![]() |
सावधान! जेवर एयरपोर्ट में जॉब के नाम पर ठगने वाले सक्रिय, हजारों पदों पर निकाली फर्जी
https://www.livehindustan.com/lh-img...6741383848.jpg
जेवर एयरपोर्ट में जॉब के नाम पर ठगने वाले सक्रिय, हजारों पदों पर निकाली फर्जी भर्तीApr 21, 2026 09:01 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा जेवर एयरपोर्ट पर अभी विमान सेवा शुरू नहीं हुई, लेकिन जालसाजों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को नौकरी और टैक्सी सेवा का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश शुरू कर दी हैं। ये ठग खुद को सोशल मीडिया के जरिये एयरपोर्ट से जुड़ा अधिकारी या अधिकृत एजेंसी का कर्मचारी बता रहे हैं। जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर इन दिनों सोशल मीडिया पर कई फर्जी अकाउंट सक्रिय हैं। फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को नौकरी और टैक्सी सेवा का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश की जा रही है। जालसाज एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने, विमानों के खड़े होने जैसी भ्रामक तस्वीरें और जानकारियां साझा कर लोगों को फंसाने में जुटे हैं। सोशल मीडिया के जरिये ये ठग खुद को एयरपोर्ट से जुड़ा अधिकारी या अधिकृत एजेंसी का कर्मचारी बता रहे हैं। इन्होंने सोशल मीडिया पर कई पेज भी बनाए हैं, जिन पर एयरपोर्ट के चालू होने के फर्जी वीडियो हैं। जबकि, हकीकत यह है कि नोएडा एयरपोर्ट का सिर्फ उद्घाटन हुआ है। यहां से अभी विमान सेवा शुरू नहीं हुई है। Key Points
Source: https://www.livehindustan.com/ncr/jewar-airport-job-fraud-scammers-active-fake-recruitment-announced-for-thousands-of-post-201776740873106.html |
| الساعة الآن 01:13 PM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir