![]() |
कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा का वनवास खत्म, लेकिन कश्मीरा बोलीं- किसी और का होने वाल
https://www.livehindustan.com/lh-img...6250016397.jpg
कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा का वनवास खत्म, लेकिन कश्मीरा बोलीं- किसी और का होने वाला शुरूApr 15, 2026 04:18 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान मामी सुनीता आहूजा संग कृष्णा अभिषेक का सारा विवाद खत्म हो गया है। सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा संग मीडिया के सामने पोज किया और कहा कि वनवास खत्म हो गया है। गोविंदा और सुनीता आहूजा का एक समय पर भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा के साथ बड़ा विवाद हुआ था। इसके बाद मामा-भांजे में बातचीत तक बंद हो गई थी, लेकिन कुछ समय पहले कृष्णा ने मामा के साथ तो सब सुलझा लिया था, लेकिन मामी की नाराजगी बरकरार थी। हालांकि अब सुनीता ने भी अपने भांजे के साथ सारी नाराजगी दूर कर ली है।सुनीता बोलीं 14 साल का वनवास खत्मदरअसल, एक वीडियो सामने आया है लाफ्टर शेफ शो के दौरान का। इस दौरान कृष्णा, मामी सुनीता और पत्नी कश्मीरा के साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं। तीनों साथ में हग भी करते हैं और काफी खुश नजर आते हैं।कश्मीरा ने कहा किसी और का वनवास होगा शुरूकृष्णा फिर मीडिया फोटोग्राफर्स से बोलते हैं कि आज सबसे बड़ा दिन है। इसके बाद सुनीता बोलती हैं कि 14 साल के बाद आज वनवास फाइनली खत्म हुआ है। कश्मीरा वहीं फिर कुछ ऐसा कहती हैं कि सब हैरान हो गए हैं कि आखिर उनका इशारा किस तरफ है। वह बोलती हैं कि अब किसी और का वनवास शुरू होगा। वहीं सुनीता भी इस पर हां बोलती हैं। Key Points
Source: https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/krushna-abhishek-reunite-with-govinda-wife-sunita-ahuja-kashmera-shah-says-kisi-aur-ka-vanvaas-shuru-hone-wala-hai-201776249049835.html |
| الساعة الآن 05:07 PM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir