नए मंत्रियों के विभागों की 'पर्ची' भी ऊपर से आएगी? मंत्रालय के बंटवारे में देरी पर अख - كوكو هندية

ryan

العودة   ryan > مواضيع منقولة من مواقع اخرى > موقع اجنبي > كوكو هندية

إضافة رد
 
أدوات الموضوع انواع عرض الموضوع
  #1  
قديم 05-16-2026, 04:21 PM
ahlam1399 ahlam1399 غير متواجد حالياً
Administrator
 
تاريخ التسجيل: Sep 2012
المشاركات: 3,727,761
افتراضي नए मंत्रियों के विभागों की 'पर्ची' भी ऊपर से आएगी? मंत्रालय के बंटवारे में देरी पर अख

नए मंत्रियों के विभागों की

यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں नए म त र à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। नए मंत्रियों के विभागों की 'पर्ची' भी ऊपर से आएगी?

मà¥پखà¥چय बà¤؟ंदà¥پ
à¤ھूरी जानकारी
मंत्रालय के बंटवारे में देरी पर अखिलेश का तंजMay 15, 2026 11:42 am ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में नए मंत्रियों के मंत्रालयों के बंटवारे में देरी पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि विभागों के बंटवारे की 'पर्ची' भी ऊपर से आएगी। उन्होने आरोप लगाया कि विभागों की “कमीशन-कमाई” को लेकर डबल इंजन सरकार में खींचतान चल रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेस यादव ने यूपी में मंत्रालयों के बंटवारे में हो रही देरी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले मंत्रियों के नाम ऊपर से तय होते थे, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी। अखिलेश ने आरोप लगाया कि मंत्रालयों के बंटवारे में देरी की असली वजह विभागों में होने वाली ‘कमीशन-कमाई’ को लेकर डबल इंजन सरकार के भीतर चल रही खींचतान है।उन्होंने कहा कि हाल ही में बनाए गए नए मंत्री सिर्फ दर्शक बने हुए हैं और भाजपा का “डबल इंजन” बाकी मंत्रियों को भी “डब्बा” कर देता है। सपा प्रमुख ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब नए मंत्रियों के कामकाज पर कड़ी निगरानी रखेगी और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कागजी प्रमाणों के साथ ऑडियो-वीडियो सबूत भी जुटाए जाएंगे। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने वाली संस्थाओं को कमजोर कर दिया है, इसलिए अब लोगों को सोशल मीडिया और सिटिजन जर्नलिज्म के जरिए न्याय की उम्मीद है।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को लग रहा है कि यह उसका आखिरी कार्यकाल है, इसलिए उसके नेता “दसों हाथों से पैसा बटोरना” चाहते हैं। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि जागरूक जनता भाजपा को अपने “मंसूबों” में सफल नहीं होने देगी। आपको बता दें इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। सीएम ने अपने संक्षिप्त दिल्ली दौरे में पार्टी के दोनों प्रमुख नेताओं के साथ मंत्रियों के विभागों के बंटवारे और प्रदेश संगठन के मुद्दों को लेकर चर्चा की। साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मौजूदा राजनीतिक हालातों की पूरी जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री की गृह मंत्री शाह के साथ आधे घंटे से ज्यादा की मुलाकात रही।सूत्रों का कहना है कि इस दौरान राज्य में हाल में मंत्री बनाए गए नेताओं को दिए जाने वाले विभागों और कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव के मुद्दों पर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि विभागों के बंटवारे के पेंचों को सुलझा लिया गया है। जल्द नए बने मंत्रियों को उनके विभागों की घोषणा कर दी जाएगी। शाह के बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी मुख्यालय जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से लंबी चर्चा की।आपको बता दें 11 मई को योगी 2.0 का दूसरा कैबिनेट विस्तार हुआ था। जिसमें 6 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। जबकि दो मंत्रियों का प्रमोशन हुआ था। उन्हें राज्यमंत्री से स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सपा छोड़कर भाजपा में आए मंगल पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

सà¥چरोत: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/will-the-portfolios-of-the-new-ministers-in-the-yogi-cabinet-also-be-issued-from-above-akhileshs-taunt-201778824846081.html

كلمات البحث

العاب ، برامج ، سيارات ، هاكات ، استايلات


رد مع اقتباس
إضافة رد


تعليمات المشاركة
لا تستطيع إضافة مواضيع جديدة
لا تستطيع الرد على المواضيع
لا تستطيع إرفاق ملفات
لا تستطيع تعديل مشاركاتك

BB code is متاحة
كود [IMG] متاحة
كود HTML معطلة

الانتقال السريع


الساعة الآن 09:04 PM


Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By Almuhajir
This Forum used Arshfny Mod by islam servant