यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں सम र क ल à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। समीर के लिखे इस गाने की एक लाइन पर फिदा हो गए थे मशहूर गीतकार आनंद बक्शी, आधी रात को किया फोनMay 09, 2026 08:04 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान हिंदी फिल्मों के सबसे बड़े गीतकारों में से एक आनंद बक्शी ने आधी रात को समीर अनजान को इस गाने के लिए कर दिया था फोन। गाने की एक लाइन ने आनंद बक्शी पर गहरी छाप छोड़ी थी। हिंदी फिल्मों में गीतकारों का अहम योगदान रहा है। यही वो गीतकार थे जिन्होंने फिल्मों को खास बना दिया। किसी ने अपनी फिल्म के हीरो के लिए गाने लिखे तो किसी ने गजल। कई गाने सुनने वाली ऑडियंस के लिए उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए। वैसे तो कई शानदार गीतकार रहे हैं, लेकिन आनंद बक्शी बेतरीन मानें जाते थे। इन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक के लिए गाने लिखे। लेकिन गीतकार आनंद बक्शी पर समीर के एक गाने ने गहरी छाप छोड़ दी। एक गाना जो समीर ने लिखा था वो आनंद बक्शी को इतना पसंद आया कि उन्होंने आधी रात को उन्हें फोन कर अपने अंदाज में ये खास बात कह दी।आनंद बक्शी के मुरीद थे समीर अनजानसमीर अनजान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता अनजान ने उन्हें गीतकार आनंद बक्शी से मिलवाया था। समीर अपने गीतकार पिता को छोड़कर आनंद बक्शी को अपना गुरु मानते थे और उनके मुरीद थे। समीर उन दिनों गाने लिखने लगे थे। और अक्सर आनंद बक्शी से राय मांगते लेते कि उन्हें उनके लिखे गाने कैसे लग रहे हैं। आनंद बक्शी तारीफ तो नहीं करते थे बस कह देते थे कि अच्छे हैं गाने लेकिन थोड़ी और मेहनत करो। फिर एक रात आनंद बक्शी ने समीर को फोन किया और उन्होंने जो कहा वो आज तक नहीं भूले।
मà¥پखà¥چय बà¤؟ंदà¥پ
सà¥چरोत: https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/when-lyricist-anand-bakshi-impressed-with-sameer-anjaan-s-this-song-called-him-in-the-night-201778328821490.html