विदेश यात्रा करने पर लगेगा टैक्स? पीएम मोदी ने बताया गलत, बोले- जरा सी भी सच्चाई नहीं - كوكو هندية

ryan

العودة   ryan > مواضيع منقولة من مواقع اخرى > موقع اجنبي > كوكو هندية

 
 
أدوات الموضوع انواع عرض الموضوع
  #1  
قديم 05-16-2026, 11:08 AM
ahlam1399 ahlam1399 غير متواجد حالياً
Administrator
 
تاريخ التسجيل: Sep 2012
المشاركات: 3,727,761
افتراضي विदेश यात्रा करने पर लगेगा टैक्स? पीएम मोदी ने बताया गलत, बोले- जरा सी भी सच्चाई नहीं

विदेश यात्रा करने पर लगेगा

विदेश यात्रा करने पर लगेगा टैक्स? पीएम मोदी ने बताया गलत, बोले- जरा सी भी सच्चाई नहींMay 15, 2026 10:50 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स लगाएगी। बता दें कि पीएम मोदी ने लोगों से विदेश यात्राओं को स्थगित करने की अपील की है ताकि विदेशी मुद्रा को कम से कम खर्च किया जा सके। AI Quick Readप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स या सेस लगाएगी। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मीडिया संस्थान की खबर को शेयर करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेश यात्रा पर इस तरह की पाबंदियां लगाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। हम अपने लोगों के लिए ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘इज ऑफ लीविंग’ को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।क्या है मामला?दरअसल, एक मीडिया संस्थान में ये खबर चल रही थी कि सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स/सेस या अतिरिक्त चार्ज लगाने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा था कि इस प्रस्ताव पर उच्च स्तरीय स्तर पर चर्चा चल रही है। हालांकि, अब पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद इस खबर को अफवाह बता दिया है। इसके बाद मीडिया संस्थान ने माफी मांगते हुए अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया कि विदेशी यात्रा पर टैक्स/सेस लगाने पर सरकार के विचार से जुड़ी हमारी खबर सही नहीं है। हम इस खबर को हटाते हैं और इस त्रुटि के लिए खेद व्यक्त करते हैं।विदेश यात्रा स्थगित करने की अपीलबता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में तनाव के मद्देनजर मितव्ययिता उपाय अपनाने की अपील की है। मोदी ने बीते रविवार को कहा था कि सरकार लोगों को पश्चिम एशिया संकट के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने पर जोर दिया।ये भी पढ़ें:कोल इंडिया की एक और कंपनी का आएगा IPO, मोदी सरकार ने दी मंजूरीये भी पढ़ें:147% बढ़ा टाटा की कंपनी का मुनाफा, अब हर शेयर पर डिविडेंड का मिलेगा तोहफाइसी कड़ी में उन्होंने लोगों से विदेश यात्राओं को स्थगित करने की अपील की थी ताकि विदेशी मुद्रा को कम से कम खर्च किया जा सके। पीएम मोदी ने एक साल तक सोने की खरीदारी को टालने और ईंधन का कम से कम इस्तेमाल करने को भी कहा था। हालांकि, ये अनिवार्य नहीं बनाया गया है। ये पीएम मोदी की सिर्फ अपील भर है।सरकार ने अब तक क्या लिए एक्शनसरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे दबाव के मद्देनजर गैर-आवश्यक आयात पर रोक लगाने के लिए सोने और चांदी पर आयात शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। सोने और चांदी पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि प्लैटिनम पर इसे 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत किया गया है। इसके अलावा ईंधन की खपत कम करने को पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमश: 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे तेल कंपनियों को राहत मिलेगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े और छोटे नेताओं ने गाड़ियों के इस्तेमाल को कम या काफिले को छोटा कर दिया है।ये भी पढ़ें:फ्लिपकार्ट IPO की लॉन्चिंग में होगी देरी, वॉलमार्ट ने कंपनी को दिया नया टास्ककितना है विदेशी मुद्रा भंडारदेश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ मई को समाप्त सप्ताह में 6.29 अरब डॉलर बढ़कर 696.99 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 7.79 अरब डॉलर घटकर 690.69 अरब डॉलर पर रहा था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी, 2026 को समाप्त सप्ताह में 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद रुपये पर दबाव बढ़ने से आरबीआई को डॉलर बेचकर बाजार में हस्तक्षेप करना पड़ा।लेखक के बारे मेंDeepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें div.tagsblk {margin-bottom: 18px; position: relative; margin-right: 4px;} .trendingTopicSeperator:after { content: ""; display: block; position: absolute; top: 0px; right: 0px; bottom: 0px; left: auto; margin: auto; width: 40px; background-image: linear-gradient(90deg, transparent 0%, #ffffff 92%); height: 100%; } .trendingTopicSeperator { border-right: solid 1px #d2d2d2; border-color: #61616180; max-width: calc(74% - 5px); position: relative; margin-right: 10px; } div.tagsblk{ margin-bottom: 0px; display: flex; a{ background-color: #fff; border-radius: 2px; color: rgba(34, 34, 34, 0.60); font-size: 14px; padding: 0 3px; margin-right: 11px; display: flex; line-height: 22px; border: 1px solid rgba(0, 0, 0, 0.12); cursor: pointer; } &.dark { a { background-color: #1a1a1a; color: #cecece; } } .moreTags{ display: none; } } div.tagsblk a {font-size: 12px;} div.tagsblk a:hover { background-color: #c4132a; border: 1px solid #c4132a; color: white; cursor: pointer; } Business News .linearText { display: flex; align-items: center; position: relative; } .linearTextContent { max-width: 100%; overflow: hidden; text-overflow: ellipsis; white-space: nowrap; } .trendShowHideLabel { display: block; min-width: 18px; width: 18px; height: 18px; position: relative; cursor: pointer; } .trendShowHideLabel::after { content: ""; display: block; position: absolute; top: -2px; right: 0px; bottom: 0px; left: 0px; margin: auto; height: 6px; width: 6px; border-style: solid; border-color: #212121; border-width: 0px 1px 1px 0px; -webkit-transform: rotate(45deg); -moz-transform: rotate(45deg); -o-transform: rotate(45deg); transform: rotate(45deg); } जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,

المصدر: https://www.livehindustan.com/business/pm-modi-debunks-rumours-on-foreign-travel-tax-what-says-know-here-201778864192131.html

كلمات البحث

العاب ، برامج ، سيارات ، هاكات ، استايلات


رد مع اقتباس
 


تعليمات المشاركة
لا تستطيع إضافة مواضيع جديدة
لا تستطيع الرد على المواضيع
لا تستطيع إرفاق ملفات
لا تستطيع تعديل مشاركاتك

BB code is متاحة
كود [IMG] متاحة
كود HTML معطلة

الانتقال السريع


الساعة الآن 12:42 PM


Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By Almuhajir
This Forum used Arshfny Mod by islam servant