أخبار العالم
अटवाल विवाद में भारत पर आरोप: कनाडा के NSA से विपक्ष ने मांगी सफाई, ट्रूडो की पार्टी ने रोका
कनाडा के नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर डेनियल जेना के उस बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है, जिसमें उन्होंने जसपाल अटवाल को वीजा जारी करने के पीछे भारत की साजिश होने की बात कही थी। शुक्रवार को विपक्ष ने NSA से अपने बयान को साबित करने की मांग करते हुए संसद में एक प्रस्ताव पेश किया। हालांकि, ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने बहुमत का इस्तेमाल करते हुए प्रस्ताव रोक दिया। बता दें कि जेना ने कहा था कि ट्रूडो का भारत दौरा नाकाम करने के पीछे भारत का हाथ है। उनके इस बयान का प्रधानमंत्री ट्रूडो ने भी समर्थन किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें Original Article



