![]() |
अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण
https://www.livehindustan.com/lh-img...0664605868.png
यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں अन रव ल म à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षणMay 16, 2026 12:42 pm ISTShailendra Semwal हिन्दुस्तान, देहरादून देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। मंत्री ने बरसात के मौसम को देखते हुए जोखिम वाले स्थानों की पहचान करने और बड़े पेड़ों की छंटाई करने के लिए भी कहा। देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रवासियों के साथ-साथ पर्यटकों व दैनिक आवागमन करने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। मंत्री जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए संभावित जोखिम वाले स्थानों को चिन्हित कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क किनारे स्थित ऐसे बड़े पेड़ों की लॉपिंग एवं छंटाई तत्काल कराई जाए, जो तेज बारिश या आंधी के दौरान दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी अमित कवंर, लोनिवि के ईई राजेश कुमार, यूपीसीएल के ईई एसडीएस बिष्ट, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, संध्या थापा, निर्मला थापा आदि मौजूद रहे। मà¥پखà¥چय बà¤؟ंदà¥پ
सà¥چरोत: https://www.livehindustan.com/uttarakhand/dehradun/story-ganesh-joshi-inspects-road-repairs-in-dehradun-urges-speed-and-quality-201778915534267.html |
| الساعة الآن 03:27 PM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir