यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں एनएचएम क स व à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को दो माह से मानदेय के लालेMay 16, 2026 11:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर Hamirpur News - हमीरपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है। संघ ने 20 मई तक भुगतान न होने पर 'नो पे नो वर्क' का ऐलान किया है। कर्मचारियों को बच्चों की फीस और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हमीरपुर। जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे अधिकारी और कर्मचारियों को दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों के परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।