Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
أخبار العالم

स्कूल बस खंभे से भिड़ी, ड्राइवर, क्लीनर समेत 16 छात्र घायल



नोएडा.सेक्टर-16 अंडरपास में शनिवार सुबह छात्रों से भरी बस खंभे से टकरा गई, जिसमें 16 छात्र समेत ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद 15 छात्रों को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई, जबकि एक छात्र, ड्राइवर व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है। इधर, लोगों का कहना है कि घटना अथॉरिटी की लापरवाही की वजह से हुई है। पिलरों की मरम्मत की वजह से रेत फैला हुआ था, जिससे बस फिसल गई और पिलर से जा टकराई।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 7.45 बजे एपीजे स्कूल की छात्रों से भरी बस स्कूल जा रही थी। बस में 16 छात्र सवार थे। सेक्टर-16 अंडरपास में पिलरों की मरम्मत के लिए रेत फैला हुआ था। अंडरपास में पहुंचने पर ड्राइवर ने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की।

इससे बस साइड में पड़े रेत पर चढ़ते हुए पिलर से जा टकराई। इससे सभी छात्र आगे की सीटों पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को कैलाश अस्पताल भर्ती कराया। हादसे में 5 छात्रों को कंधों में चोट आई है। सूचना मिलते ही सभी अभिभावक पहले स्कूल और फिर अस्पताल पहुंचे। वहां पर एक छात्र को छोड़ सभी छात्रों को इलाज के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

हादसे के बाद हटाई गई रेत लगवाया डायवर्जन का बोर्ड :
घटना के बाद अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची और डायवर्जन का बोर्ड लगाकर रेत को हटवाया। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बस को सीज करके कब्जे में ले लिया है। सीओ प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बस ड्राइवर ने आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की और बस रेत पर चढ़कर पिलर से टकरा गई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


हादसे की खबर के बाद घायल बच्चों के पास पहुंचे अभिभावक।

Original Article

مقالات ذات صلة

زر الذهاب إلى الأعلى