![]() |
द फैमिली मैन के जेके शारिब हाशमी वाइफ के कैंसर फाइट पर हुए इमोशनल, बोले- छठवीं बार फि
https://www.livehindustan.com/lh-img...8645155649.jpg
यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں द फ म ल à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। द फैमिली मैन के जेके शारिब हाशमी वाइफ के कैंसर फाइट पर हुए इमोशनल, बोले- छठवीं बार फिर हो गयाMay 13, 2026 09:36 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान द फैमिली मैन वेब सीरीज में श्रीकांत के दोस्त जेके यानी शारिब हाशमी को लोगों ने भरपूर प्यार दिया। उनकी पत्नी को अग्रेसिव कैंसर है। उन्होंने अपनी इमोशनल जर्नी पर बात की है। द फैमिली मैन वेब सीरीज में जेके यानी शारिब हाशमी की लव लाइफ भले ही जीरो हो। असल जिंदगी में उनकी प्रेम कहानी इमोशनल और इंस्पिरेशनल है। शारिब की पत्नी नसरीन को कैंसर है। फैमिली मैन का पहला पार्ट आने से पहले उनकी जिंदगी में यह झटका आया था। तबसे अब तक नसरीन को छठी बार कैंसर वापस आ चुका है और दोनों एक साथ डटकर इसको हराने की कोशिश में हैं। शारिब और उनकी पत्नी ने बताया कि कैसे इस कठिन समय में दोनों एक-दूसरे के साथ हैं।जब हुआ कैंसर डायग्नोसिसशारिब हाशमी और उनकी पत्नी नसरीन हॉटरफ्लाई पॉडकास्ट में थे। कैंसर से स्ट्रगल पर बात करते हुए दोनों कई बार इमोशनल हुए और आंसू पोछते दिखे। नसरीन ने बताया कि उनकी शादी में काफी स्ट्रगल्स थे। शारिब की कमाई अच्छी नहीं थी, घरवाले राजी नहीं थे। काफी जद्दोजहद के बाद शादी हुई। चीजें ठीक होने लगीं। तभी उनको ओरल कैंसर डायग्नोस हो गया। उन्होंने बताया कि साल 2018 में उन्हें ओरल कैंसर हुआ। नसरीन बताती हैं, 'डॉक्टर ने बायोप्सी की थी। मैं रिपोर्ट लेकर वापस आ रही थी। शारिब मुझे रास्ते में ही मिले। मैंने इनसे पूछा कि जाना जरूरी है क्या? मà¥پखà¥چय बà¤؟ंदà¥پ
à¤ھूरी जानकारी शारिब बोले, हां। मैंने कहा, जाओ, आना तब बात करेंगे। शारिब को रास्ते में ही याद आ गया कि आज रिपोर्ट आनी थी। वह आधे रास्ते से ही लौट आए। तब मैंने बताया और शारिब रो पड़े। मैंने समझाया कि शांत हो जाओ ठीक हो जाएगा।'5 बार हो चुकी है सर्जरीशारिब बताते हैं, 'उनकी 5 बार सर्जरी हो चुकी है। 5 बार कैंसर दोबारा आ चुका है। अब छठवीं बार फिर हो गया। इस बार हर जगह फैल गया है। यह भी ठीक हो जाएगा, ट्रीटमेंट चल रहा है। जिस तरह से ये डील कर रही थी उससे हम सबको फिर से हिम्मत मिलने लगी। उसका जो कैंसर है काफी एग्रेसिव नेचर का है इसलिए इतनी बार वापस होता है लेकिन उसके बावजूद भी ये हिम्मत के साथ उससे डील करती हैं। फाइट करती हैं।' लगता है कितनी सुंदर थी...नसरीन ने बताया कि शारिब ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। शूट है, बिजी हैं कैसे भी मैनेज करके उनके पास वह हॉस्पिटल पहुंचे। वह बोलीं कि इस बात पर उन्हें बहुत तसल्ली और खुशी मिलती है। नसरीन बोलती हैं, 'कई बार मुझे अच्छा नहीं लगता था। इतनी सारी सर्जरी हो जाना। फेस चेंज हो जाना। दांतों में इतनी दिक्कत होती है। मैं अपना पुराना फेस देखती थी तो लगता है कि यार मैं कितन सुंदर थी। अब मैं कितनी अलग दिखती हूं। मैं बहुत कॉन्फिडेंट थी। अब मुझे लगता है कि नहीं कम से कम मैं पने परिवार के साथ जिंदा हूं तो कोई चीज मायने नहीं रखती हैं।' शारिब बोले, उन दोनों के लिए प्यार ही काफी है क्योंकि ज्यादातर टाइम पैसे नहीं होते थे। सà¥چरोत: https://www.livehindustan.com/entertainment/web-series/family-man-jk-sharib-hashmi-turn-emotional-while-sharing-her-wife-story-cancer-relapse-6-times-201778643855723.html |
| الساعة الآن 08:37 PM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir