أرشيف الوسم: Salman Khan

Sikandar Review: नया डायरेक्टर, तकदीर पुरानी! क्या है Salman Khan की ‘सिकंदर’ की कहानी?

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिकंदर, सिकंदर और सिकंदर… पिछले एक साल से सलमान खान (Salman Khan) स्टारर इस बहुचर्चित फिल्म की चर्चा हो रही है। आज 30 मार्च को ईद के खास मौके पर भाईजान की ये मास मसाला मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस के बीच सलमान की सिकंदर (Sikandar) को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। 

थिएटर्स के बाहर दर्शकों की लंबी-लंबी कतारे और सोशल मीडिया पर अलग माहौल नजर आ रहा है। लेकिन क्या सिकंदर ऑडियंस की उम्मीदों पर वाकई खरी उतरती है या इसमें कुछ गोलमाल है। आइए जागरण के मंच पर सिकंदर (Sikandar Review) का पहला और सटीक रिव्यू पढ़ते हैं।

क्या है सिकंदर की कहानी?

सिकंदर की कहानी एक हवाई जहाज से शुरू होता ही है। जिसमें सिकंदर राजकोट (सलमान खान) और फिल्म के विलेन नेता प्रधान (सत्यराज) का बेटा अर्जुन (प्रतीक बब्बर) सवार होता है। अर्जुन प्लेन में महिला के साथ छेड़खानी करता है, सबक सिखाने के लिए सिकंदर अर्जुन की पिटाई कर देता है। अब मिनिस्टर का बेटा इस तरह से पिटे तो उसका चुप बैठना मुश्किल होता है और यहां से फिल्म की कहानी बदले की कहानी बन जाती है। 

इस रंजिश में सिकंदर की पत्नी साईंश्री राजकोट (रश्मिका मंदाना) को मौत के घाट उतारा जाता है। इसके बाद सिकंदर कैसे अपनी पत्नी का बदला लेता है और इसमें 3 लोगों की एंट्री कैसे होती है, जिसपर पूरी फिल्म का क्लाईमैक्स टिका हुआ है। इसका पता लगाने के लिए आपको सिकंदर को देखना पड़ेगा। 

फोटो क्रेडिट- एक्स

कुल मिलाकर कहा जाए तो सिकंदर एक एवरेज फिल्म है, जिसका पहला हाफ आपको थोड़ा सा हल्का लगेगा, लेकिन सेकेंड हाफ में फिल्म की कहानी में कई नए मोड़े आते हैं, जो आपको सरप्राइज करेंगे। 2 घंटे 24 मिनट की इस मूवी में कुछ भी ऐसा नयापन नहीं है, जो आपको बांधे रखने में मजबूर करे।स्‍क्रीनप्‍ले, अभिनय से लेकर एक्‍शन तक हर मोर्चे पर फिल्‍म लड़खड़ाती नजर आती हैं। कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई से मिली जान की धमकियों के बीच कड़ी सुरक्षा में सलमान ने इस फिल्‍म की शूटिंग पूरी की है। उसकी वजह से मनोरम दृश्‍य, मुंबई की सड़कें हो या राजकोट का इलाका वह परदे पर नदारद दिखते हैं।

नए डायरेक्टर के साथ सलमान की किस्मत

नया डायरेक्टर, तकदीर पुरानी सलमान खान के लिए ये कथन एक दम सही साबित होता है। साउथ फिल्मों का निर्देशक होने के नाते ए आर मुरूगादास ने सिकंदर को भी वही टच दिया है। स्क्रीनप्ले आपको कमजोर लग सकता है, लेकिन डायरेक्शन में के मामले में आपको ऐसा नहीं लगेगासलमान के लिए पिछले साल अच्छे नहीं गुजरे हैं, उस लिहाज से क्या सिकंदर उनकी तकदीर बदलेगी ये वक्त ही बताएगा। बता दें कि इससे पहले ए आर मुरूगादास  गजनी, हालीडे : ए सोल्‍जर एज नेवर आफ द ड्यूटी जैसी हिट फिल्‍में दे चुके हैं।

फोटो क्रेडिट- एक्स

सलमान का स्वैग और एक्शन दमदार 

अगर आप सलमान खान के जबरा फैन हैं तो आपको सिकंदर आपको अच्छी लग सकती है। क्योंकि इसमें में भाईजान का फुल स्वैग और धमाकेदार एक्शन देखने को मिलता है, जो आपको थोड़ी देर के लिए एंटरटेन करेगा। हालांकि, इमोशनल सीन्स में कहीं-कहीं सलमान की एक्टिंग पर सवाल या निशान खड़े होंगे।
ये भी पढ़ें- Sikandar Review: एक्सपर्ट इंसान ने दिया सिकंदर का पहला रिव्यू, 2200 रुपये खर्च करने से पहले जान लें इनकी राय 

Source link

2025 Big Action Movie Sikandar Actor Salman Khan Opens Up About Bollywood Silence On His New Movie Says I Need Support But They Think I Do Not Need | ‘मुझे भी जरूरत है, लेकिन…’ बॉलीवुड में किसीन ने नहीं किया ‘सिकंदर’ का सपोर्ट! भाईजान ने खुद बयां किया दर्द

Salman Khan On Bollywood Support​: सलमान खान इंडस्ट्री के वो स्टार हैं, जिन्होंने न जाने कितने स्टार्स को अपनी फिल्मों के जरिए लॉन्च किया है, जो आज बड़े एक्टर-एक्ट्रेस बन चुके हैं. लेकिन खुद भाईजान ग्नोरेंस या एक-दूसके की फिल्म को सपोर्ट न करने वाले ट्रेंड से बच नहीं पाए. उनकी हालिया रिलीज एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ को भले ही दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन उनकी स्टार पावर अभी भी बरकरार है. 

शुरुआती रिव्यूज भले ही एवरेज रहे हों, फिर भी फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 85 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए और जल्द ही ये फिल्म सलमान के करियर की 18वीं 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन सकती है. बावजूद इसके बॉलीवुड में इस फिल्म को लेकर एक्सपेक्टेड सपोर्ट नहीं दिखा. हाल ही में सलमान का एक पुराना इंटरव्यू फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड के चुनिंदा समर्थन पर बात करते नजर आ रहे हैं.

‘सिकंदर’ को नहीं मिल रहा बॉलीवुड का सपोर्ट! 

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में जब होस्ट ने इस मुद्दे पर सवाल किया, ‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ‘सिकंदर’ के बारे में ज्यादा बात क्यों नहीं कर रही?’ तो इस पर सलमान ने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा, ‘शायद उन्हें लगता होगा कि मुझे उनकी जरूरत नहीं पड़ती’. इसके बाद उन्होंने कहा, ‘लेकिन, सबको सपोर्ट की जरूरत होती है, मुझे भी’. सलमान ने इसके बाद बॉलीवुड में आ रही नई फिल्मों और आने वाली फिल्मों के बारे में बात की. 

‘उसने मुझे होठों पर चूमा और कहा…’ 8 साल की उम्र में डांस टीचर ने की थी ऐसी हरकत, सुनकर दहल जाएगा दिल

सलमान खान ने की आने वाली फिल्मों पर बात 

उन्होंने अपने दोस्त सनी देओल की अगली एक्शन फिल्म ‘जाट’ के बारे में बात की, जो 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा, उन्होंने मलयालम फिल्म ‘L2: Empuraan’ का भी जिक्र किया, जिसमें मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आ रहे हैं. ये फिल्म ‘सिकंदर’ से दो दिन पहले आई थी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि बॉलीवुड सितारों में से सिर्फ सनी देओल ने सलमान की फिल्म का खुलकर सपोर्ट किया. 

‘सिकंदर’ में नजर आ रही कास्ट 

उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘सिकंदर’ के लिए पोस्ट डालकर सलमान के लिए शुभकामनाएं दीं. वहीं, आमिर खान ने जरूर निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस और सलमान के साथ एक प्रमोशनल वीडियो में हिस्सा लिया, लेकिन बाकी इंडस्ट्री की चुप्पी लोगों को खटक रही है. अगर फिल्म की बात करें तो, ए.आर. मुरुगादॉस की इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी नजर आ रहे हैं. इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है.



Source link

इस फिल्म में पहली और आखिरी बार साथ नजर आए थे आमिर और सलमान, अब 31 साल बाद फिर हो रही है रिलीज

इस फिल्म में पहली और आखिरी बार साथ नजर आए थे आमिर और सलमान, अब 31 साल बाद फिर हो रही है रिलीज

फिर रिलीज हो रही है आमिर-सलमान की ये फिल्म


नई दिल्ली:

सलमान खान और आमिर खान की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली है. असल में 1994 में रिलीज हुई इस कॉमेडी ने पिछले कुछ सालों में एक कल्ट फॉलोइंग हासिल की है और दर्शकों के बीच पसंदीदा बनी हुई है. यह खबर फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर विनय पिक्चर्स के ऑफीशियल एक्स पेज पर शेयर की गई, जिसमें लिखा था, “अंदाज अपना अपना 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी! कल्ट क्लासिक को बड़े पर्दे पर देखें! 4K और डॉल्बी 5.1 में रीस्टोर और रीमास्टर्ड ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा!”

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर भी लीड रोल में थे. अपने मस्ती भरे और गुदगुदाने वाले डायलॉग और यादगार किरदारों के लिए जानी जाने वाली अंदाज अपना अपना को भारतीय सिनेमा में एक क्लासिक माना जाता है. री-रिलीज का मकसद फिल्म को नई पीढ़ी के दर्शकों से इंट्रोड्यूस कराना है, साथ ही पुराने फैन्स को बड़े पर्दे पर इस एक्सपीरियंस को फिर से जीने का मौका देना है.

इसके अलावा अगर फिलहाल इन दोनों एक्टर्स के वर्कफ्रंट पर बात करें तो सलमान खान सिकंदर के साथ थियेटर्स में हैं और आमिर खान सितारे जमीन पर नाम से अपनी अगली फिल्म में बिजी हैं. तारे जमीन पर सीरीज की इस दूसरी फिल्म के साथ आमिर खान काफी दिन बाद बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं. देखना होगा कि इस बार आमिर कौनसी कहानी और किस सब्जेक्ट को अपनी फिल्म के साथ सबके सामने लेकर आने वाले हैं.





Source link