सड़क किनारे वृद्ध का शव मिलने से सनसनीMay 16, 2026 12:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली Chandauli News - नौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरहसताल के पास शुक्रवार रात को एक वृद्ध का शव मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय सुराती के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है। नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरहसताल (ग्रामसभा मझगाई) के समीप शुक्रवार की देर रात नौगढ़-मधुपुर मुख्य मार्ग पर जंगल में एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वृद्ध जंगल में करीब दो किमी अंदर खेती बारी करता था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिली की एक वृद्ध व्यक्ति का शव नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा है। सूचना के आधार पर शव को कब्जे में ले लिया गया है।मृतक की पहचान चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ठठवा गांव निवासी 65 वर्षीय सुराती के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चकरघट्टा पुलिस से संपर्क कर परिजनों को जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Key Points