![]() |
पैकेज स्टोरी: डीयू ने पीजी दाखिला को लेकर जारी किया प्रॉस्पेक्टस, नियमों की अनदेखी की
https://www.livehindustan.com/lh-img...0662238068.png
यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں प क ज स à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। पैकेज स्टोरी: डीयू ने पीजी दाखिला को लेकर जारी किया प्रॉस्पेक्टस, नियमों की अनदेखी की तो रद होगा दाखिलाMay 16, 2026 11:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की है। सभी छात्र 7 जून तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिला सीयूईटी पीजी-2026 स्कोर के आधार पर होगा। आवेदन प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है और छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। - पहली बार सीयूईटी-पीजी संबंधित डाटा एनटीए से सीधे एपीआई के माध्यम से ले लेगा डीयू, आवेदक को इसे अलग से भरने की जरूरत नहीं - सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर मिलेगा दाखिला, छात्रों के लिए जारी हुई पूरी प्रवेश मार्गदर्शिका नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम पीजी यानी सीएसएएस (पीजी)-2026 पोर्टल खोल दिया है। छात्र 7 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इसी के साथ विश्वविद्यालय ने पीजी बुलेटिन ऑफ इंफॉर्मेशन और विस्तृत प्रॉस्पेक्टस भी जारी कर दिया है। इस बार सभी दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला केवल सीयूईटी पीजी-2026 स्कोर के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कहा है कि पात्रता पूरी नहीं करने वाले छात्रों का आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा। विश्वविद्यालय ने बताया कि डिजिलॉकर और एपीआई सेतु के माध्यम से कई जानकारियां स्वतः पोर्टल पर जुड़ जाएंगी। इनमें नाम,जन्मतिथि,श्रेण ी,लिंग,माता-पिता का नाम और सीयूईटी स्कोर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने कहा है कि वह सरकार के प्लेटफॉर्म से प्राप्त जानकारी में किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं करेगा。 दाखिले की प्रक्रिया विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल सीयूईटी पीजी परीक्षा देने भर से दाखिला नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को अलग से कॉम सीट अलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पीजी-2026 पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय के सभी विभागों, केंद्रों और कॉलेजों में दाखिला इसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से होगा। पीजी कार्यक्रम कला, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, विज्ञान, विधि, शिक्षा, संगीत, ललित कला, मेडिकल साइंस, गणितीय विज्ञान, एप्लाइड सोशल साइंसेज और इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज समेत विभिन्न संकायों में संचालित किए जाते हैं। कहां मिलेगा पूरा विवरण विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले पीजी बुलेटिन ऑफ इंफॉर्मेशन-2026, सीएसएएस (पीजी)-2026 दिशा-निर्देश और पात्रता संबंधी नियम ध्यान से पढ़ लें। सभी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी दिल्ली विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश पोर्टल से भी जानकारी प्राप्त कर सकता है। सिर्फ सीयूईटी पीजी स्कोर से होगा दाखिला विश्वविद्यालय ने कहा है कि 2026-27 सत्र में सभी दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी यानी सीयूईटी (पीजी)-2026 के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया गया है। हालांकि एनटीए की भूमिका परीक्षा कराने, परिणाम घोषित करने और परीक्षा से जुड़े प्रश्नों तक सीमित रहेगी। दाखिले के लिए जरूरी शर्तें विश्वविद्यालय के अनुसार किसी भी छात्र को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी— - सीयूईटी पीजी-2026 में शामिल होना जरूरी - संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता पूरी करनी होगी - सीएसएएस (पीजी)-2026 पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य - संबंधित टेस्ट पेपर में सीयूईटी स्कोर होना जरूरी - सभी दस्तावेज सही और वैध होने चाहिए आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में सीएसएएस (पीजी)-2026 आवेदन प्रक्रिया को तीन हिस्सों में बांटा गया है— पहला चरण में अभ्यर्थी को प्रोफाइल बनाना है, जबकि दूसरे चरण में पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करता है और तीसरे चरण में निर्धारित शुल्क जमा करना है। नए अभ्यर्थियों को न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके लिए सीयूईटी पीजी आवेदन संख्या, रोल नंबर, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरूरी होगी। मोबाइल और ईमेल पर भेजे गए ओटीपी के सत्यापन के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी। कितनी देनी होगी फीस सीएसएएस (पीजी)-2026 के तहत आवेदन शुल्क प्रति कार्यक्रम के आधार पर तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग : 250 रुपये प्रति प्रोग्राम एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग : 100 रुपये प्रति प्रोग्राम खेल कोटा से आवेदन करने वाले छात्रों को प्रति खेल अतिरिक्त 100 रुपये देने होंगे। बीपीएड, एमपीएड, एमए म्यूजिक और एमएफए जैसे प्रदर्शन आधारित पाठ्यक्रमों के लिए अतिरिक्त 400 रुपये प्रति कार्यक्रम शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। मोबाइल से फॉर्म भरने से बचें विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन फॉर्म मोबाइल फोन की बजाय डेस्कटॉप या लैपटॉप से भरें। अंतिम दिन तक इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। प्राथमिकताएं भरना जरूरी सीएसएएस (पीजी)-2026 केवल आवेदन पोर्टल नहीं बल्कि पूरी सीट आवंटन प्रणाली है। इसमें छात्रों को पाठ्यक्रम और कॉलेजों की प्राथमिकताएं भरनी होंगी। सीट आवंटन सीयूईटी स्कोर और वरीयता के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय ने कहा है कि सभी विभागों और कॉलेजों को सीएसएएस के माध्यम से हुई सीट आवंटन प्रक्रिया का पालन करना होगा। खेल और प्रदर्शन आधारित पाठ्यक्रमों में अलग नियम खेल कोटा, ऑडिशन, प्रैक्टिकल और प्रदर्शन आधारित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए केवल सीयूईटी स्कोर पर्याप्त नहीं होगा। इन पाठ्यक्रमों में संयुक्त मेरिट बनाई जाएगी जिसमें सीयूईटी पीजी स्कोर,ऑडिशन/प्रैक्टिकल,खेल ट्रायल,प्रमाणपत्र को शामिल किया जाएगा। खेल कोटा से आवेदन करने वाले छात्र अधिकतम तीन खेलों के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्हें 1 मई 2023 से 30 अप्रैल 2026 के बीच जारी अधिकतम तीन खेल प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। बैंक खाते की जानकारी सावधानी से भरें विश्वविद्यालय ने कहा है कि छात्र बैंक खाते की जानकारी बहुत सावधानी से भरें। यह खाता छात्र या उसके निकट परिवार के सदस्य का होना चाहिए। रिफंड की स्थिति में पैसा इसी खाते में जाएगा। एक बार बैंक विवरण भरने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। लॉगइन आईडी और पासवर्ड रखें सुरक्षित विश्वविद्यालय ने छात्रों को अपने लॉगइन आईडी और पासवर्ड गोपनीय रखने की सलाह दी है। एक बार बने लॉगइन क्रेडेंशियल बदले नहीं जा सकेंगे। पीजीसीएफ और एनईपी 2020 के तहत होगी पढ़ाई सत्र 2026-27 में दाखिला लेने वाले छात्र पोस्ट ग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क यानी पीजीसीएफ के तहत पढ़ाई करेंगे, जो नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित है। हेल्पलाइन और सहायता सुविधा दाखिले से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय ने चैटबॉट, हेल्पलाइन और ईमेल सुविधा उपलब्ध कराई है। अभ्यर्थी किसी भी समस्या के लिए डीयू के पीजी हेल्पडेस्क पर इस मेल आईडी [email protected] पर मेल कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पोस्ट, व्हाट्सएप, फोन कॉल, फैक्स या ईमेल के माध्यम से भेजे गए सुधार या अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित होगी। छात्रों के लिए जरूरी सलाह - आवेदन से पहले पात्रता जरूर जांचें - सभी दस्तावेज पहले से स्कैन करके रखें - अंतिम दिन का इंतजार न करें - केवल आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल करें - आवेदन शुल्क सही लिंक से ही जमा करें - नियमित रूप से ईमेल और डैशबोर्ड देखें - गलत जानकारी देने से बचें - फीस जमा करने की अंतिम तिथि न चूके?? मà¥پखà¥چय बà¤؟ंदà¥پ
Source: https://www.livehindustan.com/ncr/new-delhi/story-du-pg-admissions-2026-27-cuet-scores-required-api-integration-201778909892401.html |
| الساعة الآن 02:45 PM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir