किया है. अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के अलावा सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान और जमात-ए-इस्लामी जैसे कट्टरपंथी दलों के नेता संसद परिसर के साउथ प्लाजा में हादी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.
December 20, 202517:36 IST पीट-पीटकर मारे गए हिंदू युवक के पिता ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे नोंचा गया 27 साल का जवान बेटा बांग्लादेश के कट्टरपंथियों ने हिंदू युवक दीपू को पीट-पीट कर मार डाला था और उसके बाद उसका शरीर पेड़ से बांध कर फूंक दिया था. अब उस 27 साल के जवान बेटे के पिता का दर्दनाक रिएक्शन सामने आया है. रविलाल दास ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में कहा की उन्हें यूनुस सरकार से किसी तरह कोई उम्मीद बाकी नहीं रह गई है. उनके बेटे की मौत की जानकारी तक प्रशासन ने परिवार को नहीं दी थी, बल्कि उन्हें फेसबुक से अपने बेटे की मौत के बारे में पता चला.
December 20, 202516:15 IST उस्मान हादी के जनाजे पर पहुंचे 1 लाख लोग ढाका की सड़कों पर आज 1 लाख से अधिक लोगों ने उस्मान हादी (Osman Hadi) को अंतिम विदाई दी; इस जनाजे में बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भी शामिल हुए. कड़ी सुरक्षा के बीच हादी को ढाका विश्वविद्यालय के भीतर स्थित सेंट्रल मस्जिद के पास सुपुर्द-ए-खाक किया गया. हालांकि, इस दफन के बाद भी शहर का माहौल शांत नहीं हुआ है, ढाका के कोने-कोने और देश के विभिन्न हिस्सों में अभी भी भयंकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी का सिलसिला जारी है, जिससे प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं.
December 20, 202515:12 IST ‘चाहे हिंदू हो या मुसलमान, अगर कोई किसी के साथ कुछ गलत करता है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए’: अबू आजमी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा, ‘चाहे हिंदू हो या मुसलमान, अगर कोई किसी के साथ कुछ गलत करता है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए, चाहे कहीं भी हो, जिसके साथ भी हो, हमें इसकी निंदा करनी चाहिए, लेकिन क्या मुझे पहले अपने देश में जो हो रहा है उसकी निंदा नहीं करनी चाहिए? मेरे देश में, जिनके लिए मुसलमानों ने आजादी की लड़ाई लड़ी और जिन्होंने कभी देशद्रोह नहीं किया, उन्हें अब गद्दार कहा जा रहा है… यह किस तरह का न्याय है?’
December 20, 202514:49 IST Osman Hadi Funeral Live: उस्मान हादी की जनाजे की नमाज पूरी हुई बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: इनकिलाब मंचो के संयोजक शरीफ उस्मान हादी की नमाज ए जनाजा बांग्लादेश में संपन्न हो गई है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. माणिक मिया एवेन्यू और संसद भवन के सामने सुबह से ही लोग समूहों में पहुंचने लगे थे और कई लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज ओढ़कर हादी की हत्या के लिए न्याय की मांग की. परिवार की इच्छा के अनुसार हादी को ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफन किया गया. हादी की मौत के बाद शनिवार को देशभर में राजकीय शोक मनाया गया, राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहे और धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रार्थनाएं हुईं. दो दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद राजधानी में हालात अपेक्षाकृत शांत रहे, जबकि सुरक्षा के लिए संसद भवन और अन्य अहम इलाकों में पुलिस और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश की तैनाती रही.
December 20, 202514:47 IST Osman Hadi Funeral Live: पोस्टमॉर्टम के बाद हादी का शव ढाका यूनिवर्सिटी ले जाया गया बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: इनकिलाब मंच के संयोजक शरीफ उस्मान हादी का पोस्टमार्टम शनिवार को शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर में पूरा कर लिया गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह उसका शव नेशनल हार्ट फाउंडेशन अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए सुहरावर्दी अस्पताल लाया गया था, जहां पुलिस, अंसार, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश और सेना के जवान तैनात रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 11.40 बजे पोस्टमार्टम पूरा हुआ, जिसके बाद शव को फिर से नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के मुर्दाघर ले जाने की तैयारी की गई. यहां शव को नहलाने के बाद संसद भवन के साउथ प्लाजा ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 2 बजे नमाज ए जनाजा हुई है. इस दौरान अस्पताल और हार्ट इंस्टीट्यूट के बाहर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए जुटे रहे.
December 20, 202514:01 IST Bangladesh Protest Live Update: लक्ष्मीपुर में BNP नेता के घर में आगजनी, एक बच्ची की मौत बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: बांग्लादेश के लक्ष्मीपुर सदर उपजिला में शनिवार तड़के BNP नेता के घर को बाहर से बंद कर आग लगा दिए जाने से सात साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. पुलिस के मुताबिक यह घटना रात करीब 1 बजे व्यवसायी और भाबनिगंज यूनियन BNP के सहायक संगठन सचिव बेलाल हुसैन के घर में हुई. आग में उनकी बेटी आयशा अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेलाल हुसैन और उनकी दो बेटियां सलमा अख्तर और सामिया अख्तर गंभीर रूप से झुलस गईं. बेलाल का इलाज लक्ष्मीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि दोनों बेटियों को बेहतर इलाज के लिए ढाका भेजा गया है. पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आगजनी के पीछे के कारणों और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा रहा है.
December 20, 202513:43 IST Osman Hadi Funeral Live: माणिक मिया एवेन्यू पर जनाजे के लिए जुटने लगे लोग बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: इनकिलाब मंचा के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की नमाज ए जनाजा में शामिल होने के लिए लोग माणिक मिया एवेन्यू पर जुटने लगे हैं और छोटे-छोटे जुलूसों में लोग संसद भवन के साउथ प्लाजा की ओर पहुंच रहे हैं. जनाजा दोपहर 2 बजे होने वाला है और मौके पर लोग हादी भाई का खून बेकार नहीं जाने देंगे और हम सब हादी बनेंगे जैसे नारे लगा रहे हैं. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी के अहम इलाकों में अतिरिक्त पुलिस और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवान तैनात किए गए हैं. ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि करीब 1000 बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं, जबकि संसद भवन समेत संवेदनशील इलाकों में BGB की 20 प्लाटून तैनात है. सरकार ने जनाजे में आने वालों से बैग या भारी सामान न लाने की अपील की है और संसद परिसर के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है.
December 20, 202512:54 IST Osman Hadi Funeral Live: ढाका यूनिवर्सिटी में उस्मान हादी के दफन की तैयारी शुरू बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: इनकिलाब मंचा के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी को ढाका यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफन किए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. शनिवार को मौके पर कब्र खोदने का काम शुरू होता देखा जा रहा है. ढाका यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर सैफुद्दीन अहमद ने बताया कि शुक्रवार रात 10.30 बजे हुई विश्वविद्यालय सिंडिकेट की आपातकालीन ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया गया. उन्होंने कहा कि कैबिनेट डिविजन और DUCSU की ओर से दो आवेदन मिलने के बाद प्रशासन ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया, खाली जगहों की पहचान की गई और फिर सिंडिकेट बैठक में अंतिम मंजूरी दी गई.
December 20, 202512:52 IST Bangladesh Hindu Man Killed: दीपू दास की हत्या पर शशि थरूर का बयान बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: कांग्रेस सांसद और विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या को बेहद दुखद और असहनीय बताया है. उन्होंने कहा कि उन्मादी भीड़तंत्र के माहौल में एक निर्दोष हिंदू युवक की नृशंस हत्या पूरे समाज को झकझोरने वाली है. शशि थरूर ने बांग्लादेश सरकार की ओर से इस घटना की निंदा किए जाने का स्वागत किया, लेकिन साथ ही सवाल उठाया कि हत्यारों को सजा दिलाने के लिए सरकार क्या ठोस कदम उठा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कौन से प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ बयान नहीं, बल्कि जमीन पर कार्रवाई जरूरी है.
December 20, 202511:33 IST Osman Hadi Funeral Live: दीपू चंद्र दास की हत्या में 7 संदिग्ध गिरफ्तार बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के भालुका इलाके में सनातन धर्म के अनुयायी युवक दीपू चंद्र दास की पीट पीटकर हत्या के मामले में रैपिड एक्शन बटालियन ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने खुद जानकारी दी है कि इस मामले में सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में मो. लिमोन सरकार, मो. तारेक हुसैन, मो. मानिक मिया, एरशाद अली, निजुम उद्दीन, आलमगीर हुसैन और मो. मिराज हुसैन अकोन शामिल हैं. RAB-14 ने अलग अलग स्थानों पर अभियान चलाकर इन सभी संदिग्धों को पकड़ा है. दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद देशभर में आक्रोश और विरोध देखने को मिला था, जिसके बाद अंतरिम सरकार पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था.
December 20, 202511:32 IST Osman Hadi Funeral Live: हादी के जनाजे से पहले ढाका में हालात तनावपूर्ण बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: इनकिलाब मंचो के कार्यकर्ता शनिवार को अपने नेता शरीफ उस्मान बिन हादी के अंतिम संस्कार जुलूस के लिए जुटने लगे हैं, जबकि ढाका के कई इलाकों में भारी सुरक्षा तैनात की गई है. माणिक मिया एवेन्यू में जनाजे की नमाज की तैयारियां चल रही हैं, जो दोपहर 2 बजे होने वाली है, और संसद भवन के आसपास आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं. हादी को 12 दिसंबर को ढाका के बिजयनगर इलाके में रिक्शा से जाते समय गोली मारी गई थी, जिसके बाद 15 दिसंबर को उन्हें एयर एंबुलेंस से सिंगापुर ले जाया गया और 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई. शव ढाका लाए जाने के बाद शुक्रवार को कई दौर के प्रदर्शन हुए और न्याय की मांग तेज हो गई. इनकिलाब मंचो ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं. इस बीच कई नागरिक संगठनों ने कानून व्यवस्था बिगड़ने को लेकर गृह सलाहकार के इस्तीफे की मांग की है और 16 संगठनों ने संयुक्त बयान जारी कर सुरक्षा हालात पर चिंता जताई है. प्रोथोम आलो और डेली स्टार के दफ्तरों पर हुए हमलों की संपादक परिषद और अखबार मालिक संघ ने कड़ी निंदा की है, जबकि BNP ने हिंसा को फरवरी में होने वाले संसदीय चुनाव से पहले अस्थिरता फैलाने की साजिश बताया है.
December 20, 202510:48 IST Bangladesh Unrest Live: बांग्लादेश पर शशि थरूर ने जताई गहरी चिंता बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बांग्लादेश में बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आ रही रिपोर्टें परेशान करने वाली हैं और यह प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है. थरूर ने खुलना और राजशाही में भारतीय सहायक उच्चायोगों की वीजा सेवाओं के जबरन निलंबन को बड़ा झटका बताया और कहा कि इससे छात्र, मरीज और परिवार सीधे प्रभावित होते हैं. 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा और असहिष्णुता का मौजूदा माहौल लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अच्छा संकेत नहीं है. शशि थरूर ने अंतरिम सरकार से पत्रकारों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति बहाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में स्थिरता पूरे क्षेत्र के लिए जरूरी है और उम्मीद जताई कि लोगों की आवाज़ हिंसा नहीं बल्कि मतपेटी के जरिए सुनी जाएगी.
December 20, 202510:18 IST Osman Hadi Funeral Live: हिंदू युवक को पुलिस ने भीड़ के हवाले किया बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या को लेकर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दीपू एक गरीब फैक्ट्री मजदूर था और उसके एक सहकर्मी ने मामूली विवाद के बाद उस पर झूठा ईशनिंदा का आरोप लगा दिया, जिसके बाद भीड़ ने उस पर हमला किया. तस्लीमा नसरीन ने एक वीडियो जारी किया. इसमें दिख रहा है कि वह पुलिस हिरासत में है. उनके मुताबिक दीपू ने पुलिस को बताया था कि वह निर्दोष है और साजिश का शिकार हुआ है, लेकिन इसके बावजूद उसे भीड़ के हवाले कर दिया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि दोषी लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई. तस्लीमा ने कहा कि दीपू अपने परिवार का अकेला सहारा था और अब उसके माता पिता, पत्नी और बच्चे के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है, जबकि गरीब परिवार के लिए न्याय और सुरक्षा दोनों ही दूर नजर आ रहे हैं.
December 20, 202509:43 IST Bangladesh Unrest Live: डेली स्टार ने दफ्तर पर हमले को पत्रकारिता का ब्लैक डे बताया बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: बांग्लादेश के सबसे बड़े अंग्रेजी अखबार डेली स्टार ने अपने दफ्तर पर हुए हमले को पत्रकारिता के लिए ब्लैक डे बताया है. अखबार ने गुरुवार को हुई हिंसा और आगजनी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि डराने धमकाने की कोशिशें उन्हें न तो डरा सकती हैं और न ही चुप करा सकती हैं. डेली स्टार ने हमले के दौरान मिनट दर मिनट अपडेट साझा किए. ये हमले उस वक्त भड़के जब मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने छात्र नेता उस्मान हादी की मौत की घोषणा की थी. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर मीडिया संस्थानों और सरकार से जुड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया. प्रोथोम आलो और डेली स्टार के दफ्तरों पर हमले हुए, ढाका में बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम में तोड़फोड़ की गई और राजशाही में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगुवाई वाली आवामी लीग के एक कार्यालय को भी ध्वस्त कर दिया गया

اترك تعليقاً

لن يتم نشر عنوان بريدك الإلكتروني. الحقول الإلزامية مشار إليها بـ *