المساعد الشخصي الرقمي

مشاهدة النسخة كاملة : ग्रेटर नोएडा के मशहूर शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, दूर-दूर से दिखाई दे रही लप


ahlam1399
05-16-2026, 11:08 AM
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/smart/2026/05/15/1600x900/logo/MAJOR_FIRE_IN_GREATER_NOIDA_1778866637002_17788666 41044_51504d45-a8c9-4f71-8826-41eba1ea94f3.jpg

ग्रेटर नोएडा के मशहूर शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, दूर-दूर से दिखाई दे रही लपटेंMay 16, 2026 12:19 am ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा यह घटना इलाके के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में लगी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण है कि दूर-दूर से उसकी लपटें दिखाई दे रही हैं। आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यूपी के ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के शाहबेरी इलाके में स्थित मशहूर फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दुकान से शुरू हुई आग की लपटों ने थोड़ी ही देर में आसपास की कई दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और इस घटना से आसपास में बने फ्लैट्स में रहने वाले लोग भी सहम गए। सूचना मिलने पर दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगातार आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक होने की आशंका है, हालांकि अच्छी बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट से कार्सिंग रिपब्लिक की तरफ जाने वाले मार्ग पर शाहबेरी क्षेत्र में प्रवेश करते हुए दोनों साइड काफी संख्या में फर्नीचर की दुकान बनी हुई हैं। इन्हीं में से एक दुकान में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। जिसके बाद आसपास की दुकानों में रखे लकड़ी के सामान ने आग पकड़ ली। इसके बाद आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूर-दूर से आग की भयानक लपटें दिखाई दे रही हैं और खतरनाक धुआं भी निकल रहा है।ये भी पढ़ें:'दृश्यम' स्टाइल में फेंका फोन,3 बार बदले कपड़े; फिर भी पुलिस ने लुटेरों को दबोचाबंद किया गया ग्रेनो वेस्ट से क्रासिंग रिपब्लिक वाला मार्गस्थानीय लोगों ने बताया कि फर्नीचर मार्केट में लगी यह आग जिस तेजी से फैल रही है, उसे देखते हुए ग्रेनो वेस्ट से क्रासिंग रिपब्लिक की तरफ जाने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से रोड पर काफी लंबा जाम लगा गया है।कई किलोमीटर तक आसमान में फैला धुआंआग के कारण दूर-दूर तक केवल काला धुआं ही धुआं फैल गया है और कई किलोमीटर में फैले इस धुएं ने लोगों की मुश्किले बढ़ा दी हैं। इससे राहगीरों को भी आने-जाने में तकलीफ हो रहीं है। साथ ही आसपास की कई सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को भी सांस लेने में परेशानी झेलना पड़ रही है।ये भी पढ़ें:दिल्ली में SIR की आ गई डेट; कब से घर-घर जाकर सर्वे करेंगे BLO, कब फाइनल लिस्ट?संकरी सड़क से दमकल की गाड़ियों को हो रही दिक्कतशाहबेरी क्षेत्र में सड़क काफी संकरी होने के कारण कई जगह पर दमकल की गाड़ी को पहुंचने में भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट के पीछे वाले क्षेत्र में लो राइज कॉलोनी होने की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है।ये भी पढ़ें:दिल्ली में वोटर लिस्ट में दोहराव पर रोक पर करें विचार, चुनाव आयोग से हाईकोर्टपुलिस बोली- शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजहउधर बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि शाहबेरी में बने मार्केट की कई दुकान आग की चपेट में आई हैं। घटनास्थल पर इकोटेक तीन फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं है, प्रथम दृष्टिय शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है।दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटींफर्नीचर मार्केट में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के जनपदों से भी फायर टेंडर मंगाए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे बनने से ख्यावड़ी में सीएनजी की बिक्री में पांच गुना तक का उछाल लअवैध रूप से बनी हैं कई दुकानेंस्थानीय लोगों का दावा है कि मार्केट में कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं और यहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता था। इसी वजह से आग बेहद तेजी से फैल गई। पूर्व में भी मार्केट में आग लगने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक की स्थानीय लोग इस मामले को लेकर संबंधित विभाग के साथ पूर्व में कई बार पत्राचार भी किया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा।लेखक के बारे मेंSourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। विस्तृत बायो परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है। और पढ़ें div.tagsblk {margin-bottom: 18px; position: relative; margin-right: 4px;} .trendingTopicSeperator:after { content: ""; display: block; position: absolute; top: 0px; right: 0px; bottom: 0px; left: auto; margin: auto; width: 40px; background-image: linear-gradient(90deg, transparent 0%, #ffffff 92%); height: 100%; } .trendingTopicSeperator { border-right: solid 1px #d2d2d2; border-color: #61616180; max-width: calc(74% - 5px); position: relative; margin-right: 10px; } div.tagsblk{ margin-bottom: 0px; display: flex; a{ background-color: #fff; border-radius: 2px; color: rgba(34, 34, 34, 0.60); font-size: 14px; padding: 0 3px; margin-right: 11px; display: flex; line-height: 22px; border: 1px solid rgba(0, 0, 0, 0.12); cursor: pointer; } &.dark { a { background-color: #1a1a1a; color: #cecece; } } .moreTags{ display: none; } } div.tagsblk a {font-size: 12px;} div.tagsblk a:hover { background-color: #c4132a; border: 1px solid #c4132a; color: white; cursor: pointer; } Ncr News Delhi News .linearText { display: flex; align-items: center; position: relative; } .linearTextContent { max-width: 100%; overflow: hidden; text-overflow: ellipsis; white-space: nowrap; } .trendShowHideLabel { display: block; min-width: 18px; width: 18px; height: 18px; position: relative; cursor: pointer; } .trendShowHideLabel::after { content: ""; display: block; position: absolute; top: -2px; right: 0px; bottom: 0px; left: 0px; margin: auto; height: 6px; width: 6px; border-style: solid; border-color: #212121; border-width: 0px 1px 1px 0px; -webkit-transform: rotate(45deg); -moz-transform: rotate(45deg); -o-transform: rotate(45deg); transform: rotate(45deg); } लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

المصدر: https://www.livehindustan.com/ncr/massive-fire-at-greater-noida-famous-furniture-market-flames-visible-from-afar-201778866086670.html