المساعد الشخصي الرقمي

مشاهدة النسخة كاملة : 22 साल पहले रिलीज हुई इस फ्लॉप फिल्म को बेकार समझ कहीं आपने तो नहीं कर दी मिस? 7.8 है


ahlam1399
05-16-2026, 11:09 AM
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/smart/2026/05/15/1600x900/logo/lakshaya_15-05_1778876072098_1778876075599_b1fef9fc-12cd-46e2-8a09-0ad7bb4f1b3a.png

22 साल पहले रिलीज हुई इस फ्लॉप फिल्म को बेकार समझ कहीं आपने तो नहीं कर दी मिस? 7.8 है IMDb रेटिंगMay 16, 2026 05:29 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान आज हम आपको 22 साल पहले रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। पर आज इस फिल्म को काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप हुईं, लेकिन समय के साथ ये फिल्में कल्ट बन गईं। इन फिल्मों को लोग पसंद करने लगे। आज हम आपको साल 2004 में रिलीज हुई एक ऐसी ही फ्लॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो आज एक कल्ट फिल्म बन चुकी है। फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आए थे। यह एक वॉर ड्रामा फिल्म थी। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?ऋतिक रोशन के साथ नजर आई थीं प्रीति जिंटाअगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है 'लक्ष्य'। लक्ष्य कारगिल युद्ध पर आधारित फिल्म थी जो 22 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रीति जिंटा नजर आई थीं।ये भी पढ़ें:प्रीति जिंटा की वो फ्लॉप फिल्म जिसके गाने निकले ब्लॉकबस्टर, मिले 1 बिलियन व्यूजफिल्म का बजट और कमाईलक्ष्य 18 जून, 2004 को रिलीज हुई थी। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने इस फिल्म को फ्लॉप समझ कर मिस कर दिया है, तो आप गलती कर रहे हैं। लक्ष्य बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। boxofficeindia.com के मुताबिक, लक्ष्य का बजट 30 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में सिर्फ 34.32 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।ये भी पढ़ें:ऋतिक रोशन के 7 सबसे ज्यादा सुने गए गाने, इनमें से आपका फेवरिट कौन सा है?फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक ऐसा किरदार (करण शेरगिल) निभाया है जो कॉलेज से पास आउट हो चुका है, लेकिन वो ये तय नहीं कर पा रहा है कि उसे किस फील्ड में अपना करियर बनाना है। वहीं, उसकी गर्लफ्रेंड (प्रीति जिंटा) एक ऐसी लड़की है जिसे बहुत अच्छे से पता है कि उसे जर्नलिस्ट बनना है। करण शेरगिल के जीवन में कुछ ऐसा होता है कि वो आर्मी जॉइन कर लेता है। इसके बाद फिल्म की कहानी कारगिल युद्ध की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म काफी दिलचस्प है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।क्यों फ्लॉप हुई थी फिल्मफिल्म के लीड रोल में बॉलीवुड के उस वक्त के दो बेहतरीन कलाकार थे, लेकिन फिल्म फिर भी फ्लॉप हो गई थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि फिल्म के फ्लॉप होने की बड़ी वजह ये थी कि कारगिल युद्ध पर साल 2003 में ‘एलओसी कारगिल’ नाम की फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कारगिल युद्ध की कहानी को विस्तार से दिखाया गया था। ऐसे में अगले साल जब लक्ष्य रिलीज हुई तब तक दर्शक कारगिल युद्ध पर बनी एक फिल्म देख चुके थे, लोगों की दिलचस्पी फिर से कारगिल युद्ध से जुड़ी फिल्म को देखने में नहीं थी।ये भी पढ़ें:ऋतिक ने रिजेक्ट कर दी थी 2004 में आई फिल्म,लीड एक्टर ने जीता था नेशनल अवॉर्डफिल्म फ्लॉप होने की दूसरी वजह ये थी क्योंकि साल 2001 में फरहान अख्तर ने दिल चाहता है जैसी फिल्म बनाई थी। लोगों को वो फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई थी। लोगों को फरहान अख्तर से वैसी ही किसी फिल्म की उम्मीद थी, जो दोस्ती, लाइफ और रोमांस की बात करे, लेकिन लक्ष्य ऐसी फिल्म नहीं थी। इस वजह से भी फिल्म फ्लॉप हुई।लेखक के बारे मेंHarshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। विस्तृत बायो मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत 2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया। एंटरटेनमेंट और विजन फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है। विशेषज्ञता बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना और पढ़ें div.tagsblk {margin-bottom: 18px; position: relative; margin-right: 4px;} .trendingTopicSeperator:after { content: ""; display: block; position: absolute; top: 0px; right: 0px; bottom: 0px; left: auto; margin: auto; width: 40px; background-image: linear-gradient(90deg, transparent 0%, #ffffff 92%); height: 100%; } .trendingTopicSeperator { border-right: solid 1px #d2d2d2; border-color: #61616180; max-width: calc(74% - 5px); position: relative; margin-right: 10px; } div.tagsblk{ margin-bottom: 0px; display: flex; a{ background-color: #fff; border-radius: 2px; color: rgba(34, 34, 34, 0.60); font-size: 14px; padding: 0 3px; margin-right: 11px; display: flex; line-height: 22px; border: 1px solid rgba(0, 0, 0, 0.12); cursor: pointer; } &.dark { a { background-color: #1a1a1a; color: #cecece; } } .moreTags{ display: none; } } div.tagsblk a {font-size: 12px;} div.tagsblk a:hover { background-color: #c4132a; border: 1px solid #c4132a; color: white; cursor: pointer; } Hrithik Roshan .linearText { display: flex; align-items: center; position: relative; } .linearTextContent { max-width: 100%; overflow: hidden; text-overflow: ellipsis; white-space: nowrap; } .trendShowHideLabel { display: block; min-width: 18px; width: 18px; height: 18px; position: relative; cursor: pointer; } .trendShowHideLabel::after { content: ""; display: block; position: absolute; top: -2px; right: 0px; bottom: 0px; left: 0px; margin: auto; height: 6px; width: 6px; border-style: solid; border-color: #212121; border-width: 0px 1px 1px 0px; -webkit-transform: rotate(45deg); -moz-transform: rotate(45deg); -o-transform: rotate(45deg); transform: rotate(45deg); } लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

المصدر: https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/hrithik-roshan-2004-flop-film-lakshaya-cult-7-8-imdb-rating-indian-box-office-collection-201778874121261.html