जयपुर।आज के समय में बदलती लाइफस्टाल और गलत खानपान के कारण हमारा शरीर कई रोगो का शिकार बनता जा रहा है।वहीं पुरूषों के मुकाबले महिलाओं में कई घातक बीमारिया अधिक होती है क्योंकि उनके शरीर के हार्मोन्स जल्दी वायरल और अन्य बीमारियो को शिकार हो जाते है।महिलाओं कैंसर,डायबिटीज और हृदय संबंधी बीमारिया अधिक देखने को मिलती है। महिलाओं में हार्ट संबंधी बीमारियों का मुख्य कारण उनका शारीरिक और मानसिक तनाव, कई बार यह बीमारी अनुवांशिक तौर पर भी देखी जा सकती है।
हालांकि समय रहते इस समस्या का इलाज संभव है लेकिन देर होने में इससे मृत्यु तक हो सकती है।इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रख प्रतिदिन शारीरिक एक्सरसाइज कर हृदय संबंधी बीमारियो से बचा जा सकता है।