फोटोज : बेंगलुरु के विंटेज रिसॉर्ट में एडल्ट स्टार ‘शकीला’ के रूप में रिचा चड्ढा ने किया शूट


ओंकार कुलकर्णीट्रेडिशनल मलयाली साड़ी में रिचा अपकमिंग फिल्म शकीला के सेट पर पहुंची। यह फिल्म दक्षिण भारतीय एडल्ट स्टार शकीला की बायोपिक है जिसे इंद्रजीत लंकेश डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 31 अक्टूबर को 'द टैमरीन्ड ट्री'(The Tamrind Tree) में हुई।यह एक विंटेज स्टाइल का रिसॉर्ट है जो कि बेंगलुरु में है। यहां के माहौल को देखकर लग रहा था कि यह सीन वेंडिंग सीक्वेंस का है। गेंदे के फूलों की मालाएं कमरे के शीर्ष और दीवार से लटकी हुई थीं। तालाब के किनारे पर मंडप बनाया गया था। शकीला को केरल का मानते हुए फिल्म का सेट 'गोड्स ओन कंट्री' (God's own country) के नाम से लोकप्रिय स्टेट में रखा गया। केरल की रियल लोकेशन में शूट करने की जगह टीम ने बेंगलुरु में शूट किया गया।दैनिक भास्कर से बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर इंद्रजीत लंकेश कहते हैं कि, 'इसके पीछे का प्रमुख कारण केरल में आई बाढ़ भी है। शुरूआत में हम वही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन नेचुरल कलैमिटी के चलते हमने बेंगलरु में शूटिंग करने का फैसला लिया। वे आगे बताते हैं कि, जिस लोकेशन पर हम आज रिचा के साथ शूट कर रहे हैं यहां पहले रियल एक्टर शकीला ने फिल्म के लिए केमियो शूट किया है। यह शूट मोंटाज में आएगा। बेंगलुरु में कई जगहें ऐसी हैं जहां का आर्किटेक्चर केरल से काफी मिलता जुलता है'।इस जगह पर रिचा के साथ फोटोशूट के अलावा टीम ने लोगो 'शकीला: नॉट ए पोर्न स्टार का उद्घाटन भी किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today









