अपनाएं ये देसी और आयुर्वेदिक तरीकेMay 12, 2026 01:48 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान गर्मियों में पसीना, धूप और स्कैल्प की गर्मी बालों को कमजोर बना सकती है। ऐसे में कुछ आसान आयुर्वेदिक टिप्स बालों को हेल्दी, ठंडा और मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना, धूल और स्कैल्प में बढ़ती गर्मी की वजह से बाल कमजोर होने लगते हैं। कई लोगों को इस मौसम में ज्यादा हेयर फॉल, ऑयली स्कैल्प, खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में शरीर में पित्त बढ़ने से बालों और स्कैल्प पर असर पड़ सकता है। ऐसे में कुछ आसान आदतें और आयुर्वेदिक टिप्स बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं।गीले बालों को कसकर बांधने से बचेंकई लोग गर्मियों में बाल धोने के बाद तुरंत टाइट हेयरस्टाइल बना लेते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, गीले बालों को कसकर बांधने से स्कैल्प में नमी और गर्मी फंस सकती है। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं, फंगल स्कैल्प प्रॉब्लम बढ़ सकती है और बाल ज्यादा टूट सकते हैं। बालों को अच्छी तरह सूखने के बाद ही बांधना बेहतर माना जाता है।शरीर में पानी और पोषण की कमी ना होने देंगर्मियों में डिहाइड्रेशन बालों को कमजोर बना सकता है। आयुर्वेद में माना जाता है कि कॉपर की कमी और पानी की कमी हेयर फॉल बढ़ा सकती है। इसके लिए इन चीजों को डाइट में शामिल किया जा सकता है- भीगे हुए काले किशमिश, खजूर, तिल और पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ।
à¤ھूरी जानकारी