![]() |
संजय मांजरेकर की सीधी साफ राय- हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटा दे मुंबई इंडियंस और.
https://www.livehindustan.com/lh-img...8569408138.jpg
यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں स जय म जर à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। संजय मांजरेकर की सीधी साफ राय- हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटा दे मुंबई इंडियंस और...May 12, 2026 12:54 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटा देना चाहिए और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंप देनी चाहिए। ये डिमांड पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने की है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक बड़ी गुज़ारिश मुंबई इंडियंस से कर दी है। मांजरेकर ने सीधे और साफ शब्दों में एमआई को बोला है कि वह हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटा दे और जसप्रीत बुमराह को कप्तान बना दे। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के खिलाफ रायपुर में आखिरी गेंद पर मिली हार के साथ एमआई का बोरिया बिस्तर आईपीएल के 19वें सीजन से बंध गया। पांच बार की आईपीएल चैंपियन इस सीजन सिर्फ 3 ही मुकाबले 11 मैचों में जीत पाई है।एमआई की इस दुर्गति के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी की खूब आलोचना हो रही है। इसको लेकर स्पोर्ट्सस्टार से बात करते हुए मांजरेकर ने कहा है कि फ्रेंचाइजी को फिर से लीडरशिप को लेकर सोचने की जरूरत है। एमआई को बुमराह को टीम को लीड करने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं बुमराह को इंडिया की कप्तानी करते देखना चाहूंगा, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि कोई भी गेम को उतना अच्छे से देख सकता है, जितना वह देखता है। वह अपनी बॉलिंग से सिर्फ एक्शन के बारे में नहीं है, यह अंदाजा लगाने, बैटर को पढ़ने, सिचुएशन को समझने और पिचों को समझने के बारे में भी है। मैं बस थोड़ा निराश हूं कि वह इंग्लैंड में कप्तान बनने में इंटरेस्टेड नहीं लग रहा है। जब शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था, तब उसने कप्तानी नहीं की थी, लेकिन उम्मीद है, कम से कम इंडियन प्रीमियर लीग में, उसे वह मौका मिलना चाहिए।”IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार मà¥پखà¥چय बà¤؟ंदà¥پ
सà¥چरोत: https://www.livehindustan.com/cricket/ipl/mumbai-indians-urged-to-sack-hardik-pandya-as-captain-and-give-responsibility-to-jasprit-bumrah-sanjay-manjrekar-claims-201778569412086.html |
| الساعة الآن 08:58 AM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir