![]() |
मेंहदी भिगोने का झंझट खत्म, महीनेभर के लिए स्टोर करके रख लें नेचुरल होममेड हेयर कलर
https://www.livehindustan.com/lh-img...7435637197.jpg
यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں म हद भ ग à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। मेंहदी भिगोने का झंझट खत्म, महीनेभर के लिए स्टोर करके रख लें नेचुरल होममेड हेयर कलरApr 29, 2026 11:57 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान Homemade hair color: 15-20 दिन बाद ही बालों में हेयर कलर की जरूरत महसूस होने लगती है। लेकिन मेहंदी भिगोकर घर में हेयर कलर तैयार करना झंझट वाला काम लगता है तो अब ये इंस्टेंट होममेड हेयर कलर बनाकर रख लें। इसे महीनेभर से ज्यादा टाइम के लिए स्टोर किया जा सकता है। सफेद बालों को छिपाने के लिए हर 15-20 दिन में कलर लगाना पड़ जाता है। और बार-बार मेहंदी को भिगोना ना पड़े इसलिए केमिकल वाले हेयर कलर बालों पर लगा लेती हैं। लेकिन ये केमिकल वाले हेयर कलर बालों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में होममेड हेयर कलर को बनाकर रख लें, जिसे आप महीनों स्टोर कर सकती हैं और जब भी जरूरत हो तो बस पानी डालें और मिक्स करके बालों में लगा लें। नोट कर लें ये इंस्टेंट हेयर कलर बनाने का तरीका। इस खास तरीके को इंस्टाग्राम पेज गर्मागर्म किचन पर शेयर किया गया है।इंस्टेंट हेयर कलर बनाने की सामग्रीदो चम्मच चायपत्तीएक घिसा हुआ चुकंदरएक चम्मच हिना पाउडरएक चम्मच आंवला पाउडरएक चम्मच गुड़हल के फूल का पाउडरएक चम्मच शिकाकाई पाउडरएक चम्मच भ़ंगराज पाउडरएक चम्मच काले तिलसबसे पहले किसी भगोने में एक लीटर पानी डालें और उसमे चाय की पत्ती और घिसा हुआ चुकंदर एक डालकर पका लें। जब ये पांच से सात मिनट पक जाए और सारे सत्व निकल जाएं तो गैस बंद कर दें।इस पानी को छान लें। अब इसी पानी में सारी चीजों को डालना है।मेहंदी पाउडर और आंवला पाउडर एक चम्मच डालें।साथ ही शिकाकाई पाउडर, भृंगराज पाउडर और गुड़हल के फूलों का पाउडर भी एक चम्मच मिला लें।साथ में काले तिल डालकर इसे मिक्स कर लें।तैयार पेस्ट को किसी लोहे की कड़ाही में फैलाकर रख दें। गर्मी का दिन है तो ये मात्र एक से दो दिन में पूरी तरह से सूख जाएगा।इसे चम्मच से खुरचकर निकाल लें और मिक्सी के जार में डालकर महीन पाउडर बना लें। बस अब इसे किसी एयर टाइट जार में भरकर रख लें।जब भी बालों में कलर करना हो तो मार्केट वाले केमिकल लोडेड हेयर कलर खरीदने की बजाय इसी होममेड हेयर कलर को मिक्स करके लगाएं।होममेड हेयर कलर को लगाने का बेस्ट तरीकासबसे पहले लोहे की कड़ाही लें और उसी में बालों की लेंथ के मुताबिक एक से दो चम्मच हेयर कलर लें। इसमे एक चम्मच दही और एलोवेरा जेल मिक्स करें। बस बालों की जड़ों पर लगाएं। ज्यादातर बालों की सफेदी जड़ों के पास दिखती है। तो बस बालों पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बालों को पानी से धो लें।होममेड हेयर कलर का रिजल्ट काफी लंबे टाइम के लिए चाहती हैं तो कभी भी हेयर कलर लगाने के फौरन बाद शैंपू ना करें। प्लेन पानी से धो लें। फिर अगले दिन बालों मेंऑयलिंग करें और उसे करीब ओवरनाइट या तीन से चार घंटे के लिए छोड़कर फिर बालों में शैंपू करें। ऐसा करने से नेचुरल कलर कुछ दिनों में ही उतरने से बच जाता है। मà¥پखà¥چय बà¤؟ंदà¥پ
सà¥چरोत: https://www.livehindustan.com/lifestyle/beauty/make-magical-instant-natural-homemade-hair-colour-to-store-for-months-cover-gray-hair-201777434564993.html |
| الساعة الآن 06:55 PM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir