![]() |
पेट्रोल पंपों पर भीड़ खत्म, स्थिति सामान्य, पंप कर्मचारियों ने राहत की सांस ल?
https://www.livehindustan.com/lh-img...8913017134.JPG
पेट्रोल पंपों पर भीड़ खत्म, स्थिति सामान्य, पंप कर्मचारियों ने राहत की सांस लीMay 16, 2026 12:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर जमशेदपुर में पिछले तीन दिनों से डीजल और पेट्रोल के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। चौथे दिन तेल की कीमतें बढ़ने के बाद पंप संचालकों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार से सप्लाई सामान्य हो गई। उपायुक्त ने पंप मालिकों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी ली और लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। बीते तीन दिनों तक जमशेदपुर के पेट्रोल पंपों में डीजल-पेट्रोल लेने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन आज चौथे दिन तेल का दाम बढ़ने के बाद अब पंप वालों ने राहत की सांस ली है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से ही हो गई थी। कल बीते दो दिनों की तुलना में अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखी। खासकर दोपहर बाद जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य हो गई थी।इससे पूर्व गुरुवार को उपायुक्त ने शहर के तमाम पेट्रोल पंप के मालिकों के साथ बैठक कर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई की स्थिति की जानकारी ली थी और लोगों से अपील की थी कि वे धैर्य बनाये रखें। Key Points
Source: https://www.livehindustan.com/jharkhand/jamshedpur/story-jamshedpur-fuel-supply-normalizes-after-price-hike-long-waits-end-201778912971373.html |
| الساعة الآن 04:09 PM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir