![]() |
ग्राफिक एरा की उन्नति करेंगी चीन में भारतीय टीम की कप्तान?
https://www.livehindustan.com/lh-img...0664605868.png
ग्राफिक एरा की उन्नति करेंगी चीन में भारतीय टीम की कप्तानीMay 16, 2026 12:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून देहरादून। ग्राफिक एरा की छात्रा उन्नति त्रिपाठी को 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है। उन्नति ने राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन किया और गर्ल्स अंडर-19 वर्ग में भारत की नंबर एक खिलाड़ी बनी हैं। देहरादून। ग्राफिक एरा की छात्रा उन्नति त्रिपाठी चीन में भारतीय स्क्वैश टीम की कमान संभालेंगी। उन्हें 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है। उन्नति त्रिपाठी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की बीए (अंग्रेजी) प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उन्नति के पिता हरिओम त्रिपाठी स्क्वैश कोच हैं। उन्नति 20 से 24 मई तक चीन में आयोजित होने वाली 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप के गर्ल्स अंडर-19 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता के लिए उन्हें भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में उन्नति ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की और पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वह गर्ल्स अंडर-19 वर्ग में भारत की नंबर एक खिलाड़ी के रूप में उभरी हैं。 उन्नति त्रिपाठी की उपलब्धियाँ उन्नति त्रिपाठी ने कम उम्र में ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्नति ने थ्री-स्टार नेशनल सर्किट स्क्वैश टूर्नामेंट में रजत पदक, नेशनल गेम्स गोवा में टीम स्पर्धा में कांस्य पदक और नॉर्दर्न स्लैम इंडियन जूनियर ओपन मुंबई में स्वर्ण पदक जीतकर विशेष पहचान बनाई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी वह सियोल (कोरिया) में आयोजित एशियाई जूनियर चैंपियनशिप, काहिरा में विश्व जूनियर चैंपियनशिप, मैकाऊ, डालियान, इस्लामाबाद, बोस्टन और यूएस में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। ग्राफिक एरा का समर्थन ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि उन्नति ने अपनी उपलब्धियों से यह साबित कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर भारतीय युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उन्नति की कप्तानी में भारतीय टीम चीन में जीत का परचम लहराते हुए देश को गौरवान्वित करेंगी। गौरतलब है कि ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राएं ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। महिला क्रिकेट की विश्व चैंपियनशिप विजेता टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा भी ग्राफिक एरा की छात्रा हैं। Key Points
Source: https://www.livehindustan.com/uttarakhand/dehradun/story-unnati-tripathi-to-lead-indian-squash-team-in-china-201778916194560.html |
| الساعة الآن 01:06 AM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir