नेपाल के नए टैक्स नियम के विरोध में सड़क वर उतरे सीमाई व्यापारीMay 15, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी Lakhimpur-khiri News - नेपाल सरकार की नई व्यापार नीतियों के खिलाफ सीमावर्ती व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पलिया विधायक और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। नए नियमों के कारण व्यापार ठप हो गया है, जिससे लाखों लोगों की आजीविका पर संकट है। व्यापारियों ने पुराने नियमों को बहाल करने की मांग की। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित व्यापारिक मंडियों के कारोबार पर नेपाल सरकार की नई नीतियों का असर व्यापार पर देखने को मिल रहा है। इसी के चलते नेपाल सरकार के खिलाफ सीमावर्ती व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद व्यापारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए पलिया विधायक व एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर केन्द्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप किए जाने की मांग की है। बुधवार को नगर व्यापार मंडल पलिया (कंक्षल गुट) व (मिश्रा गुट) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सीमावर्ती व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सैकड़ों की तादात में एकत्र हुए व्यापारियों ने सम्मानीय वैश्य धर्मशाला में बैठक की।
Key Points