यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں भ रत य पर à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया : नेपालMay 14, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली नेपाल ने कहा है कि भारत से आने वाले पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। नेपाल के पर्यटन बोर्ड ने मीडिया रिपोर्टों को बेबुनियाद करार दिया है। नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा व्यवस्था और द्विपक्षीय समझौतों में कोई बदलाव नहीं आया है। भारतीय नागरिकों पर नए नियम लागू नहीं किए गए हैं। काठमांडू, एजेंसी। नेपाल ने गुरुवार को कहा कि भारत से आने वाले पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। नेपाल के पर्यटन बोर्ड ने उन मीडिया रिपोर्ट को पूरी तरह से बेबुनियाद करार दिया, जिनमें कहा गया है कि नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों को विभिन्न प्रतिबंधों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा व्यवस्था और द्विपक्षीय समझौते बरकरार हैं तथा दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी व्यक्ति से व्यक्ति संबंधों, सांस्कृतिक रिश्तों और पर्यटन सहयोग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।