![]() |
पुलिस चौकी पर अटैक के बाद बढ़ा तनाव, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की ओर उठाई उंगल?
https://www.livehindustan.com/lh-img...8503252331.jpg
पुलिस चौकी पर अटैक के बाद बढ़ा तनाव, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की ओर उठाई उंगलीMay 11, 2026 06:11 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को आरोप लगाया कि अफगानिस्तान में छिपे आतंकवादियों ने शनिवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर हुए भीषण हमले की साजिश रची, जिसमें 15 जवान मारे गए। इस घटना से दोनों पड़ोसी देशों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को आरोप लगाया कि अफगानिस्तान में छिपे आतंकवादियों ने शनिवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर हुए भीषण हमले की साजिश रची, जिसमें 15 जवान मारे गए। इस घटना से दोनों पड़ोसी देशों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तानी पुलिस के अनुसार, शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस चौकी पर कार बम विस्फोट किया गया। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंच रही सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया गया।पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार को बन्नू जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुई, जहां विस्फोटकों से भरे एक वाहन को पुलिस चौकी की ओर बढ़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने उस पर गोलीबारी की। इसके बाद जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आकर आसपास के कई घरों की छत ढह गईं, पुलिस चौकी की इमारत पूरी तरह जमींदोज हो गई जिससे कई सुरक्षाकर्मी मलबे में दब गए। विस्फोट के तुरंत बाद उग्रवादियों के एक बड़े समूह ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया और उन्हें रोकने के लिए पुलिस की ओर से भी गोलीबारी की गई। Key Points
Source: https://www.livehindustan.com/international/tensions-escalate-after-attack-on-police-post-pakistan-points-finger-at-afghanistan-201778502879891.html |
| الساعة الآن 12:10 PM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir