![]() |
|
#1
|
|||
|
|||
![]() चीन से आए कोरोना वायरस का कहर धीरे धीरे पूरी दुनिया में पैर पसार रहा हैं जिससे जन जीवन काफी तादात में प्रभावित हो रहा है। अब इसका प्रभाव फिल्म इंडस्ट्री में भी साफ दिखाई दे रहा है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम पर इसका भारी असर देखने को मिला है। इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम की अगर हम कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन यानी शुक्रवार को 4.03 करोड़, शनिवार को 2.75 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक करीब 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जोकि बहुत कम है, क्योंकि फिल्म अंग्रेजी मीडियम के जरिए अभिनेता इरफान खान लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए थे तो ऐसे में फिल्म अच्छी कमाई की उम्मीद लगाई जा रही थी। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म की कम कमाई का सबसे बड़ा कारण कोरोना वायरस है जिसकी वजह से कई राज्यों में थिएटरों को बंद कर दिया गया है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 मार्च से लेकर 31 मार्च तक कई राज्यों के थिएटरों को बंद कर दिया गया है। यही कारण है फिल्म का बॉक्स आफिस कलेक्शन भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। सिर्फ इतना ही नहीं देश के कई तीन राज्यों में फिल्म को रिलीज ही नहीं किया गया है। खबरें हैं कि, ‘अंग्रेजी मीडियम’ को दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और केरल में दोबारा रिलीज किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने हाल ही में ये कहा कि वो अपनी इस फिल्म को फिर से रिलीज करने की योजना बना रहे हैं जब सब कुछ ठीक हो जाएगा।![]() इसके अलावा बता दें कि कोरोना वायरस के कहर की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। वहीं कुछ फिल्मों को रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है।
??????? ??????: कोरोना वायरस की चपेट में अंग्रेजी मीडियम || ??????: ahlam1399 || ??????: اسم منتداك
|
![]() |
| الكلمات الدلالية (Tags) |
| अंग्रेजी, कलेक्शन, का, की, कोरोना, चपेट, दिन, दूसरे, धड़ाम, मीडियम, में, वायरस, हुई |
| أدوات الموضوع | |
| انواع عرض الموضوع | |
|
|