तुम्हारे लिए मैंने पेपर आउट कर दिए, किस दिन.., एलयू के असिस्टेंट प्रोफेसर की छात्रा स - كوكو هندية

ryan

العودة   ryan > مواضيع منقولة من مواقع اخرى > موقع اجنبي > كوكو هندية

إضافة رد
 
أدوات الموضوع انواع عرض الموضوع
  #1  
قديم 05-16-2026, 11:08 AM
ahlam1399 ahlam1399 غير متواجد حالياً
Administrator
 
تاريخ التسجيل: Sep 2012
المشاركات: 3,727,761
افتراضي तुम्हारे लिए मैंने पेपर आउट कर दिए, किस दिन.., एलयू के असिस्टेंट प्रोफेसर की छात्रा स

तुम्हारे लिए मैंने पेपर आउट

तुम्हारे लिए मैंने पेपर आउट कर दिए, किस दिन.., एलयू के असिस्टेंट प्रोफेसर की छात्रा से अश्लील डिमांडMay 15, 2026 10:46 pm ISTDeep Pandey लखनऊ, हिन्दुस्तान लखनऊ विश्वविद्यालयके असिस्टेंट प्रोफेसर की छात्रा से आपत्तिजनक डिमांड कर दी। असिस्टेंट प्रोफेसर और छात्रा के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। असिस्टेंट प्रोफेसर स्नातक तीसरे वर्ष की एक छात्रा को फोन कर कह रहा है कि तुम्हारे लिए मैंने दोनों पेपर आउट कर लिए हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर और छात्रा के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। असिस्टेंट प्रोफेसर स्नातक तीसरे वर्ष की एक छात्रा को फोन कर कह रहा है कि तुम्हारे लिए मैंने दोनों पेपर आउट कर लिए हैं। आप आ जाओ मैंने तुम्हारे लिए पेपर आउट कर लिए हैं। ऑडियो प्राणिशास्त्र के एक असिस्टेंट प्रोफेसर का बताया जा रहा है। छात्रा ने विभागाध्यक्ष से शिकायत की है। विश्वविद्यालय कुलपति ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने हसनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। देर शाम छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा किया और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।लखनऊ विश्वविद्यालय में प्राणिशास्त्र विभाग के एक शिक्षक का छात्रा से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें शिक्षक की ओर से छात्रा से को फोन किया जाता है। ऑडियो में छात्रा को अपने पास बुलाने और उसके लिए पेपर लीक करने की बात कही जा रही है। इसी ऑडियो में छात्रा कह रही है कि इस आदमी ने तीसरी बार फोन किया है। शिक्षक बार-बार कह रहा है कि कब मिलने आओगी, पेपर आउट कर लिए हैं। हर तरह की मदद का भरोसा भी दे रहा है।विवि को मिले तीन ऑडियोएलयू प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में छात्रा की ओर से विभागाध्यक्ष से लिखित शिकायत की गई है। जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने हसनगंज थाने में तहरीर दी है। परीक्षा नियंत्रक ने तहरीर ने कहा है कि 14-15 मई की रात में जन्तु विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ.

परमजीत सिंह और एक छात्रा के मध्य अशोभनीय वार्तालाप के तीन आडियो प्राप्त हुए हैं, जिसमें शिक्षक ने छात्रा से अनुचित और लाभ प्राप्त करने के लिए प्रलोभन देते हुए विवि की संचालित हो रही परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्र आउट करने उल्लेख किया है, जो परीक्षा की गोपनीयता और छात्रा की गरिमा को क्षति पहुंचाने का कृत्य है। साथ ही आपराधिक गतिविधि की श्रेणी में आता है। तहरीर के साथ ऑडियो रिकार्डिंग की पेन ड्राइव पुलिस को सौंपी गई है।दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएप्रेस विज्ञप्ति लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज सुबह वायरल हुए दो ऑडियो के संबंध में स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई करता है। विश्वविद्यालय का मानना है कि संस्थान की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करने वाले किसी भी आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माननीय कुलपति प्रो.

जे.पी.

सैनी ने इस संदर्भ में विश्वविद्यालय की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी को आदेश दिया है कि वह 24 घंटे के भीतर इस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। यह कदम विश्वविद्यालय की पारदर्शी और उत्तरदायी कार्यप्रणाली को दर्शाता है, जिससे सुनिश्चित हो सके कि आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए।त्वरित कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी गईसाथ ही, आडियो कथित तौर पर पेपर लीक करने के मामले में संबंधित शिक्षक के खिलाफ परीक्षा नियंत्रक द्वारा एफ.आई.आर.

दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है कि परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता और छात्रों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को मद्देनजर सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत त्वरित कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी गई है। प्रकरण एक छात्रा से सम्बन्धित होने के दृष्टिगत विवेचना के दौरान छात्रा की निजता और गोपनीयता भी सुनिश्चित की गई है।लेखक के बारे मेंDeep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं। और पढ़ें div.tagsblk {margin-bottom: 18px; position: relative; margin-right: 4px;} .trendingTopicSeperator:after { content: ""; display: block; position: absolute; top: 0px; right: 0px; bottom: 0px; left: auto; margin: auto; width: 40px; background-image: linear-gradient(90deg, transparent 0%, #ffffff 92%); height: 100%; } .trendingTopicSeperator { border-right: solid 1px #d2d2d2; border-color: #61616180; max-width: calc(74% - 5px); position: relative; margin-right: 10px; } div.tagsblk{ margin-bottom: 0px; display: flex; a{ background-color: #fff; border-radius: 2px; color: rgba(34, 34, 34, 0.60); font-size: 14px; padding: 0 3px; margin-right: 11px; display: flex; line-height: 22px; border: 1px solid rgba(0, 0, 0, 0.12); cursor: pointer; } &.dark { a { background-color: #1a1a1a; color: #cecece; } } .moreTags{ display: none; } } div.tagsblk a {font-size: 12px;} div.tagsblk a:hover { background-color: #c4132a; border: 1px solid #c4132a; color: white; cursor: pointer; } Up News UP News Today Lucknow University अन्य..

.linearText { display: flex; align-items: center; position: relative; } .linearTextContent { max-width: 100%; overflow: hidden; text-overflow: ellipsis; white-space: nowrap; } .trendShowHideLabel { display: block; min-width: 18px; width: 18px; height: 18px; position: relative; cursor: pointer; } .trendShowHideLabel::after { content: ""; display: block; position: absolute; top: -2px; right: 0px; bottom: 0px; left: 0px; margin: auto; height: 6px; width: 6px; border-style: solid; border-color: #212121; border-width: 0px 1px 1px 0px; -webkit-transform: rotate(45deg); -moz-transform: rotate(45deg); -o-transform: rotate(45deg); transform: rotate(45deg); } लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

المصدر: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/i-have-leaked-papers-for-you-when-will-you-come-to-meet-lucknow-university-assistant-professor-and-student-audio-viral-201778863779620.html

كلمات البحث

العاب ، برامج ، سيارات ، هاكات ، استايلات


رد مع اقتباس
إضافة رد


تعليمات المشاركة
لا تستطيع إضافة مواضيع جديدة
لا تستطيع الرد على المواضيع
لا تستطيع إرفاق ملفات
لا تستطيع تعديل مشاركاتك

BB code is متاحة
كود [IMG] متاحة
كود HTML معطلة

الانتقال السريع


الساعة الآن 10:34 PM


Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By Almuhajir
This Forum used Arshfny Mod by islam servant