المساعد الشخصي الرقمي

مشاهدة النسخة كاملة : Video: अर्शदीप सिंह फिर विवादों में, तिलक वर्मा को कहा ‘ओए अंधेरे’; mi के बल्लेबाज ने


ahlam1399
05-16-2026, 11:08 AM
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/smart/2026/05/15/1600x900/logo/MixCollage-15-May-2026-09-06-AM-6057_1778816200887_1778816205550_1061b7a1-afdc-44ed-8cc9-8d48d6c95c0d.jpg

VIDEO: अर्शदीप सिंह फिर विवादों में, तिलक वर्मा को कहा ‘ओए अंधेरे’; MI के बल्लेबाज ने ऐसे दिया जवाबMay 15, 2026 09:08 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली वीडियो में तिलक वर्मा कहीं जाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अर्शदीप सिंह उन्हें रोकते हैं और ‘ओए अंधेरे’ कहकर उन्हें अपनी तरफ बुलाते हैं। अर्शदीप सिंह यहीं नहीं रुकते, वह आगे तिलक से कहते हैं ‘सनस्क्रीन’ नहीं लगाई। अपनी व्लॉगिंग और स्नैपचैट के चलते अर्शदीप सिंह मैदान के बाद अकसर चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पंजाब किंग्स का गुरुवार, 14 मई को मुकाबला धर्मशाला में मुंबई इंडियंस के खिलाफ था। इस मैच से पहले अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सामने आया, वीडियो में तिलक वर्मा कहीं जाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अर्शदीप सिंह उन्हें रोकते हैं और ‘ओए अंधेरे’ कहकर उन्हें अपनी तरफ बुलाते हैं। अर्शदीप सिंह यहीं नहीं रुकते, वह आगे तिलक से कहते हैं ‘सनस्क्रीन’ नहीं लगाई।IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचारये भी पढ़ें:PBKS vs MI मैच का टर्निंग पॉइंट, ये खिलाड़ी बना विलेन; श्रेयस अय्यर होंगे खफातिलक वर्मा ने उस समय तो अर्शदीप सिंह की बातों का जवाब नहीं दिया, मगर जब वह मैदान पर उतरे तो उन्होंने अपने बल्ले से इसका जवाब दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस पारी के बाद उनका जश्न मनाने का तरीका भी निराला था। उन्होंने मैच के बाद अपना सेलिब्रेशन किया, इस दौरान उन्होंने अपनी टी-शर्ट उठाई, जैसे कि वह अपना रंग दिखा रहे हो और अर्शदीप सिंह को उस कमेंट का जवाब दे रहे हो।तिलक वर्मा ने अपनी इस मैच जिताऊ पारी के बाद पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को अंधेरे में धकेल दिया है।ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप के लिए जबरदस्त रेस, आज संजू सैमसन की नजरें टॉप-5 में जगह बनाने परकैसा रहा PBKS vs MI मैच?शारदुल ठाकुर की धारदार गेंदबाजी बाद तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतक से मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया जो मेजबान टीम की लगातार पांचवीं हार है।पंजाब के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा (75 रन, 33 गेंद, छह चौके, छह छक्के) के तेजतर्रार अर्धशतक और विल जैक्स (10 गेंद में नाबाद 25, दो चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 20 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी से 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन (48) ने भी उम्दा पारी खेली। तिलक ने शेरफेन रदरफोर्ड (20) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़े।इससे पहले सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (57 रन, 32 गेंद, छह चौके, चार छक्के) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा प्रियांश आर्य (22) के साथ पहले विकेट के लिए 50 और कूपर कोनोली (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर पंजाब को ठोस मंच प्रदान किया लेकिन शारदुल (39 रन पर चार विकेट) ने बीच के ओवरों में मुंबई को जोरदार वापसी दिलाई। दीपक चाहर ने भी 36 रन देकर दो विकेट चटकाए। अजमतुल्लाह उमरजई ने हालांकि अंत में 17 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों से 38 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर आठ विकेट पर 200 रन तक पहुंचाया।लगातार पांचवीं बार के बाद पंजाब की टीम 12 मैच में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। मुंबई की टीम नौवें स्थान पर है। उसके 12 मैच में आठ अंक हैं।लेखक के बारे मेंLokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है। और पढ़ें div.tagsblk {margin-bottom: 18px; position: relative; margin-right: 4px;} .trendingTopicSeperator:after { content: ""; display: block; position: absolute; top: 0px; right: 0px; bottom: 0px; left: auto; margin: auto; width: 40px; background-image: linear-gradient(90deg, transparent 0%, #ffffff 92%); height: 100%; } .trendingTopicSeperator { border-right: solid 1px #d2d2d2; border-color: #61616180; max-width: calc(74% - 5px); position: relative; margin-right: 10px; } div.tagsblk{ margin-bottom: 0px; display: flex; a{ background-color: #fff; border-radius: 2px; color: rgba(34, 34, 34, 0.60); font-size: 14px; padding: 0 3px; margin-right: 11px; display: flex; line-height: 22px; border: 1px solid rgba(0, 0, 0, 0.12); cursor: pointer; } &.dark { a { background-color: #1a1a1a; color: #cecece; } } .moreTags{ display: none; } } div.tagsblk a {font-size: 12px;} div.tagsblk a:hover { background-color: #c4132a; border: 1px solid #c4132a; color: white; cursor: pointer; } Tilak Varma Arshdeep Singh IPL 2026 अन्य..

.linearText { display: flex; align-items: center; position: relative; } .linearTextContent { max-width: 100%; overflow: hidden; text-overflow: ellipsis; white-space: nowrap; } .trendShowHideLabel { display: block; min-width: 18px; width: 18px; height: 18px; position: relative; cursor: pointer; } .trendShowHideLabel::after { content: ""; display: block; position: absolute; top: -2px; right: 0px; bottom: 0px; left: 0px; margin: auto; height: 6px; width: 6px; border-style: solid; border-color: #212121; border-width: 0px 1px 1px 0px; -webkit-transform: rotate(45deg); -moz-transform: rotate(45deg); -o-transform: rotate(45deg); transform: rotate(45deg); } लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

المصدر: https://www.livehindustan.com/cricket/ipl/arshdeep-singh-again-in-controversy-calls-tilak-varma-oye-andhere-mi-batsman-responds-with-this-video-201778815022453.html