![]() |
Neet ug : 650 से ज्यादा अंक आते, 3 साल से कर रहा था तैयारी, खुदकुशी करने वाले छात्र क
https://www.livehindustan.com/lh-img...b6b85b324a.png
यह रà¤؟à¤ھोरà¥چà¤ں NEET UG 650 स à¤ھर केंदà¥چरà¤؟à¤� � है। NEET UG : 650 से ज्यादा अंक आते, 3 साल से कर रहा था तैयारी, खुदकुशी करने वाले छात्र के पिता ने बयां किया दर्दMay 16, 2026 11:17 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान सीकर में जान देने वाले छात्र के पिता ने कहा, 'वह तीन साल से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परीक्षा अच्छी हुई थी, और उसे उम्मीद थी कि वह 650 से ज्यादा अंक लाएगा। परीक्षा रद्द होने की खबर ने उसे पूरी तरह तोड़ दिया।' राजस्थान के सीकर में एक छात्र ने शुक्रवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि छात्र राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) की तैयारी कर रहा था और उसने हाल में यह परीक्षा दी थी। उद्योग नगर के थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान प्रदीप मेघवाल के रूप में हुई है जो झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी इलाके में कनिका की ढाणी गांव का रहने वाला था। थानाधिकारी ने कहा कि वह अपनी दो बहनों के साथ सीकर के जलधारी नगर में किराए के मकान में रह रहा था और नीट की तैयारी कर रहा था। उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार प्रदीप ने कथित तौर पर अपनी बहन की चुन्नी से फांसी लगा ली। उस समय उसकी एक बहन कोचिंग क्लास में थी और दूसरी बाथरूम में थी। अधिकारियों ने बताया कि उसकी बड़ी बहन ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा एवं उसे नीचे उतारने के बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी।650 से अधिक अंक आने की उम्मीद थीथानाधिकारी ने बताया कि शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है और अभी तक उसका पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। छात्र के पिता राजेश ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'उसका पेपर टॉप रहा था। वह तीन साल से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परीक्षा अच्छी हुई थी, और उसे उम्मीद थी कि वह 650 से ज्यादा अंक लाएगा। परीक्षा रद्द होने की खबर ने उसे पूरी तरह तोड़ दिया।' मà¥پखà¥چय बà¤؟ंदà¥پ
सà¥چरोत: https://www.livehindustan.com/career/rajasthan-sikar-neet-ug-aspirant-dies-by-suicide-father-says-was-expecting-650-marks-201778902186577.html |
| الساعة الآن 11:16 AM |
Powered by vBulletin® Copyright ©2000 - 2026, Jelsoft Enterprises Ltd. TranZ By
Almuhajir