المساعد الشخصي الرقمي

مشاهدة النسخة كاملة : LSG Vs CSK Highlights: कौन जीता कल का मैच, पॉइंट्स टेबल पर कहां पहुंची CSK? प्लेयर ऑफ


ahlam1399
05-16-2026, 11:09 AM
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/smart/2026/05/15/1600x900/logo/PTI05-15-2026-000449A-0_1778869894080_1778869903444_b6fdaf12-a1aa-40fa-878a-876f3b32db67.jpg

LSG Vs CSK Highlights: कौन जीता कल का मैच, पॉइंट्स टेबल पर कहां पहुंची CSK? प्लेयर ऑफ द मैच कौन रहा?May 16, 2026 12:02 am ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले को मेजबान लखनऊ ने 7 विकेट से जीत लिया है। इस मैच की सभी हाइलाइट्स पढ़िए। आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले को मेजबान लखनऊ ने 7 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ लखनऊ की स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं हुआ है और टीम अभी भी 8 अंकों के साथ 10वें पायदान पर है, लेकिन उसने सीएसके के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदों में कुछ हद तक पानी जरूर फेर दिया है।ये भी पढ़ें:लखनऊ ने बिगाड़ा चेन्नई का खेल, 7 विकेट से रौंदकर मुश्किल की प्लेऑफ्स की राहमिचेल मार्श को दिया गया प्लेयर ऑफ द मैचशुक्रवार, 15 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 188 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे लखनऊ ने अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर 16.4 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में मिचेल मार्श ने 38 गेंदों में 90 रनों की दमदार पारी खेली और मैच को एक तरफा कर दिया। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचारये भी पढ़ें:खुला स्टांस, लंबे-लंबे छक्के, प्राइम धोनी की याद दिलाती कार्तिक शर्मा की तस्वीरेकार्तिक शर्मा और शिवम दुबे की वजह से मैच में रहा CSKइस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर शुरुआती तीन बल्लेबाज आउट हो जाने के बाद कार्तिक शर्मा ने शानदार पारी खेली थी और 42 गेंदों में 71 रन बनाए थे। अंत में शिवम दुबे ने अच्छा फिनिश किया था और प्रिंस यादव के आखिरी ओवर में 23 रन बटोरे थे। आज के मैच में दुबे ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए थे। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा डेवाल्ड बेविस ने 16 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, बाकी कोई भी ठीक से मैदान पर नहीं टिक सका था।ये भी पढ़ें:ईशान किशन पर पैसों की बौछार, बिहार के मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ रु से किया सम्मानितमिचेल मार्श और पूरन ने सीएसके से छीन ली जीतलखनऊ की ओर से मिचेल मार्श के 38 गेंदों में 90 रनों की पारी के अलावा जोश इंग्लिस ने 32 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी, साथ ही निकोलस पूरन ने 17 गेंदों में 32 रन बनाए। पारी के 17वां ओवर डालने अंशुल कंबोज को पूरन ने रडार पर लिया और 24 गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी उन्होंने लगातार चार गेंदों में चार छक्के जड़कर मैच खत्म कर दिया।दमदार रही लखनऊ की गेंदबाजीआज के मैच में लखनऊ के लगभग सभी गेंदबाजों ने किफायती और बेहतरीन गेंदबाजी की। आखिरी ओवर में जरूर प्रिंस यादव को मार पड़ी, लेकिन आज के मैच में मयंक यादव भी लय में दिखे। मोहम्मद शमी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। नए आए गेंदबाज आकाश सिंह ने भी अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि, शहबाज अहमद को कार्तिक शर्मा ने रडार पर लिया। आज के मैच में मोहम्मद शमी ने चार ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट लिया। आकाश महाराज सिंह ने चार ओवर में सिर्फ 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए। प्रिंस यादव ने चार ओवर में 49 रन दिए, जबकि मयंक यादव ने चार ओवर में सिर्फ 26 रन दिए। शहबाज अहमद ने चार ओवर में 45 रन दिए लेकिन कार्तिक शर्मा का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया।LSG VS CSK मैच के बाद पॉइंट्स टेबलआज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की हार के साथ पॉइंट्स टेबल में परिवर्तन हुए हैं। सीएसके की टीम पांचवें से 6वें नंबर पर खिसक गई है वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 6वें से पांचवें नंबर पर आ गई है। पॉइंट्स टेबल पर 16 अंकों के साथ आरसीबी टॉप पर है, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस है। इसके भी 16 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबिक पंजाब किंग्स 12 मैचों में 13 अंकों के साथ अभी भी टॉप-4 में बनी हुई है। दिल्ली पॉइंट्स टेबल पर 7वें, केकेआर 8वें और मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स जीत के बाद भी बदस्तूर 10वें नंबर पर बने हुए हैं।स्थानटीमखेले� �ीतेहारेकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट (NRR)1आरसीबी (RCB)1284016+1.0532जीटी (GT)1284016+0.5513एसआरएच (SRH)1275014+0.3314पीबीकेएस (PBKS)1265113+0.3555आरआर (RR)1165012+0.0826सीएसके (CSK)1266012+0.0277डीसी (DC)1257010-0.9938केकेआर (KKR)114619-0.1989एमआई (MI) - बाहर124808-0.50410एलएसजी (LSG) - बाहर124808-0.701लेखक के बारे मेंVimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार संक्षिप्त विवरण विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। विस्तृत बायो परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है। खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। और पढ़ें div.tagsblk {margin-bottom: 18px; position: relative; margin-right: 4px;} .trendingTopicSeperator:after { content: ""; display: block; position: absolute; top: 0px; right: 0px; bottom: 0px; left: auto; margin: auto; width: 40px; background-image: linear-gradient(90deg, transparent 0%, #ffffff 92%); height: 100%; } .trendingTopicSeperator { border-right: solid 1px #d2d2d2; border-color: #61616180; max-width: calc(74% - 5px); position: relative; margin-right: 10px; } div.tagsblk{ margin-bottom: 0px; display: flex; a{ background-color: #fff; border-radius: 2px; color: rgba(34, 34, 34, 0.60); font-size: 14px; padding: 0 3px; margin-right: 11px; display: flex; line-height: 22px; border: 1px solid rgba(0, 0, 0, 0.12); cursor: pointer; } &.dark { a { background-color: #1a1a1a; color: #cecece; } } .moreTags{ display: none; } } div.tagsblk a {font-size: 12px;} div.tagsblk a:hover { background-color: #c4132a; border: 1px solid #c4132a; color: white; cursor: pointer; } IPL 2026 Mitchell Marsh .linearText { display: flex; align-items: center; position: relative; } .linearTextContent { max-width: 100%; overflow: hidden; text-overflow: ellipsis; white-space: nowrap; } .trendShowHideLabel { display: block; min-width: 18px; width: 18px; height: 18px; position: relative; cursor: pointer; } .trendShowHideLabel::after { content: ""; display: block; position: absolute; top: -2px; right: 0px; bottom: 0px; left: 0px; margin: auto; height: 6px; width: 6px; border-style: solid; border-color: #212121; border-width: 0px 1px 1px 0px; -webkit-transform: rotate(45deg); -moz-transform: rotate(45deg); -o-transform: rotate(45deg); transform: rotate(45deg); } लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

المصدر: https://www.livehindustan.com/cricket/ipl/lsg-vs-csk-highlights-who-won-yesterdays-match-where-do-csk-stand-on-the-points-table-who-was-the-player-of-the-match-201778869423138.html