![]() |
लखनऊ से नोएडा केवल एक घंटे में, जेवर के लिए राजधानी से शुरू हो रहीं चार उड़ाने?
https://www.livehindustan.com/lh-img...8175526762.jpg
काम की बात: लखनऊ से नोएडा केवल एक घंटे में, जेवर के लिए राजधानी से शुरू हो रहीं चार उड़ानेंMay 08, 2026 12:01 pm ISTYogesh Yadav लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी में 1 जुलाई से बड़ा विस्तार होने जा रहा है। लखनऊ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के बीच चार दैनिक उड़ानें शुरू होंगी, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफर मात्र एक घंटे का रह जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से लखनऊ के बीच एक जुलाई से फ्लाइटें शुरू हो रही हैं। अब जिनको गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा या आसपास के शहर जाना है उनको दिल्ली तक की विमान यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। दोनों शहरों के बीच चार फ्लाइटें शुरू हो रही हैं। इंडिगो की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, यात्रियों को सुबह, दोपहर और रात तीनों समय फ्लाइट के विकल्प मिलेंगे।शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट 6ई 7625 सुबह 7:40 बजे लखनऊ से रवाना हो कर 8:55 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसी तरह 6 ई 7624 सुबह 6:00 बजे नोएडा से उड़ान भरने के बाद 7:10 बजे लखनऊ उतरेगी। नोएडा से ही दिन में 15:05 बजे फ्लाइट संख्या 6ई 7628 रवाना हो कर 16:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रात में 6ई 7629 लखनऊ से 21:35 बजे उड़ान भरने के बाद 22:50 बजे लखनऊ उतरेगी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार ये फ्लाइटें सप्ताह के सातों दिन दोनों शहरों को जोड़ेंगी। लखनऊ के अलावा नोएडा से जयपुर, चंडीगढ़, भोपाल और देहरादून जैसे शहरों के लिए भी 1 जुलाई से ही दैनिक उड़ानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।Voice of UP ????: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Key Points
Source: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/lucknow-bareilly-to-noida-jewar-airport-indigo-flights-schedule-connectivity-201778175042670.html |
| الساعة الآن 02:33 PM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir