![]() |
कमर्शियल गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा
https://www.livehindustan.com/lh-img...0660361467.png
यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں कमर श यल ग à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपाMay 15, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर Balrampur News - बलरामपुर में टेंट, कैटरिंग और होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और उपलब्धता की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि गैस सिलेंडरों की कीमतें वापस ली जाएं और ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू की जाए। बलरामपुर, संवाददाता। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों और उपलब्धता की समस्या को लेकर टेंट, कैटरिंग, होटल और खानपान व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूनाइटेड टेंट एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश व ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन नई दिल्ली के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन को सौंपा। व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। ज्ञापन में कहा गया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार वृद्धि से छोटे उद्योग, होटल, ढाबा, मिठाई, चाय-नाश्ता और कैटरिंग व्यवसाय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।महामंत्री रवि कुमार गुप्ता व संरक्षक अकील अहमद ने कहा कि 15 मार्च 2026 तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1863 रुपये थी, जिसे पहले बढ़ाकर 2200 रुपये और बाद में 3194 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया। इससे कारोबारियों की लागत में भारी इजाफा हुआ है। व्यापारियों ने मांग किया है कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की तरह इसकी भी ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू की जाए। इसके अलावा गैस के वैकल्पिक संसाधनों के लिए अनुसंधान समिति गठित करने, बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने तथा विवाह एवं अन्य मांगलिक आयोजनों के दौरान मांग के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, जिलाध्यक्ष मंगल गुप्त, उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय पटेल, जयप्रकाश सैनी, मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। मà¥پखà¥چय बà¤؟ंदà¥پ
सà¥چरोत: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/balrampur/story-protest-by-tent-and-catering-businesses-in-balrampur-over-rising-commercial-gas-cylinder-prices-201778845743865.html |
| الساعة الآن 11:16 AM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir