ryan

ryan (https://hameed.nwar.uk/vb/index.php)
-   كوكو هندية (https://hameed.nwar.uk/vb/forumdisplay.php?f=44)
-   -   भूलेख पोर्टल से अब ऑनलाइन मिलेगी प्रमाणित खतौन? (https://hameed.nwar.uk/vb/showthread.php?t=5426189)

ahlam1399 05-16-2026 04:22 PM

भूलेख पोर्टल से अब ऑनलाइन मिलेगी प्रमाणित खतौन?
 
https://www.livehindustan.com/lh-img...0556512439.png

भूलेख पोर्टल से अब ऑनलाइन मिलेगी प्रमाणित खतौनीMay 14, 2026 01:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती Basti News - बस्ती में भू-लेख पोर्टल पर खतौनी को पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। अब आवेदक घर बैठे ही खतौनी की प्रमाणित प्रति डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह सेवा 24/7 उपलब्ध रहेगी, जिससे जनदबाव में कमी आएगी और भूमिधरों का समय व संसाधन बचेगा। बस्ती, निज संवाददाता। भू-लेख पोर्टल पर खतौनी को पूरी तरह ऑनलाइन व रियल टाइम किया गया है। यह जानकारी देते हुए सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया है कि आम जनमानस की सुविधा के लिए तहसील के कम्प्यूटर केन्द्र एवं जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से खतौनी की प्रति उपलब्ध कराई जा रही है। सीआरओ ने बताया कि ई-गवर्नेस एवं डिजिटल इंडिया की संकल्पना के अनुरूप खतौनी की प्रमाणित प्रति ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराये जाने के लिए परिषद ने खतौनी को प्राप्त करने की प्रकिया को पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया है। आवेदक के ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर किसी भी समय व स्थान पर खतौनी की प्रमाणित प्रति डाउनलोड कर सकता है।भूमिधर घर बैठे ही निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इससे जहां एक ओर तहसील के जनदबाव में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर भूमिधरों के समय, श्रम व संसाधन की भी बचत होगी। सीआरओ ने बताया कि भूमिधर व आवेदकों को खतौनी की ऑनलाइन प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए आवेदक राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करेगा। मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध ‘खतौनी की नकल’ टैब पर क्लिक करेगा। जनपद व तहसील ग्राम का चयन करेगा। सम्बन्धित गाटा संख्या का चयन कर आवश्यक खतौनी का विवरण देखेगा। आवेदक के समक्ष खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त किये जाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किये जाने के लिए केडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैन आदि के विकल्प उपलब्ध होंगे। उपर्युक्त विकल्पों में से किसी भी माध्यम का चयन करते हुए आवेदक को 15 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदक अपनी आवश्यकतानुसार किसी गाटे की खतौनी की प्रमाणित प्रति डाउनलोड हो जाएगी। अब यह सेवा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहेगी।

Key Points
  • भूलेख पोर्टल से अब ऑनलाइन मिलेगी प्रमाणित खतौनीMay 14, 2026 01:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती Basti News - बस्ती में भू-लेख पोर्टल पर खतौनी को पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। अब आवेदक घर बैठे ही खतौनी की प्रमाणित प्रति डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह सेवा 24/7 उपलब्ध रहेगी, जिससे जनदबाव में कमी आएगी और भूमिधरों का समय व संसाधन बचेगा। बस्ती, निज संवाददाता। भू-लेख पोर्टल पर खतौनी को पूरी तरह ऑनलाइन व रियल टाइम किया गया है। यह जानकारी देते हुए सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया है कि आम जनमानस की सुविधा के लिए तहसील के कम्प्यूटर केन्द्र एवं जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से खतौनी की प्रति उपलब्ध कराई जा रही है। सीआरओ ने बताया कि ई-गवर्नेस एवं डिजिटल इंडिया की संकल्पना के अनुरूप खतौनी की प्रमाणित प्रति ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराये जाने के लिए परिषद ने खतौनी को प्राप्त करने की प्रकिया को पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया है। आवेदक के ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर किसी भी समय व स्थान पर खतौनी की प्रमाणित प्रति डाउनलोड कर सकता है।भूमिधर घर बैठे ही निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इससे जहां एक ओर तहसील के जनदबाव में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर भूमिधरों के समय, श्रम व संसाधन की भी बचत होगी। सीआरओ ने बताया कि भूमिधर व आवेदकों को खतौनी की ऑनलाइन प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए आवेदक राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करेगा। मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध ‘खतौनी की नकल’ टैब पर क्लिक करेगा। जनपद व तहसील ग्राम का चयन करेगा। सम्बन्धित गाटा संख्या का चयन कर आवश्यक खतौनी का विवरण देखेगा। आवेदक के समक्ष खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त किये जाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किये जाने के लिए केडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैन आदि के विकल्प उपलब्ध होंगे। उपर्युक्त विकल्पों में से किसी भी माध्यम का चयन करते हुए आवेदक को 15 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदक अपनी आवश्यकतानुसार किसी गाटे की खतौनी की प्रमाणित प्रति डाउनलोड हो जाएगी। अब यह सेवा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहेगी।

Source: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/basti/story-real-time-online-access-to-land-records-in-basti-e-governance-initiative-201778745049459.html


الساعة الآن 04:08 PM

Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By Almuhajir
This Forum used Arshfny Mod by islam servant