नेपाली प्रधानमंत्री के नए कानून के विरोध में बंद रहीं दुकानेंMay 15, 2026 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी Lakhimpur-khiri News - कस्बे के उद्योग व्यापार मंडल ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के द्वारा भारत-नेपाल के बीच व्यापार के लिए बनाए गए नए कानून पर कड़ा रोष जताया है। व्यापारियों ने नेपाल सरकार से वार्ता कर प्रतिबंध हटाने की मांग की है, क्योंकि नए नियमों से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है और रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। कस्बे के उद्योग व्यापार मंडल ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के भारत-नेपाल के बीच व्यापार को लेकर बनाए गए नए कानून पर तगड़ा रोष जताते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित विधायक रोमी साहनी तथा एसडीएम पलिया को सौंपा है। इसमें प्रधानमंत्री से नेपाल सरकार से वार्ता करके नेपाल के प्रतिबंधों को दोनों देशों के बीच संबंधों और व्यापारिक सुविधा को देखते हुए हटाने की मांग की गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कुंछल ने बताया कि नेपाल के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भारत-नेपाल के बीच व्यापार पर जिस प्रकार के कड़े नियम बनाए हैं, उनसे सीमा क्षेत्र के व्यापारियों में रोष है।
Key Points