7वीं सालगिरह मनाकर लौट रहे थे पति-पत्नी, रास्ते में पत्नी की मौत, दोनों ने फेसबुक पर डाली थी फोटो और लिखा था- आज हमारी मैरिज एनिवर्सरी है…

नई दिल्ली। करनाल से 8वीं सालगिरह मनाकर लौट रहे दंपती की करनाल-असंध मार्ग स्थित गांव ठरी के पास गन्ने से भरी ट्राॅली में कार की टक्कर लगने से पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार देर रात हुआ। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जबकि महिला के शव को काफी मशक्कत के बाद कार से निकाला गया। गाड़ी में सवार उनकी दो बेटी 7 वर्षीय नमा और 5 वर्षीय पिहू बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। असंध के वार्ड-4 निवासी रमन और उसकी पत्नी रेखा 32 वर्षीय 8वीं सालगिरह मनाने के लिए 2 दिसंबर को करनाल गए थे। उन्होंने इसे फेसबुक पर भी पोस्ट किया है।
दिन में फेसबुक पर शेयर की पोस्टपहले बधाई, फिर RIP के कमेंट
रविवार रात 9.30 बजे तक लोग बधाई के कमेंट करते रहे, लेकिन जैसे ही लोगों को हादसे की सूचना मिली तो लोग आरआईपी, सो सेड के कमेंट करने लगे। इसी बीच जिन्हें सूचना नहीं मिली, वह आरआईपी का कारण पूछते रहे। किसी ने लिखा कि अब रीत नहीं रही। किसी ने लिखा 8 साल का ही दांपत्य जीवन था।
सुबहफेसबुक पर फोटो अपलोड कर लिखा था-आज हमारी मैरिट एनिवर्सरी है
सुबह आठ बजकर 18 मिनट पर रमन खंडपुरिया ने फेसबुक पर फोटो अपलोड कर आज हमारी मैरिज एनिवर्सरी है लिखा था। शाम को पूरा परिवार सालगिरह मनाने करनाल गया। लोग सुबह से ही रमन की फेसबुक पर हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी और नाइस कपल के कमेंट करते रहे। इसी दौरान रात को साढ़े नौ बजे घर लौटते समय एक सड़क हादसे में रीत की मौत हो गई।
गड्ढे बने हादसे का कारण, हर रोज हो रही दुर्घटनाएं
करनाल से असंध मार्ग पर काफी गड्ढे है। जिस कारण हर रोज हादसे हो रहे हैं। पहले भी ऐसे ही हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे शहर के लोग दीपक खंडपुर, हैप्पी जुनेजा, कमल, कालू आदि ने भी यही बात कही की अगर सड़क पर गड्ढे न होते तो शायद आज रेखा उर्फ रीत की जान बच सकती थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today





