![]() |
अक्षर पटेल पर bcci ने ठोका जुर्माना, पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति बनाने के चक्कर में
https://www.livehindustan.com/lh-img...8565112144.jpg
यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں अक षर पट ल à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। अक्षर पटेल पर BCCI ने ठोका जुर्माना, पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति बनाने के चक्कर में मिली सजाMay 12, 2026 11:34 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर BCCI ने जुर्माना ठोका है। पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति बनाने के चक्कर में एक गलती अक्षर पटेल से हो गई थी। इस वजह से उन पर 12 लाख का फाइन है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना ठोका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने दिल्ली की टीम के कप्तान को इस बात के लिए सजा दी है, क्योंकि उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मैच में एक गलती कर दी थी। यह मामला स्लो ओवर रेट से जुड़ा हुआ है, जिसके लिए लाखों का फाइन अक्षर पटेल को भरना होगा। अक्षर पटेल पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति बनाने के चक्कर में निर्धारित समय में 20वां ओवर अपनी टीम से नहीं करा सके थे। ऐसे में उन्हें सजा मिली है। आईपीएल की ओर से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि डीसी के कैप्टन अक्षर पटेल पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच नंबर 55 के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखा। चूंकि यह IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम की पहली गलती थी, जो मिनिमम ओवर-रेट से संबंधित है, इसलिए टीम के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार मà¥پखà¥چय बà¤؟ंदà¥پ
सà¥چरोत: https://www.livehindustan.com/cricket/ipl/dc-captain-axar-patel-has-been-fined-for-slow-over-rate-vs-punjab-kings-bcci-slapped-him-with-inr-12-lakhs-fine-201778565079199.html |
| الساعة الآن 11:18 AM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir