यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں 101 व द य à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। 101 विद्यालयों के छत से मंडरा रहा है हाईटेंशन तार का खतराMay 16, 2026 09:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया Deoria News - देवरिया में 218 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है, जहां हाईटेंशन पोल और तार बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। डीएम की समीक्षा में पता चला कि 117 विद्यालयों में कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 101 विद्यालयों में अभी भी काम बाकी है। शिक्षकों की चिंताओं के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। देवरिया, निज संवाददाता। जिले में 218 विद्यालय ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां हाईटेंशन पोल और तार बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। डीएम की समीक्षा में सामने आया कि अब तक 117 विद्यालयों में कार्य पूर्ण हो चुका है अथवा प्रगति पर है, जबकि 101 विद्यालयों में अभी भी कार्य अवशेष है।लम्बे अरसे बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के छत के उपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को लेकर शिक्षक परेशान थे। नौनिहालों के साथ अनहोनी की आशंका बनी रहती है। शिक्षकों से विवरण उपलब्ध कराने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हो पा रहा था।