वकील का गाउन पहनने पर ममता बनर्जी पर बीजेपी विधायक का तंजMay 16, 2026 09:50 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वह वकीलों का गाउन पहनकर कोर्ट तो पहुंच गईं लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उन्हें वकालत की डिग्री कहां से मिली। वकीलों की ड्रेस में हाई कोर्ट पहुंचने के मामले में ममता बनर्जी पर चारों तरफ से निशाना साधा जा रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने गुरुवार को कहा कि ममता बनर्जी 48 घंटों के अंदर ही अपने रजिस्ट्रेशन और पेशेवर वकालत की डिग्री का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करेंगे। बता दें कि ममता बनर्जी वकीलों वाला गाउन पहनकर हाई कोर्ट में पेश हुई थीं। चुनाव के बाद हुई हिंसा और टीएमसी के कार्यालयों पर हुए हमले को लेकर उन्होंने अपनी दलीलें दीं। बीजेपी नेता पापिया अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह सब केवल उनका ड्रामा है।प्रथा यह है कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी संवैधानिक या फिर लाभकारी पद पर होता है तो उसे अपना बार लाइसेंस सस्पेंड करवाना होता है। पद से हटने के बाद वह फिर से इसे ऐक्टिवेट करवा सकता है। वहीं बीजेपी विधायक पारिया अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा, सब लोग यही जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी डिग्री कहां है। पापिया अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा सत्र को लेकर कहा, शुरुआत अच्छी थी। जय बांग्लादे क नारों को लेकर उन्होंने कहा कि यह बांग्लादेशी नारा है औऱ हमें एकजुट होने के लिए नारे लगाने की जरूरत है।बीजेपी विधायक ने कहा, बांग्लादेशी नारे लगने की वजह से ही विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। वहीं एजेयूपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुंमायूं कबीर ने कहा कि इस सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री के वादों को लागू किया जाता है तो राज्य में कोई समस्या नहीं होती। लोगों को बदलाव के साथ ही कई तरह की उम्मीदें होती है और यह आशा कर सकते हैं कि सरकार जनहित में काम करे।
Key Points