
05-16-2026, 04:23 PM
|
|
Administrator
|
|
تاريخ التسجيل: Sep 2012
المشاركات: 3,727,761
|
|
गंगा एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा तक 37 km लिंक रोड मंजूर, 45 मिनट में यमुना एक्सप्रेस
यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں ग ग एक सप à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। गंगा एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा तक 37 KM लिंक रोड मंजूर, 45 मिनट में यमुना एक्सप्रेसवे के पास पहुंचेंगेMay 06, 2026 06:10 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान गंगा एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा तक 37 KM लिंक रोड को मंजूरी मिल गई है। ग्रेटर नोएडा को जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे तक तेज और सीधी कनेक्विटी मिल जाएगी। सफर में 45 मिनट से कम समय लगेगा। UP News: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा को गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने के लिए 37 किलोमीटर सड़क विस्तार को मंजूरी दे दी है। ग्रेटर नोएडा को जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे तक तेज और सीधी कनेक्विटी मिल जाएगी। आठ लेन कॉरिडोर जो हापुड़ बाईपास तक एक सीधे एक्सप्रेसवे लिंक के साथ विस्तारित होगा, यात्रा का समय घटकर सिर्फ 30-45 मिनट तक कर देगा। गाड़ियां 45 मिनट में यमुना एक्सप्रेसवे के पास पहुंच जाएगी। ऐसी उम्मीद है। इससे इस इलाके में रफ्तार बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी है।आपको बता दें कि 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण होने के साथ ही यूपी देश में सबसे अधिक सात एक्सप्रेसवे संचालित करने वाला राज्य बन गया है। यूपी में सभी सात एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1911 किलोमीटर हो गई है। देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क का अब 60 प्रतिशत नेटवर्क यूपी में संचालित है। गंगा एक्सप्रेसवे पर 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी तैयार की गई है, जिस पर वायु सेना के लड़ाकू विमान भी आपात लैंडिंग कर सकेंगे।हरिद्वार और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा गंगा एक्सप्रेसवेहापुड� � के ब्रजघाट में गंगा पर एक किलोमीटर और इससे आगे रामगंगा पर 720 मीटर लंबे पुलों से यह एक्सप्रेसवे गुजरता है। इसमें 381 अंडरपास, 14 मुख्य पुल, 126 छोटे पुल और 929 पुलिया शामिल हैं। गंगा एक्सप्रेसवे को भविष्य में हरिद्वार और जेवर एयरपोर्ट से जोड़े जाने की योजना प्रस्तावित है। प्रदेश में नए प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। नए प्रस्तावित एक्सप्रेसवे से कई जिलों की तस्वीर बदलेगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगा।
मà¥پखà¥چय बà¤؟ंदà¥پ
सà¥چरोत: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/37-km-link-road-from-ganga-expressway-to-greater-reducing-travel-time-to-45-minutes-201778069582849.html
|