मुकेश छाबड़ा का नाम #meetoo में आने के बाद उनकी ‘फ़िल्म किजी और मन्नी’ का क्या होगा?
![]()
दफॉल्ट इन आवर स्टार्स' का हिंदी रीमेककिजी और मन्नी कुछ महीने पहले फ्लोर पर गई थी. फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी काम कर रहे हैं. फ़िल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ऊपर metoo मूवमेंट के तहत आरोप लगाए गए हैं.छाबड़ा ने इन आरोपों से इंकार किया है लेकिन उनकी फ़िल्म का शूट इन आरोपों से प्रभावित हो सकता है. सूत्रों के अनुसार फ़िल्म का शूट बचा हुआ है. फाइनल शूट के लिए टीम इंडिया के बाहर जाने वाले थी. यह 7 दिन का लम्बा शूट था. लेकिन आज की सिचुएशन को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस तय नहीं कर पा रहा है कि बाहर जाना चाहिए या नहीं. यहाँ तक कि डायरेक्टर को बदलने के बारे में भी सोचा जा रहा था लेकिन, फ़िल्म पूरी हो चुकी है इसलिए ऐसा करना मुश्किल होगा. फ़िल्म के आगे बढ़ने की संभावनाएं भी हैं.
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today





